सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद में 22 योजनाओं का उद्घाटन किया सांसद ने, कहा विकास के लिए सभी मिलकर कार्य करें: चौधरी महबूब अली केसर

 सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)।

सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में शनिवार को खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली केसर, क्षेत्रीय विधायक युसूफ सलाहउद्दीन, नप सभापति प्रतिनिधि हस्सान आलम, नप उपसभापति प्रतिनिधि सह वार्ड पार्षद विकास कुमार विक्की एवं नप ईओ केशव गोयल ने संयुक्त रूप से फीता काट कर एवं शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। सांसद की टीम ने एमआरएफ सेंटर के प्रांगण का चहारदीवारी निर्माण कार्य, वार्ड नंबर 18 स्थित एमआरएफ सेंटर के निकट 4 कमरों का दुकान निर्माण कार्य, वार्ड नंबर 28 अंतर्गत मुरली भगत के घर से शंकर भगत के घर तक आरसीसी नाला निर्माण कार्य, वार्ड नंबर 27 अन्तर्गत हाई स्कूल सिमरी बख्तियारपुर के कोना से रेलवे ढाला तक आरसीसी नाला निर्माण कार्य, वार्ड नंबर 18 अंतर्गत एमआरएफ सेंटर निर्माण कार्य, वार्ड नंबर 28 अंतर्गत आश्चर्य अस्थल निर्माण कार्य, वार्ड नंबर 18 अंतर्गत पुस्तकालय निर्माण कार्य, वार्ड नंबर 14 स्थित मध्य विद्यालय रंगीनियों के चहारदीवारी निर्माण कार्य, वार्ड नंबर 7 स्थित उर्दू प्राथमिक मकतब अशरफचक चहारदीवारी निर्माण कार्य, वार्ड नंबर 19 स्थित नया प्राथमिक विद्यालय रामटोला के चहारदीवारी निर्माण कार्य आदि सहित 27 योजनाओं का उद्घाटन किया गया।


मौके पर खगड़िया सांसद ने कहा कि सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद के विकास के लिए हम सभी सतत प्रयत्नशील हैं। आज नगर विकास से संबंधित दर्जनों जनहित के कार्यों का उद्घाटन किया गया है। स्कूल चहारदीवारी से बच्चों की सुरक्षा होगी। आश्रय स्थल भवन महत्वपूर्ण है। इसके बनने से राहगीरों को रात्रि विश्राम में सुविधा होगी। छठ घाट निर्माण से लेकर नाला निर्माण, कचरा प्रोसेस यूनिट आदि का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के ग्रामीण इलाकों सहित नगर में दो दिनों में साढ़े तीन करोड़ रूपए की लागत से जनहित के कार्यों का उद्घाटन किया गया। क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कृत संकल्पित हुं। इस कड़ी में 4 सौ 15 करोड़ की लागत से डेगराही पुल का निर्माण होगा। वहीं कोसी नदी पर आवागमन के दृष्टिकोण से पीपा पुल बनाया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में 5 करोड़ की राशि से डिग्री कॉलेज का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि खगड़िया सांसद, खुद मैं एवं नगर परिषद के निर्वाचित प्रतिनिधि सिमरी बख्तियारपुर के विकास के लिए सदैव चिंतित रहे हैं। उस अनुरूप विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। नप उपसभापति प्रतिनिधि ने सांसद से मांग कि है कि सिमरी बख्तियारपुर, पासी टोला से सैनी टोला होते हुए कपड़फोड़ा तक ड्रेनेज का निर्माण किया जाएगा। ताकि नगर का जलजमाव की समस्या समाप्त हो सके। इसके साथ ही अन्य महत्वपूर्ण कार्य कराएं जाएंगे। नप उप सभापति प्रतिनिधि विकास कुमार विक्की ने कहा कि सिमरी बख्तियारपुर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। हमारे सांसद एवं विधायक का सहयोग पूर्णता प्राप्त है। नगर की मूलभूत समस्याओं एवं बड़ी योजनाओं को यहां लाने के लिए हर संभव प्रयास हर स्तर से किया जाएगा। ताकि नगर की मतदाताओं ने जो आशा एवं विश्वास के साथ वोट दिया है। 


