सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रामनवमी को लेकर युवा क्रान्ति के बैनर तले निकाली गयी, विशाल शोभा यात्रा:अनुमंडल प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चप्पे चप्पे में रही तैनात।

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)।
अनुमंडल में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जन्मोत्सव कड़ी प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांति पूर्व सम्पन्न हो गया। पूर्व निर्धारित शोभा यात्रा मार्ग पर प्रतिनियुक्ति पुलिस बल चप्पे चप्पे पर सुरक्षा में तैनात थी। सिमरी बख्तियारपुर एसडीएम विरेंद्र कुमार एवं एसडीपीओ मृदुला कुमारी लगातार मुआयना करते रहे। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्मदिन के अवसर पूर्व के वर्षो की भांति इस बार भी युवा क्रांति के तत्वाधान में सिमरी बख्तियारपुर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ो की संख्या में दुपहिया वाहन एवं पांव पैदल भक्तजन शामिल हुए।
ह शोभा यात्रा अनुमंडल के बनमा इटहरी  प्रखंड के प्रसिद्ध कात्यानी स्थान मंदिर में पूजा अर्चना कर राम भक्त जय श्री राम के गगन भेदी जयकारे के साथ पहलाम, रंगेनिया चौक, पहाड़पुर बाजार, रानीबाग, पुरानी बाजार, डाक बंगला चौराहा सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत मुख्य बाजार लंबी यात्रा करते हुए उच्च विद्यालय सिमरी बख्तियारपुर के मैदान में जाकर समाप्त हो गया।


इससे पूर्व शोभायात्रा पथ के विभिन्न चौक चौराहे पर ग्रामीणों के द्वारा शरवत, पानी एवं फल देकर शोभायात्रा के रामभक्तों का स्वागत किया गया। इस शोभायात्रा का नेतृत्व युवा क्रान्ति के खगेस कुमार एवं राजवीर सिंह ने किया। इन दोनो ने समापन स्थल पर शोभायात्रा में भाग लिए रामभक्तों को बधाई दी। एवं अनुमंडल प्रशासन को धन्यवाद दिया।
वही इस शोभायात्रा को सफल बनाने में युवा क्रान्ति के कृष्णा त्यागी, पंकज निगम, सुधांशु कुमार, आर्यन, दीपक राज, उपेन्द्र कुमार, रामबहादुर, अजित यादव, कृष्ण यादव सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
*कड़ी सुरक्षा के बीच निकाली गई शोभायात्रा*
शोभायात्रा मार्ग के मुख्य चौक -चौराहो पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। अनुमंडल के प्रशासनिक पदाधिकारी एसडीएम वीरेंद्र कुमार, एसडीपीओ मृदुला कुमारी, नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी कमलेश कुमार प्रसाद, सिमरी बख्तियारपुर वीडियो मनोज कुमार, बख्तियारपुर थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, अवर निबंधन पदाधिकारी नवनीत कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी चंदन कुमार, मनोज कुमार, बनमा इटहरी प्रखंड के बीडीओ, सीओ सहित 5 थाने की पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था में तैनात थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दशहरे की सुनहरी यादें : बचपन का एक संस्मरण

 सिमरी बख्तियारपुर,(सहरसा)। सीताराम प्रसाद गुप्ता  समय की धारा बहुत कुछ बहा ले जाती है, लेकिन कुछ स्मृतियाँ ऐसी होती हैं जो जीवनभर मन की गहराइयों में तैरती रहती हैं। आज भी जब दुर्गा पूजा के अवसर पर ढोल-नगाड़ों की थाप सुनाई देती है और हवा में अगरबत्ती की सुगंध घुलती है, तो मेरा मन बरबस पचास वर्ष पीछे लौट जाता है। बचपन का वह सुनहरा समय, जब दशहरा केवल पर्व नहीं बल्कि जीवन का उत्सव हुआ करता था। पिता की दुकान और पूजा का माहौल: मेरे पिता जी की प्रसिद्ध दुकान उस समय इलाके की बड़ी दुकानों में गिनी जाती थी। दुकान का नाम मेरे दादाजी एवं पिताजी के नाम से अमृतलाल सुभूक लाल फार्म का नाम हुआ करता था। इस दुकान में थोक एवं खुदरा किराने की दुकान हुआ करती थी। दशहरा के पूर्व के दुकान का दृश्य अद्भुत होता। —अगरबत्तियों की खुशबू, नारियल, खाद्य सामग्री, तेल, डालडा की न बिक्री जोरों से होती थी। एवं ग्राहक की माँग पूरी करते। हम चारों भाई नन्हें-नन्हें कदमों से दुकान पर चक्कर लगाते रहते। एवं ग्राहकों की भीड़ एवं चहल-पहल को देख विस्मित हो जाते। यह सब हमारे लिए किसी जादुई दुनिया जैसा था। बैलगाड़ी की सजा...

95.2 प्रतिशत अंक लाकर सृष्टि केसरी ने बढ़ाया सिमरीबख्तियारपुर का मान

 सिमरीबख्तियारपुर, सहरसा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इंटरमीडिएट परीक्षा में नगर परिषद क्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्रा सृष्टि केसरी ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन कि या है। सृष्टि की इस शानदार सफलता से पूरे सिमरीबख्तियारपुर सहित आसपास के इलाके में खुशी का माहौल है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही परिवार एवं शुभचिंतकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि सृष्टि शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है तथा उसने लगातार मेहनत और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उसकी इस सफलता पर स्वजन, रिश्तेदार एवं आसपास के लोग घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं। लोगों ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। सृष्टि के पिता कंचन कुमार केसरी एवं माता मनीषा देवी ने बेटी की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, लगन एवं आत्मविश्वास के कारण सृष्टि ने यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि बेटी की उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। सृष्टि ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं शिक्षकों को देते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन से य...

दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाया जा रहा है, दुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

 सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा) सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में नवरात्रि के अवसर पर दुर्गा पूजा का पर्व पूरे हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। मां दुर्गा मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर, स्टेशन परिसर और पुरानी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में मेला जैसा माहौल देखने को मिला। बड़ी दुर्गा स्थान पर संगमरमर से स्थापित प्रतिमा आकर्षक सजावट के साथ श्रद्धालुओं का मन मोह रही है। वहीं स्टेशन परिसर और पुरानी बाजार में कलाकारों द्वारा निर्मित भव्य प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ प्रतिमाओं के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए लगातार उमड़ रही है। साथ ही विभिन्न पूजा समितियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।  रेलवे दुर्गा स्थान पर ग्रामीण नृत्य एवं संगीत कार्यक्रम लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। सिर्फ नगर क्षेत्र ही नहीं, बल्कि प्रखंड के अष्टभुजा दुर्गा मंदिर सरोजा, मटेश्वर धाम कांठो, भोटि...