सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अनुमंडल के फेनसाहा गांव में बरकत फाउंडेशन ने 6 जोड़ी गरीब लड़की लड़के की निकाह, इस अवसर पर जलसा का भी आयोजन। कहा गरीबों के प्रति सदैव निस्वार्थ समाज सेवा का काम करते रहेंगे :बरकत अली।

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। 
अनुमंडल के फेनसाहा गांव में शनिवार की रात 6 लड़के एवं हजारो बराती मदरसा दारूल उलूम अल अजिजिया फेनसाहा के परिसर में सामूहिक निकाह सह जलसा  समारोह खुशनुमा माहौल में सम्पन्न हुआ। सामूहिक निकाह में 6 जोड़ों ने निकाह कुबूल किया। नवविवाहित जोड़ों को कमेटी ने उपहार स्वरूप गृहस्थी का सभी सामान भेंट किया। सामूहिक निकाह के भब्य समारोह में समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिकों एवं महिलाओं ने शिरकत कर जोड़ों को आर्शीवाद प्रदान किया। वही नव दम्पत्तियों को उपहार के रूप में पलंग, गोदरेज, कुलर, गैस चूल्हा, सिलाई मशीन सहित 16 प्रकार के समान के साथ बरातियो को भोजन पैकेट देकर विदा किया गया।
इस अवसर पर एक जलसा का भी आयोजन किया गया। जिसमें यूपी, राजस्थान, बिहार के ओलमाओ तकरीर कर मुस्लिम समाज में व्याप्त कुरीतियों को त्याग कर अल्लाह की इबादत करने की सलाह दी। यूपी देवबंद के मौलाना नूरी ने कहा कि हदीस का गहन अध्ययन करें।  उसे वयां एक एक शब्द सच्चे मुसलमान के नियम कायदे भरें पडें। है। उन्होंने कहा कि अल्लाह की इबादत है। तो हम सुकून से धरती हैं। और जब यह संतुलन बिगड़ता है, तो प्रलय की स्थिति बनती है। इसके अलावा बंगाल के मौलाना खालिद सैफुलला गाजी चतुर्वेदी, मौलाना कारी इमदाद उल्ला बीकानेर, कारिंदे अफाक एवं नजामत मुफ्ती मुश्ताक ने की। यह समारोह बरकत फॉउंडेशन की जानिब से आयोजित कर निर्धन लड़की एवं लडकों का निकाह कराया गया था। विभिन्न स्थानों से आए नव जोड़ो को गवाहों के मौजूदगी में मौलाना ने अकत पढ़ा निकाह कुबूल कराया गया।
इस समारोह में फाउण्डेशन के मुख्य आयोजक बरकत अली ने कहा कि फाउण्डेशन के तहत इलाके में पहली बार इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर जिस प्रकार का जिम्मेदारी कार्यक्रम के प्रति मिली है। उससे उत्सूकता बढ़ी है। आगे भी इस प्रकार का आयोजन बड़े पैमाने पर कराए जाऐगे। उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए समर्पित फाउंडेशन ने समाज के हरेक तबके के लोगों के सहयोग से यह समारोह आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि आज 6 जोड़ों की निकाह के साथ नव दम्पत्ति को शादी के जोड़े के साथ पलंग, कुर्सी, तोसक, ट्रंक, अलमीरा   सहित कई प्रकार के घरेलू उपयोग की वस्तुएं देकर यही से ससुराल के लिए विदा की गई।
इस सामुहिक शादी को देखने के लिये अगल-बगल के लोग खासकर महिलाये की भीड़ उमड़ पड़ी।
समारोह में फेनसाहा मस्जिद के इमाम रिजवान, हाफिज साबिर, हाफिज कारी सावित, हाजी अली अख्तर, कसिम उदीन, जियाउद्दीन, माहिर, आसिफ, वसी अहमद, अशफाक आलम, आजाद, महबूब आलम, फजलुर रहमान, मुजफ्फर अली, साहदाब, साजिद, जफर, ययाहा सिद्दिकी, एजाज अहमद, औवेद, मिनितुलला, अनवारूल हसन, फैसल, सन्ना, अब्दुल वासित, रौकी, आबिद, शिखा उदीन, मसरफ, हाजी अख्तर, हाजी इमरान, नजमुल होदा, इशा साहब सहित सभी नौजवान फेनसाहा के जिम्मेदारी निभाई एवं नवविवाहिता वर-वधू को शुभकामनाएं दी। निकाह 6 जोड़ी में शमशाद आलम के संग नसरीन खातुन, शाहिद रजा संग नाहिद परवीन, हसनैन संग रेशमा खातुन, शिवत अली के संग बीबी सईदा खातुन, अहमद आलम के संग जुबैदा खातुन, मोसाईद के संग बीबी नसरीन परवीन का निकाह किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दशहरे की सुनहरी यादें : बचपन का एक संस्मरण