मै चाहता हूं कि उसकी चुनौती पर अक्षरत: खड़ा उतरू। वहीं नप ईओ केशव गोयल ने सांसद विधायक एवं आगंतुक अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज मैं खुश हूं कि आज 27 योजनाओं का उद्घाटन किया गया है। जिसकी लागत डेर से 2 करोड़ रुपए तक की है। उन्होंने कहा कि सांसद विधायक नगर सभापति उपसभापति के सहयोग से सिमरी बख्तियारपुर का विकास यूं ही होता रहे। उन्होंने कहा कि नगर के जरूरतों के अनुसार योजना बनाई जा रही है। मौके पर राजद नेता रविंद्र कुमार राय, प्रसुन सिंह संजय पोद्दार, दिनेश मालाकार, प्रवेज आलम, राजद नगर अध्यक्ष विपिन कुमार,  राजद के प्रखंड अध्यक्ष मुकेश यादव, राजद नेता रणबीर यादव, बिजय यादव सहित अन्य ने भाग लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

95.2 प्रतिशत अंक लाकर सृष्टि केसरी ने बढ़ाया सिमरीबख्तियारपुर का मान

 सिमरीबख्तियारपुर, सहरसा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इंटरमीडिएट परीक्षा में नगर परिषद क्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्रा सृष्टि केसरी ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन कि या है। सृष्टि की इस शानदार सफलता से पूरे सिमरीबख्तियारपुर सहित आसपास के इलाके में खुशी का माहौल है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही परिवार एवं शुभचिंतकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि सृष्टि शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है तथा उसने लगातार मेहनत और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उसकी इस सफलता पर स्वजन, रिश्तेदार एवं आसपास के लोग घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं। लोगों ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। सृष्टि के पिता कंचन कुमार केसरी एवं माता मनीषा देवी ने बेटी की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, लगन एवं आत्मविश्वास के कारण सृष्टि ने यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि बेटी की उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। सृष्टि ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं शिक्षकों को देते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन से य...

सिमरी बख्तियारपुर में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: संजीवनी आयुष होमियोपैथिक सेंटर का भव्य उद्घाटन

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में शनिवार को एक नया अध्याय जुड़ा। नगर के हृदय स्थल पर इलेक्ट्रॉनिक्स आवास के बगल में "संजीवनी आयुष स्वास्थ्य केंद्र" का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह नए केंद्र के उद्यम से स्थानीय इलाके में हर्ष का मोरक्को है, क्योंकि अब उन्हें कॉम्प्लेक्स बिल्डरों के इलाज के लिए दूर जाना नहीं है।  ​उद्घाटन समारोह एवं मुख्य अतिथि कार्यक्रम का उद्घाटन: सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद के उपसभापति प्रतिनिधि सह वार्ड वार्ड विकास कुमार मोरी, किले के नेता चंद्रमणि, भाजपा नेता संजीव कुमार भगत, चिकित्सक डॉ. प्रणव कुमार एवं डॉ. फीफीक्स के सामूहिक रूप से मनोज कुमार यादव और दीपक शेखावत का निधन हो गया। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख चिकित्सक, चिकित्सक नागरिक, राजनीतिक प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रह रहे हैं। ओक्लाहोमा में आयोजित ऑर्केस्ट्रा के बाद मेडिकल क्षेत्र में होम्योपैथिक के बढ़ते प्रभाव पर चर्चा की गई। ​होम्योपैथी: सुरक्षित और आसान विकल्प: ​रोह को वर्तमान में दिखाते ह...

वट सावित्री व्रत श्रद्धा और उल्लास के साथ, सुहागिनों ने पति की दीर्घायु की कामना की

सिमरी बख्तियारपुर, बिहारटं सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद सहित ग्रामीण क्षेत्र में शनिवार को वट सावित्री व्रत श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने 16 श्रृंगार कर बरगद (वट) वृक्ष की पूजा की- साबूत की और पति की लंबी उम्र और उत्कृष्ट सौभाग्य की कामना की। धार्मिक मत के अनुसार इसी दिन देवी सोनिया ने यमराज से युद्ध कराकर अपने पति सत्यवान के प्राणों की रक्षा की थी। यह व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। नगर परिषद क्षेत्र के हटिया गाछी, पुराना बाजार, रानी बाग, रंग बिरंगे क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्र में सुबह से ही पूजा-राहत का माहौल बना रहा। महिलाओं ने वट वृक्ष के नीचे दी कथा सात्विक और पारंपरिक-विधान से पूजा अर्चना की। अनोखा स्वर का प्रतीक वट वृक्ष माना जाता है: वट सावित्री व्रत में बरगद के पेड़ का विशेष महत्व बताया गया है। धार्मिक सिद्धांतों के अनुसार वृक्षों में ब्रह्मा, तने में भगवान विष्णु और उद्योगों में भगवान शिव का वास माना जाता है। शास्त्रों में कहा गया है कि वट वृक्ष की पूजा से सौभाग्य, सुख-शांति एवं स्थायी धन की प्राप्ति होती है। इस ...