सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

समाजवादी राजनीति के पुरोधा स्वर्गीय शंकर प्रसाद टेकरीवाल का जयंती समारोह संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया, वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय शंकर प्रसाद टेकरीवाल ने वैश्य समाज को एक नई दिशा दी.....

सहरसा (प्रतिनिधि)-
  जिले के गांधी पथ स्थित तैलिक साहु वैश्य भवन में सोमवार को वैश्य समाज के द्वारा बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं वैश्य समाज के पुरोधा स्व. शंकर प्रसाद टेकरीवाल के 89 वां जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी।
जयंती समारोह में उपस्थित वैश्य समाज के कार्यकर्ताओं ने उनके तस्वीर पर माल्यर्पण एवं पुष्पांजलि अर्जित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर एक सभा का भी आयोजन किया गया। जिसमें सभी वक्ताओं ने एक स्वर से वैश्य समाज के उत्थान एवं आपसी एकजुटता का संकल्प लिया। वैश्य समाज सहरसा के जिलाअध्यक्ष मोहन प्रसाद साह की अध्यक्षता एवं प्रवक्ता राजीव रंजन साह के संचालन में चली जयंती समारोह को संबोधित करते हुए जिलाअध्यक्ष मोहन प्रसाद साह ने कहा कि स्व. टेकरीवाल की राजनीतिक यात्रा जनसंघ से शुरू होकर समाजवादी विचार पर आकर स्थिर हो गया था। उनकी नजर में वैश्य समाज सहित सभी जातियों के प्रति एकरूपता एवं समानता का भाव रखते थे इसलिए एक सफल राज्य स्तरीय राजनीतिज्ञ थे।
उन्होंने कहा कि उनके आदर्श  एवं विचार से आज भी वैश्य समाज के लिए आदरणीय है। अतः यह समाज उनके नेक कार्य के पद चिन्हों पर चले। इस अवसर जदयू नेता सह वैश्य समाज के उपाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार देव ने कहा कि स्व. टेकरीवाल व उनके पुरखों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। खासकर शिक्षा के क्षेत्र मे उनके किए गए कार्य को आने वाली जितनी भी पीढी याद रखेगी।
वैश्य समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन चौधरी ने कहा कि अपने पूर्वजों व महापुरूषों की जयंती हम सबों को आपसी एकजुटता और सामाजिक विकास की प्रेरणा प्रदान करती है।
इस मौके पर पूर्व वार्ड पार्षद सुबोध साह, कृष्ण मोहन चौधरी, जिला महामंत्री संजय कुमार, युवाध्यक्ष अजित कुमार अजय, मीडिया प्रभारी नीरज राम, फुलेश्वर साह, रंजीत बबलू, रंजीत चौधरी, मनोज मिलन, देव नारायण चौधरी, अरूण जायसवाल, शांति प्रसाद साह, भैरव साह, सत्यनारायण साह, रूपेश कुमार, रामनाथ साह, किशोर साह, सुनील सूर्या, बिनोद साह, उपेन्द्र नारायण गुप्ता, पुलकित साह, राजेन्द्र प्रसाद साह, इंदु साह, दिनेश साह एवं आलोक कुमार, सुरेंद्र साह , रोशन कुमार, अरिवंद साह ,अनुरूदध साह , आदि ने भी संबोधित करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया।  जबकि धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रवक्ता राजीव रंजन साह ने कहा कि वैश्य समाज के युवाओं को सामाजिक कायों में बढ-चढकर हिस्सा लेना चाहिए। संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए आपसी मनभेद को भूला देना चाहिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दशहरे की सुनहरी यादें : बचपन का एक संस्मरण

 सिमरी बख्तियारपुर,(सहरसा)। सीताराम प्रसाद गुप्ता  समय की धारा बहुत कुछ बहा ले जाती है, लेकिन कुछ स्मृतियाँ ऐसी होती हैं जो जीवनभर मन की गहराइयों में तैरती रहती हैं। आज भी जब दुर्गा पूजा के अवसर पर ढोल-नगाड़ों की थाप सुनाई देती है और हवा में अगरबत्ती की सुगंध घुलती है, तो मेरा मन बरबस पचास वर्ष पीछे लौट जाता है। बचपन का वह सुनहरा समय, जब दशहरा केवल पर्व नहीं बल्कि जीवन का उत्सव हुआ करता था। पिता की दुकान और पूजा का माहौल: मेरे पिता जी की प्रसिद्ध दुकान उस समय इलाके की बड़ी दुकानों में गिनी जाती थी। दुकान का नाम मेरे दादाजी एवं पिताजी के नाम से अमृतलाल सुभूक लाल फार्म का नाम हुआ करता था। इस दुकान में थोक एवं खुदरा किराने की दुकान हुआ करती थी। दशहरा के पूर्व के दुकान का दृश्य अद्भुत होता। —अगरबत्तियों की खुशबू, नारियल, खाद्य सामग्री, तेल, डालडा की न बिक्री जोरों से होती थी। एवं ग्राहक की माँग पूरी करते। हम चारों भाई नन्हें-नन्हें कदमों से दुकान पर चक्कर लगाते रहते। एवं ग्राहकों की भीड़ एवं चहल-पहल को देख विस्मित हो जाते। यह सब हमारे लिए किसी जादुई दुनिया जैसा था। बैलगाड़ी की सजा...

95.2 प्रतिशत अंक लाकर सृष्टि केसरी ने बढ़ाया सिमरीबख्तियारपुर का मान

 सिमरीबख्तियारपुर, सहरसा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इंटरमीडिएट परीक्षा में नगर परिषद क्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्रा सृष्टि केसरी ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन कि या है। सृष्टि की इस शानदार सफलता से पूरे सिमरीबख्तियारपुर सहित आसपास के इलाके में खुशी का माहौल है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही परिवार एवं शुभचिंतकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि सृष्टि शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है तथा उसने लगातार मेहनत और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उसकी इस सफलता पर स्वजन, रिश्तेदार एवं आसपास के लोग घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं। लोगों ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। सृष्टि के पिता कंचन कुमार केसरी एवं माता मनीषा देवी ने बेटी की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, लगन एवं आत्मविश्वास के कारण सृष्टि ने यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि बेटी की उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। सृष्टि ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं शिक्षकों को देते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन से य...

दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाया जा रहा है, दुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

 सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा) सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में नवरात्रि के अवसर पर दुर्गा पूजा का पर्व पूरे हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। मां दुर्गा मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर, स्टेशन परिसर और पुरानी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में मेला जैसा माहौल देखने को मिला। बड़ी दुर्गा स्थान पर संगमरमर से स्थापित प्रतिमा आकर्षक सजावट के साथ श्रद्धालुओं का मन मोह रही है। वहीं स्टेशन परिसर और पुरानी बाजार में कलाकारों द्वारा निर्मित भव्य प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ प्रतिमाओं के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए लगातार उमड़ रही है। साथ ही विभिन्न पूजा समितियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।  रेलवे दुर्गा स्थान पर ग्रामीण नृत्य एवं संगीत कार्यक्रम लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। सिर्फ नगर क्षेत्र ही नहीं, बल्कि प्रखंड के अष्टभुजा दुर्गा मंदिर सरोजा, मटेश्वर धाम कांठो, भोटि...