सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सिमरी बख्तियारपुर के पहाड़पुर में ऐतिहासिक रहा मुशायरा सह कवि सम्मेलन का आगाज: देश स्तर के शायर एवं सायरा ने अपनी नज़्म से रात भर महफिल को बनाया यादगार, खगरिया सांसद सह हज कमिटी के चेयरमैन चौधरी महबूब अली केसर ने फीता काटकर किया उद्घाटन।

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)।


गुरुवार की सर्द रातों में सिमरी बख्तियारपुर के पहाड़पुर उच्च विद्यालय के मैदान में ज्यों-ज्यों रात जवां होती गई, उत्तर प्रदेश के शायर एवं सायरा ने रात भर मुशायरे की कसिस से दर्शकों की राते गुलजार होती रही। एक से बढ़कर एक शेरो व शायरी, गीत, गजल  राष्ट्रभक्ति से लेकर महबूब की मेहंदी तक की नज्म की कर्णप्रिय आवाज परवान चढ़ता गया। वहीं दर्शकों की वाहवाही का सिलसिला तेज होता गया। वक्त था ऑल इंडिया मुशायरा कवि सम्मेलन 2018 एमएनडी  उच्च विद्यालय  पहाड़पुर के आगाज का।

ऑल इंडिया मुशायरा सह कवि सम्मेलन का उद्घाटन खगड़िया सांसद  हज कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष   चौधरी महबूब अली कैसर, सलखुआ प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष सह मुखिया मिथिलेश विजय, डायरेक्टर सफायर हाईवे स्कूल के डायरेक्टर मोहम्मद नाजिम अनवर संयोजक चांद मंजर इमाम ने फीता काटकर उद्घाटन किया। 


इस अवसर पर सांसद ने कहा कि मुशायरा कवि सम्मेलन हिंदू मुस्लिम गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल कायम करती है। आज उर्दू हिंदी की गीत गजल शायरी कविता  हिंदुस्तान के दिलों पर राज करने का काम किया है। आज जहां  कौम मैं नफरत पैदा की जा रही है। इस नफरत की खाई को मुशायरा सह कवि सम्मेलन बिना किसी भेदभाव के पाटने के काम में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने वाले एवं जोश जज्बे वाले शायर, शायरा एवं कवियों को सलाम। तत्पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत नाते पाक से किया गया।  

उद्घाटन समारोह के मंच संचालिका राजस्थान कोटा की मधुर स्वर की मलिका सुश्री शैली मिश्रा ने की। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के हाशिम फिरोजाबादी ने  कहा की "और क्या चाहिए वतन के लिए, यह तिरंगा बहुत है कफन के लिए, सरहदों पर भेज कर देखिए, जान दे देंगे हम भी वतन के लिए....," "जिनके हाथों से तिरंगा संभाला न जाए, ऐसे नेताओं को सदन से निकाला जाए....," अब न हो मुल्क में कोई दंगा कभी, और मैली न हो अब ये गंगा, कभी आइए आज हम मिल कर खाएं कसम झुकने देंगे न हाशिम तिरंगा कभी..." शायरी कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

वही कानपुर की शाइस्ता सना ने  "उदासी के लबों पे जिंदगी मुश्किल से आती है, अगर दिल टूट जाए तो हंसी मुश्किल से आती है, तो वह मुझे अपना तरफदार समझ लेता है, मेरी खामोशी को एक बार समझ लेता है, मेरी आदत है, हर एक शख्स से हंसकर मिलना, अब वह नादान उसको प्यार समझ लेता है...."। देवबंद के डॉक्टर नदीम शाद ने  कहा कि "जाने किसका हक दबाकर घर में दौड़ा चला आए हैं, और उस पर यह सितम इसमें ही बरकत चाहिए, वह खुदा से मांगता है, आप क्यों नाराज हैं, वह शराबी है तो क्या, उसको भी जन्नत चाहिए....", बुलंदियों पर यकीनन यकीन रखता हूं, मगर मैं पांव के नीचे जमीन रखता हूं...."।

 दिल्ली की मोनिका देहलवी ने कहीं की  "दिल दुखाने से डर रही हूं मैं, लफ्ज का पर कतर रही हूं मैं,  दूर परदेश में जाकर समझ में आया मां, तेरी बाहों में जन्नत का मजा आता था......"। अमरोहा के निकहत अमरोही "मसला कौन था, कौन सी मजबूरी थी, भाई बैठे के बहन के घर से अकेली निकली.....। यूपी के दिल खैराबादी "सच बोलने का टकराव बनेगा, दुनिया की निगाहों में गुनाहगार बनेगा, राजा की हवेली नहीं मजदूर का घर है, मजदूरों का छप्पर सौ बार उजाडौगें, तो सौ बार बनेगा...."। बलरामपुर के सबा बलरामपुरी ले कहीं की "मुश्किल बहुत था, यू तो बगावत का फैसला, लेकिन तुम्हारे प्यार में मजबूर हो गये, लो आज जंग हमने मोहब्बत की जीत ली, हम उनको और वह हमें मंजूर हो गयी...."। प्रतापगढ़ के शहजादा कलीम, मेरठ की दानिश गजल आदि मेहमान शायर को माइक पर दावत देने के उपरांत मुशायरा परवान चढ़ा। 


