सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एक फोन कांल पर बिधुत संबंधित शिकायत करें दूर, जारी किए गए नंबर : सुशील आनंद, सहायक विधुत अभियंता, विधुत आपूर्ति अवर प्रमंडल कार्यालय, सिमरी बख्तियारपुर।

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। 


 
अगर आपके शहर या गांव में लाइट नहीं आ रही है, ट्रांसफार्मर जल गया है,या किसी कारण बस तार टूट गया, फ्यूज उड़ गया या विद्युत आपूर्ति ठप है, तो आप बिजली विभाग के अधिकारी से शिकायत कर सकते हैं। इसे तुरंत दुरुस्त कराया जाएगा। उपभोक्ता के बिजली संबंधी शिकायत को लेकर कार्यालय का चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। एक फोन कांल पर विभाग द्वारा उनकी शिकायत पर घर बैठे दूर की जाएगी। इसके लिए विद्युत विभाग ने विधुत आपूर्ति अवर प्रमंडल कार्यालय सिमरी बख्तियारपुर के अधीन सिमरी बख्तियारपुर, सलखुआ, बनमा इटहरी एवं सोनबरसा राज प्रखंड के उपभोक्ता एरिया के पावर सब स्टेशन एवं जेई का मोबाइल नंबर जारी किया गया है। सहायक विद्युत अभियंता ने संबंधित एरिया के जेई एवं सहायक अभियंता की जवाबदेही तय कर दी है। किसी भी फॉल्ट को तुरंत देखेंगे जेईसभी जेई को प्रखंड वार्ड चिन्हित कर नंबर इसलिए जारी किया है, कि विद्युत समस्या से संबंधित फोन आए तो वह तुरंत कांल को जानकर उस पर त्वरित कार्रवाई इसमें सिस्टम में पारदर्शिता आएगी। क्या कहते हैं अधिकारी विधुत आपूर्ति अवर प्रमंडल कार्यालय के नव पदस्थापित सहायक विधुत अभियंता सुशील आनंद ने बताया कि अवर प्रमंडल कार्यालय में जितने मेगावाट बिजली मिलनी चाहिए उतनी मिल रही है। जिले में बिजली की कोई कमी नहीं है। लेकिन लाईन फांल्ट, ब्रेकडाउन, तार टूट जाने के कारण ही बिजली की समस्या आ रही है। आंधी, बादल गरजना तेज बारिश के कारण भी बिजली सप्लाई को मजबूरन बाधित करना पड़ता है, ताकि कोई अप्रिय घटना न घट जाए। इसलिए उपभोक्ता धैर्य रखें। विद्युत विभाग आपकी सेवा सेवा के लिए 24 घंटा  कार्यरत रहती है।जानकारी देकर पा सकते हैं, समस्या का निदानअवर प्रमंडल में यदि कहीं बिजली फांल्ट के कारण उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं, तो नंबर पर वह जानकारी लेकर देकर अपनी समस्या से निजात पा सकते हैं। लेकिन फांल्ट होने के बाद इंजीनियरिंग तकनीशियन को समाधान के लिए थोड़ा समय देना जरूरी है।


सिमरी बख्तियारपुर अवर प्रमंडल विद्युत कार्यालय के महत्वपूर्ण नंबर
 सहायक विद्युत अभियंता सुशील आनंद
7763815244
 सिमरी बख्तियारपुर विद्युत शक्ति उपकेंद्र  बृजेश कुमार जेई
77262814876
बलवाहाट पीएसएस  बृजेश कुमार
जेई
7763815547
बनमा इटहरी  पीएसएस अमित कुमार जेई 7070995594, 9264438923,
9264438923
सलखुआ पीएसएस संजय कुमार जेई
7070995595,
7368800546
सोनबरसा राज पीएसएस  कुंदन कुमार जेई
7070995596,
7763814874
अलामी जेई आनंद कुमार जेई-
9264440879
कठूमर रवि रंजन जेई -
9264440880

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दशहरे की सुनहरी यादें : बचपन का एक संस्मरण

 सिमरी बख्तियारपुर,(सहरसा)। सीताराम प्रसाद गुप्ता  समय की धारा बहुत कुछ बहा ले जाती है, लेकिन कुछ स्मृतियाँ ऐसी होती हैं जो जीवनभर मन की गहराइयों में तैरती रहती हैं। आज भी जब दुर्गा पूजा के अवसर पर ढोल-नगाड़ों की थाप सुनाई देती है और हवा में अगरबत्ती की सुगंध घुलती है, तो मेरा मन बरबस पचास वर्ष पीछे लौट जाता है। बचपन का वह सुनहरा समय, जब दशहरा केवल पर्व नहीं बल्कि जीवन का उत्सव हुआ करता था। पिता की दुकान और पूजा का माहौल: मेरे पिता जी की प्रसिद्ध दुकान उस समय इलाके की बड़ी दुकानों में गिनी जाती थी। दुकान का नाम मेरे दादाजी एवं पिताजी के नाम से अमृतलाल सुभूक लाल फार्म का नाम हुआ करता था। इस दुकान में थोक एवं खुदरा किराने की दुकान हुआ करती थी। दशहरा के पूर्व के दुकान का दृश्य अद्भुत होता। —अगरबत्तियों की खुशबू, नारियल, खाद्य सामग्री, तेल, डालडा की न बिक्री जोरों से होती थी। एवं ग्राहक की माँग पूरी करते। हम चारों भाई नन्हें-नन्हें कदमों से दुकान पर चक्कर लगाते रहते। एवं ग्राहकों की भीड़ एवं चहल-पहल को देख विस्मित हो जाते। यह सब हमारे लिए किसी जादुई दुनिया जैसा था। बैलगाड़ी की सजा...

95.2 प्रतिशत अंक लाकर सृष्टि केसरी ने बढ़ाया सिमरीबख्तियारपुर का मान

 सिमरीबख्तियारपुर, सहरसा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इंटरमीडिएट परीक्षा में नगर परिषद क्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्रा सृष्टि केसरी ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन कि या है। सृष्टि की इस शानदार सफलता से पूरे सिमरीबख्तियारपुर सहित आसपास के इलाके में खुशी का माहौल है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही परिवार एवं शुभचिंतकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि सृष्टि शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है तथा उसने लगातार मेहनत और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उसकी इस सफलता पर स्वजन, रिश्तेदार एवं आसपास के लोग घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं। लोगों ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। सृष्टि के पिता कंचन कुमार केसरी एवं माता मनीषा देवी ने बेटी की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, लगन एवं आत्मविश्वास के कारण सृष्टि ने यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि बेटी की उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। सृष्टि ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं शिक्षकों को देते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन से य...

दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाया जा रहा है, दुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

 सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा) सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में नवरात्रि के अवसर पर दुर्गा पूजा का पर्व पूरे हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। मां दुर्गा मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर, स्टेशन परिसर और पुरानी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में मेला जैसा माहौल देखने को मिला। बड़ी दुर्गा स्थान पर संगमरमर से स्थापित प्रतिमा आकर्षक सजावट के साथ श्रद्धालुओं का मन मोह रही है। वहीं स्टेशन परिसर और पुरानी बाजार में कलाकारों द्वारा निर्मित भव्य प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ प्रतिमाओं के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए लगातार उमड़ रही है। साथ ही विभिन्न पूजा समितियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।  रेलवे दुर्गा स्थान पर ग्रामीण नृत्य एवं संगीत कार्यक्रम लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। सिर्फ नगर क्षेत्र ही नहीं, बल्कि प्रखंड के अष्टभुजा दुर्गा मंदिर सरोजा, मटेश्वर धाम कांठो, भोटि...