Headlines
Loading...
 खगड़िया लोकसभाः आदर्श आचार संहिता का मामला दर्ज महागठबंधन प्रत्याशी पर।

खगड़िया लोकसभाः आदर्श आचार संहिता का मामला दर्ज महागठबंधन प्रत्याशी पर।

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)।
खगड़िया लोकसभा क्षेत्र  के सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा में खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के महागठबंधन के प्रत्याशी मुकेश सहनी द्वारा बिना अनुमति के सिमरी बख्तियारपुर में रोड शो निकालने को लेकर बख्तियारपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। सिमरी बख्तियारपुर अंचला अधिकारी धर्मदेव चौधरी ने थाने में दिए आवेदन में कहा है कि खगड़िया लोकसभा के महागठबंधन के प्रत्याशी मुकेश साहनी एवं भोगी साहनी के उपर 35 मोटरसाइकिल, 20 चार पहिया वाहन सहित डेढ़ सौ अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध  भारतीय दंड संहिता की धारा 188 तथा 171 (एफ) के तहत  मामला दर्ज कराया गया है। प्रत्याशी ने रोड शो की अनुमति नहीं ली थी। इस संबंध में एसडीएम सह निर्वाची पदाधिकारी बिरेंद्र कुमार ने वताया कि बिना अनुमति के किसी भी राजनीतिक पार्टी के द्वारा रोड शो या अन्य आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के विरुद्ध विधि संवत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

1 टिप्पणी