आखिर में सुबह 4:00 बजे तक यह मुशायरा चलता रहा। अनुमंडल सहित सहरसा प्रमंडल के मुशायरे के इतिहास में पहाड़पुर का मुशायरा यादगार अक्षरों में कैद हो गया। यह एक ऐसा मुशायरा था जिसे लोग लंबे समय तक भुला नहीं पाएंगे। इस अवसर पर ऑल इंडिया मुशायरा सह कवि सम्मेलन के अध्यक्ष गुलाम मो. कौसर, सचिव मोहम्मद खुर्शीद चुन्ना, उपाध्यक्ष कौसर अशरफ आदि ने मुशायरे में सक्रिय भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि डिप्टी कलेक्टर संजय सिंह एडीएम अशरफ जमाल, एम एस एस फतेह हेल्थ सोसायटी कटिहार कि जिला अध्यक्षा तनुजा रसीद, केसर सिंह, मरहबा अपार्टमेंट अलीगढ़ से अब्दुल तौव्वाब, अब्दुल बासित, मो. सालिम, पूर्व प्रधानाध्यापक मो. मुस्तकीम, अकबर लट्टू , मो. सालिम, अनवर, अबू जफर, अबूजर, अशरफ अली, अम्मार आलम, मोनासिर नसर आलम, मो. हुसैन, बुक वर्ल्ड रंजन सिंह,हाजी अबुल कासिम, राजद नगर पंचायत अध्यक्ष विपिन भगत, सऊद आलम, महबूब आलम, प्रसून सिंह, वजी अहमद तसोबुर, आदि सहित अन्य महिलाओं व पुरूषों सहित लाखों लोगो ने भाग लिया।सुरक्षा के दृष्टिकोण से अत्यधिक पुलिस सशस्त्र बल व पुलिस पदाधिकारी दिनेश कुमार राय ने चप्पे चप्पे पैनी नजर रखें हुए थे। मंच व पंडालों को शौभा का आकर्षक रूप बनाया गया था।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दशहरे की सुनहरी यादें : बचपन का एक संस्मरण

 सिमरी बख्तियारपुर,(सहरसा)। सीताराम प्रसाद गुप्ता  समय की धारा बहुत कुछ बहा ले जाती है, लेकिन कुछ स्मृतियाँ ऐसी होती हैं जो जीवनभर मन की गहराइयों में तैरती रहती हैं। आज भी जब दुर्गा पूजा के अवसर पर ढोल-नगाड़ों की थाप सुनाई देती है और हवा में अगरबत्ती की सुगंध घुलती है, तो मेरा मन बरबस पचास वर्ष पीछे लौट जाता है। बचपन का वह सुनहरा समय, जब दशहरा केवल पर्व नहीं बल्कि जीवन का उत्सव हुआ करता था। पिता की दुकान और पूजा का माहौल: मेरे पिता जी की प्रसिद्ध दुकान उस समय इलाके की बड़ी दुकानों में गिनी जाती थी। दुकान का नाम मेरे दादाजी एवं पिताजी के नाम से अमृतलाल सुभूक लाल फार्म का नाम हुआ करता था। इस दुकान में थोक एवं खुदरा किराने की दुकान हुआ करती थी। दशहरा के पूर्व के दुकान का दृश्य अद्भुत होता। —अगरबत्तियों की खुशबू, नारियल, खाद्य सामग्री, तेल, डालडा की न बिक्री जोरों से होती थी। एवं ग्राहक की माँग पूरी करते। हम चारों भाई नन्हें-नन्हें कदमों से दुकान पर चक्कर लगाते रहते। एवं ग्राहकों की भीड़ एवं चहल-पहल को देख विस्मित हो जाते। यह सब हमारे लिए किसी जादुई दुनिया जैसा था। बैलगाड़ी की सजा...

95.2 प्रतिशत अंक लाकर सृष्टि केसरी ने बढ़ाया सिमरीबख्तियारपुर का मान

 सिमरीबख्तियारपुर, सहरसा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इंटरमीडिएट परीक्षा में नगर परिषद क्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्रा सृष्टि केसरी ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन कि या है। सृष्टि की इस शानदार सफलता से पूरे सिमरीबख्तियारपुर सहित आसपास के इलाके में खुशी का माहौल है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही परिवार एवं शुभचिंतकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि सृष्टि शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है तथा उसने लगातार मेहनत और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उसकी इस सफलता पर स्वजन, रिश्तेदार एवं आसपास के लोग घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं। लोगों ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। सृष्टि के पिता कंचन कुमार केसरी एवं माता मनीषा देवी ने बेटी की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, लगन एवं आत्मविश्वास के कारण सृष्टि ने यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि बेटी की उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। सृष्टि ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं शिक्षकों को देते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन से य...

दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाया जा रहा है, दुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

 सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा) सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में नवरात्रि के अवसर पर दुर्गा पूजा का पर्व पूरे हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। मां दुर्गा मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर, स्टेशन परिसर और पुरानी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में मेला जैसा माहौल देखने को मिला। बड़ी दुर्गा स्थान पर संगमरमर से स्थापित प्रतिमा आकर्षक सजावट के साथ श्रद्धालुओं का मन मोह रही है। वहीं स्टेशन परिसर और पुरानी बाजार में कलाकारों द्वारा निर्मित भव्य प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ प्रतिमाओं के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए लगातार उमड़ रही है। साथ ही विभिन्न पूजा समितियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।  रेलवे दुर्गा स्थान पर ग्रामीण नृत्य एवं संगीत कार्यक्रम लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। सिर्फ नगर क्षेत्र ही नहीं, बल्कि प्रखंड के अष्टभुजा दुर्गा मंदिर सरोजा, मटेश्वर धाम कांठो, भोटि...