सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम ने की समीक्षात्मक बैठक: कहा मतदाता प्रतिशत अधिक से अधिक हो इसके लिए जन जागरूकता अभियान चलाएं।

 सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)।@


सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा में तीसरे चरण के मतदान को लेकर शुक्रवार को डीएम कौशल कुमार ने सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर एक समीक्षात्मक बैठक की। उन्होंने इस अवसर पर संपूर्ण विधानसभा में चुनावी व्यवस्था की तैयारी का आकलन कर निर्वाची पदाधिकारी सहित प्रखंड के अधिकारियों से जानकारी हासिल कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इससे पूर्व उन्होंने चुनाव कार्य के लिए कृषि भवन, प्रखंड सहित, प्रखंड परिसर का भी निरीक्षण किया। ताकि चुनाव कार्य के लिए पर्याप्त एवं उपयुक्त भवन में कार्य किया जा सके। डीएम ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण चुनाव कार्य में लगाए गए अधिकारी एवं कर्मियों के लिए कोसी तटबंध के अंदर से लेकर बाहर के सुरक्षित मार्ग का भी चर्चा की गई। वही सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा के विभिन्न मतदान केंद्र पर पेयजल, शौचालय, रैम्प एवं बिजली की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल तक आम मतदाताओं को पहुंच पथ की भी जांच की जाए ताकि मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचने में सुविधा हो सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान लगातार जारी रखें। उन्होंने कहा कि विगत चुनाव में कोसी दियारा में कम मतदान वाले केंद्रों को लक्षित कर स्वीप कार्यक्रम के तहत विशेष जागरूकता अभियान चलाने पर निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एक-एक मतदाता के घर पहुंचे और उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करें। यह भी प्रयास करें कि एक भी मतदाता मतदान से वंचित नहीं रहे। उन्होंने कहा कि माइक्रो मैनेजमेंट के गतिविधियों का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक करें वही विगत मतदान में 50% से कम मतदान प्रतिशत मतदान केंद्रों पर बीएलओ, जीविका दीदी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा एवं शिक्षा विभाग के कार्यकर्ताओं के माध्यम से मतदाताओं को टू डोर संपर्क करते हुए मतदान करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि कोसी तटबंध के अंदर के इलाकों के मतदान केंद्र की जांच संबद्ध चुनाव अधिकारी करें। इस अवसर पर डीडीसी राजेश कुमार, सिमरी बख्तियारपुर एसडीएम सह निर्वाची पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार, एएसडीएम अश्वनी कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार, सलखुआ के नीरज सिन्हा सीओ कृष्ण कुमार सिंह, श्याम किशोर यादव, ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता आदि सहित अन्य ने भाग लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

95.2 प्रतिशत अंक लाकर सृष्टि केसरी ने बढ़ाया सिमरीबख्तियारपुर का मान

 सिमरीबख्तियारपुर, सहरसा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इंटरमीडिएट परीक्षा में नगर परिषद क्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्रा सृष्टि केसरी ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन कि या है। सृष्टि की इस शानदार सफलता से पूरे सिमरीबख्तियारपुर सहित आसपास के इलाके में खुशी का माहौल है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही परिवार एवं शुभचिंतकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि सृष्टि शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है तथा उसने लगातार मेहनत और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उसकी इस सफलता पर स्वजन, रिश्तेदार एवं आसपास के लोग घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं। लोगों ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। सृष्टि के पिता कंचन कुमार केसरी एवं माता मनीषा देवी ने बेटी की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, लगन एवं आत्मविश्वास के कारण सृष्टि ने यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि बेटी की उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। सृष्टि ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं शिक्षकों को देते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन से य...

सिमरी बख्तियारपुर में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: संजीवनी आयुष होमियोपैथिक सेंटर का भव्य उद्घाटन

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में शनिवार को एक नया अध्याय जुड़ा। नगर के हृदय स्थल पर इलेक्ट्रॉनिक्स आवास के बगल में "संजीवनी आयुष स्वास्थ्य केंद्र" का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह नए केंद्र के उद्यम से स्थानीय इलाके में हर्ष का मोरक्को है, क्योंकि अब उन्हें कॉम्प्लेक्स बिल्डरों के इलाज के लिए दूर जाना नहीं है।  ​उद्घाटन समारोह एवं मुख्य अतिथि कार्यक्रम का उद्घाटन: सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद के उपसभापति प्रतिनिधि सह वार्ड वार्ड विकास कुमार मोरी, किले के नेता चंद्रमणि, भाजपा नेता संजीव कुमार भगत, चिकित्सक डॉ. प्रणव कुमार एवं डॉ. फीफीक्स के सामूहिक रूप से मनोज कुमार यादव और दीपक शेखावत का निधन हो गया। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख चिकित्सक, चिकित्सक नागरिक, राजनीतिक प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रह रहे हैं। ओक्लाहोमा में आयोजित ऑर्केस्ट्रा के बाद मेडिकल क्षेत्र में होम्योपैथिक के बढ़ते प्रभाव पर चर्चा की गई। ​होम्योपैथी: सुरक्षित और आसान विकल्प: ​रोह को वर्तमान में दिखाते ह...

सहरसा में त्रिभुज इंटरनेशनल स्कूल, सिमराहा का भव्य शुभारंभपूर्व विधायक डॉ. अरुण कुमार यादव एवं प्रिंसिपल पुष्पलता यादव ने किया उद्घाटन

सहरसा: कोसी क्षेत्र के शिक्षा के क्षेत्र में एक नई उम्मीद लेकर त्रिभुज इंटरनेशनल स्कूल, सिमराहा (सहरसा) का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक डॉ. अरुण कुमार यादव एवं सीएम साइंस कॉलेज मधेपुरा की प्राचार्य प्रो. पुष्पलता यादव मौजूद रहीं। दोनों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर स्कूल के शैक्षणिक सफर की शुरुआत की। इस मौके पर संबोधित करते हुए डॉ. अरुण कुमार यादव ने कहा, "यह क्षेत्र लंबे समय से शैक्षणिक दृष्टि से पिछड़ा रहा है। ऐसे में त्रिभुज इंटरनेशनल स्कूल की स्थापना एक सराहनीय पहल है। अभिभावकों से अपील है कि वे अपने बच्चों का नामांकन कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखें।" विद्यालय के डायरेक्टर राकेश रोशन ने कहा कि उनका उद्देश्य कोसी जैसे पिछड़े इलाके में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि वे देश के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों में शैक्षणिक सलाहकार के रूप में कार्य कर चुके हैं, और उसी अनुभव के आधार पर इस स्कूल की नींव रखी गई है। विद्यालय की एकेडमिक हेड डॉ. समीक्षा आनंद ने बताया कि त्रिभुज इंटरनेशनल स...