सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की नई शाखा सिमरी बख्तियारपुर का शुभारंभ ! जाने कहाँ खुली शाखा ?


Report @ Bobby

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की नई शाखा सिमरी बख्तियारपुर का शुभारंभ द्वादश ज्योतिर्लिंगम दर्शन मेला एवं स्वर्णिम भारत नवनिर्माण आध्यात्मिक प्रदर्शनी एवं राजयोग मेडिटेशन शिविर के द्वारा किया गया। समारोह का विधिवत उद्घाटन एसडीएम वीरेंद्र कुमार, एसडीपीओ मृदुला कुमारी, प्रसिद्ध उद्योगपति सुशील जायसवाल, समस्तीपुर से आए बी.के. कृष्ण अग्रवाल, सहरसा सेवा केंद्र प्रभारी स्नेहा बहन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर के किया।

समारोह को संबोधित करते हुए एसडीएम वीरेंद्र कुमार ने कहा कि आज के तनाव भरे युग में लोग शांति की तलाश में हैं। एवं सिमरी बख्तियारपुर में नए सेवाकेंद्र के खुलने से निश्चित रूप से यहां के लोगों की वो तलाश पूरी होगी। श्रावण मास में द्वादश ज्योतिर्लिंग मेले का आयोजन एक छत के नीचे करने पर उन्होंने संस्थान को बधाई दी। एवं भक्तजनों के लिए इसे सुनहरा अवसर बताया।


एसडीपीओ मृदुला कुमारी ने नए सेवाकेंद्र के खुलने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आध्यात्मिकता को अपने दैनिक जीवन में स्थान देने से हमारे विचारों में सकारात्मकता उर्जा आती है। एवं हम स्वयं को नकारात्मकता से दूर रख पाने में सक्षम हो पाते हैं। स्नेहा बहन ने राजयोग मेडिटेशन द्वारा शांति की अनुभूति कराई एवं अपने उद्बोधन में कही कि राजयोग हमारी सभी समस्याओं के समाधान की कुंजी है। इसके अभ्यास से हमारा मन शक्तिशाली होता है एवं हमारा जीवन सदा के लिए तनावमुक्त एवं खुशनुमा बन जाता है। इसका तीन दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण पोस्ट ऑफिस गली रोड स्थित स्थानीय सेवाकेंद्र पर 3 अगस्त से प्रातः 7:30 बजे, अपराह्न 3:30 बजे, 5:30 बजे एवं 8:30 बजे चार सत्रों में दिया जायेगा। उन्होंने नगर वासी सहित गांव के ग्रामीणों को इसका लाभ लेने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने बताया कि कला भवन में भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंग का दर्शन भक्तगण आज से लेकर 6 जुलाई तक  प्रातः 8 से रात्रि 8 बजे तक कर सकते हैं।

 प्रसिद्ध उद्योगपति सुशील जायसवाल ने भी कहा कि इस तरह के आध्यात्मिक प्रयास सराहनीय है। स्वागत भाषण शिक्षिका पूनम केसरी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सहरसा से पधारे इंजीनियर शिव शंकर सिंह ने किया। संचालन समस्तीपुर से पधारे बी.के. कृष्ण अग्रवाल ने किया। ओमप्रकाश भाई ने विद्यालय का परिचय दिया। समारोह में मुख्य रूप से राधेश्याम अग्रवाल, अमर दहलान, अवधेश भगत, कृष्णमोहन झा, रौशन कुमार, उमाशंकर भाई, शत्रुघ्न चौधरी, गौरी बहन, कामिनी बहन आदि मौजूद थे।
फोटो


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

95.2 प्रतिशत अंक लाकर सृष्टि केसरी ने बढ़ाया सिमरीबख्तियारपुर का मान

 सिमरीबख्तियारपुर, सहरसा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इंटरमीडिएट परीक्षा में नगर परिषद क्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्रा सृष्टि केसरी ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन कि या है। सृष्टि की इस शानदार सफलता से पूरे सिमरीबख्तियारपुर सहित आसपास के इलाके में खुशी का माहौल है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही परिवार एवं शुभचिंतकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि सृष्टि शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है तथा उसने लगातार मेहनत और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उसकी इस सफलता पर स्वजन, रिश्तेदार एवं आसपास के लोग घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं। लोगों ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। सृष्टि के पिता कंचन कुमार केसरी एवं माता मनीषा देवी ने बेटी की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, लगन एवं आत्मविश्वास के कारण सृष्टि ने यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि बेटी की उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। सृष्टि ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं शिक्षकों को देते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन से य...

सिमरी बख्तियारपुर में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: संजीवनी आयुष होमियोपैथिक सेंटर का भव्य उद्घाटन

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में शनिवार को एक नया अध्याय जुड़ा। नगर के हृदय स्थल पर इलेक्ट्रॉनिक्स आवास के बगल में "संजीवनी आयुष स्वास्थ्य केंद्र" का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह नए केंद्र के उद्यम से स्थानीय इलाके में हर्ष का मोरक्को है, क्योंकि अब उन्हें कॉम्प्लेक्स बिल्डरों के इलाज के लिए दूर जाना नहीं है।  ​उद्घाटन समारोह एवं मुख्य अतिथि कार्यक्रम का उद्घाटन: सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद के उपसभापति प्रतिनिधि सह वार्ड वार्ड विकास कुमार मोरी, किले के नेता चंद्रमणि, भाजपा नेता संजीव कुमार भगत, चिकित्सक डॉ. प्रणव कुमार एवं डॉ. फीफीक्स के सामूहिक रूप से मनोज कुमार यादव और दीपक शेखावत का निधन हो गया। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख चिकित्सक, चिकित्सक नागरिक, राजनीतिक प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रह रहे हैं। ओक्लाहोमा में आयोजित ऑर्केस्ट्रा के बाद मेडिकल क्षेत्र में होम्योपैथिक के बढ़ते प्रभाव पर चर्चा की गई। ​होम्योपैथी: सुरक्षित और आसान विकल्प: ​रोह को वर्तमान में दिखाते ह...

सहरसा में त्रिभुज इंटरनेशनल स्कूल, सिमराहा का भव्य शुभारंभपूर्व विधायक डॉ. अरुण कुमार यादव एवं प्रिंसिपल पुष्पलता यादव ने किया उद्घाटन

सहरसा: कोसी क्षेत्र के शिक्षा के क्षेत्र में एक नई उम्मीद लेकर त्रिभुज इंटरनेशनल स्कूल, सिमराहा (सहरसा) का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक डॉ. अरुण कुमार यादव एवं सीएम साइंस कॉलेज मधेपुरा की प्राचार्य प्रो. पुष्पलता यादव मौजूद रहीं। दोनों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर स्कूल के शैक्षणिक सफर की शुरुआत की। इस मौके पर संबोधित करते हुए डॉ. अरुण कुमार यादव ने कहा, "यह क्षेत्र लंबे समय से शैक्षणिक दृष्टि से पिछड़ा रहा है। ऐसे में त्रिभुज इंटरनेशनल स्कूल की स्थापना एक सराहनीय पहल है। अभिभावकों से अपील है कि वे अपने बच्चों का नामांकन कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखें।" विद्यालय के डायरेक्टर राकेश रोशन ने कहा कि उनका उद्देश्य कोसी जैसे पिछड़े इलाके में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि वे देश के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों में शैक्षणिक सलाहकार के रूप में कार्य कर चुके हैं, और उसी अनुभव के आधार पर इस स्कूल की नींव रखी गई है। विद्यालय की एकेडमिक हेड डॉ. समीक्षा आनंद ने बताया कि त्रिभुज इंटरनेशनल स...