 सिमरी बख्तियारपुर,(सहरसा)। सीताराम प्रसाद गुप्ता  समय की धारा बहुत कुछ बहा ले जाती है, लेकिन कुछ स्मृतियाँ ऐसी होती हैं जो जीवनभर मन की गहराइयों में तैरती रहती हैं। आज भी जब दुर्गा पूजा के अवसर पर ढोल-नगाड़ों की थाप सुनाई देती है और हवा में अगरबत्ती की सुगंध घुलती है, तो मेरा मन बरबस पचास वर्ष पीछे लौट जाता है। बचपन का वह सुनहरा समय, जब दशहरा केवल पर्व नहीं बल्कि जीवन का उत्सव हुआ करता था। पिता की दुकान और पूजा का माहौल: मेरे पिता जी की प्रसिद्ध दुकान उस समय इलाके की बड़ी दुकानों में गिनी जाती थी। दुकान का नाम मेरे दादाजी एवं पिताजी के नाम से अमृतलाल सुभूक लाल फार्म का नाम हुआ करता था। इस दुकान में थोक एवं खुदरा किराने की दुकान हुआ करती थी। दशहरा के पूर्व के दुकान का दृश्य अद्भुत होता। —अगरबत्तियों की खुशबू, नारियल, खाद्य सामग्री, तेल, डालडा की न बिक्री जोरों से होती थी। एवं ग्राहक की माँग पूरी करते। हम चारों भाई नन्हें-नन्हें कदमों से दुकान पर चक्कर लगाते रहते। एवं ग्राहकों की भीड़ एवं चहल-पहल को देख विस्मित हो जाते। यह सब हमारे लिए किसी जादुई दुनिया जैसा था। बैलगाड़ी की सजा...

95.2 प्रतिशत अंक लाकर सृष्टि केसरी ने बढ़ाया सिमरीबख्तियारपुर का मान

 सिमरीबख्तियारपुर, सहरसा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इंटरमीडिएट परीक्षा में नगर परिषद क्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्रा सृष्टि केसरी ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन कि या है। सृष्टि की इस शानदार सफलता से पूरे सिमरीबख्तियारपुर सहित आसपास के इलाके में खुशी का माहौल है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही परिवार एवं शुभचिंतकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि सृष्टि शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है तथा उसने लगातार मेहनत और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उसकी इस सफलता पर स्वजन, रिश्तेदार एवं आसपास के लोग घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं। लोगों ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। सृष्टि के पिता कंचन कुमार केसरी एवं माता मनीषा देवी ने बेटी की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, लगन एवं आत्मविश्वास के कारण सृष्टि ने यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि बेटी की उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। सृष्टि ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं शिक्षकों को देते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन से य...

ज्ञानस्थली का 9 वां स्थापना दिवस आयोजित ज्ञानस्थली ने ग्रामीण इलाके में शिक्षा का अलख जगाया: पीयूष

 सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद स्थित ज्ञानस्थली विद्यानिकेतन ने अपना 9 वां  स्थापना दिवस मनाया। मौके पर संस्थान द्वारा सांसकृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन शहर के जाने माने चिकित्सक डॉ प्रियनंदन प्रसाद, स्नेह सौरभी, मुंबई से आएं श्याम शाह, अमित कुमार, निरंजन गुप्ता एवं अन्य लोगों ने किया। इस अवसर पर डॉ प्रिय नंदन प्रसाद ने कहा कि ने कहा कि बच्चों को संस्कारवान, अनुशासित और अच्छे तरीके से शिक्षा दी जानी चाहिए, जिससे बच्चों में शिक्षा की नींव मजबूत हो सके।  स्नेह सौरभी ने कहा कि बच्चों में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए बच्चों को शुरू से ही अच्छी शिक्षा दी जानी चाहिए, जिसमें आप सभी शिक्षकों और अभिभावकों की भूमिका महत्वपूर्ण होनी चाहिए। वहीं जन सुराज के जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष प्रसाद ने कहा कि ज्ञानस्थली विद्यानिकेतन में 9वां स्थापना दिवस एवं वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। इस तरह के आयोजन से बच्चों में सांसकृतिक एवं कलात्मक गुणों का विकास होता है। हम श्री अमित कुमार एवं समस्त ज्ञानस्थली परिवार को साधुवाद देता हूं और बधाई देता हूं...