सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अनुमंडल के स्कूल में लगेगी मास्टर जी की तस्वीर? शिक्षा विभाग।

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। 
 अनुमंडल के स्कूलों में मास्टर जी की तस्वीर लगेगी। रोज स्कूल के सूचना पट पर उन शिक्षकों की तस्वीर लगेगी, जिन्हें स्कूल में उपस्थित रहना है। इस संबंध में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद् पटना के पत्रांक ईएफई /266/2014-15 / 2894 के निर्देश के आलोक में आदेश का पालन कर प्रतिवेदन राज्य कार्यालय को भेजने का निर्देश दिया गया है। पत्र के अनुसार रंगीन तस्वीर के साथ जिक्र रहेगा कि कौन से मास्टर साहब किस कक्षा में क्या पढ़ाएंगे। यह व्यवस्था इसलिए की जा रही कि स्कूलों में गुरुजी बंक नहीं मार सकें। उन्हें नियमित तौर पर कक्षाओं में उपस्थित होना पड़ेगा, अगर बगैर बताए स्कूल से गायब हुए तो छात्र उनकी शिकायत सीधे अधिकारी से कर सकेंगे। गायब शिक्षक को यह बताना होगा कि आखिर किस वजह से वे स्कूल नहीं आए। मालूम हो कि प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में कराए गए एक सर्वे में छात्रों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी थी कि छात्र तो नियमित तौर पर स्कूल आते हैं, लेकिन पढ़ाने वाले गुरुजी ही नदारद रहते हैं। इस कारण से किसी खास विषय में बच्चे कमजोर रह जाते हैं। अब शिक्षा विभाग ने तय किया है कि स्कूल के सूचनापट पर प्रत्येक दिन मास्टर साहब की फोटो लगाई जाएगी एवं इसके साथ ही उनका ड्यूटी चार्ट भी होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दशहरे की सुनहरी यादें : बचपन का एक संस्मरण

 सिमरी बख्तियारपुर,(सहरसा)। सीताराम प्रसाद गुप्ता  समय की धारा बहुत कुछ बहा ले जाती है, लेकिन कुछ स्मृतियाँ ऐसी होती हैं जो जीवनभर मन की गहराइयों में तैरती रहती हैं। आज भी जब दुर्गा पूजा के अवसर पर ढोल-नगाड़ों की थाप सुनाई देती है और हवा में अगरबत्ती की सुगंध घुलती है, तो मेरा मन बरबस पचास वर्ष पीछे लौट जाता है। बचपन का वह सुनहरा समय, जब दशहरा केवल पर्व नहीं बल्कि जीवन का उत्सव हुआ करता था। पिता की दुकान और पूजा का माहौल: मेरे पिता जी की प्रसिद्ध दुकान उस समय इलाके की बड़ी दुकानों में गिनी जाती थी। दुकान का नाम मेरे दादाजी एवं पिताजी के नाम से अमृतलाल सुभूक लाल फार्म का नाम हुआ करता था। इस दुकान में थोक एवं खुदरा किराने की दुकान हुआ करती थी। दशहरा के पूर्व के दुकान का दृश्य अद्भुत होता। —अगरबत्तियों की खुशबू, नारियल, खाद्य सामग्री, तेल, डालडा की न बिक्री जोरों से होती थी। एवं ग्राहक की माँग पूरी करते। हम चारों भाई नन्हें-नन्हें कदमों से दुकान पर चक्कर लगाते रहते। एवं ग्राहकों की भीड़ एवं चहल-पहल को देख विस्मित हो जाते। यह सब हमारे लिए किसी जादुई दुनिया जैसा था। बैलगाड़ी की सजा...

95.2 प्रतिशत अंक लाकर सृष्टि केसरी ने बढ़ाया सिमरीबख्तियारपुर का मान

 सिमरीबख्तियारपुर, सहरसा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इंटरमीडिएट परीक्षा में नगर परिषद क्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्रा सृष्टि केसरी ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन कि या है। सृष्टि की इस शानदार सफलता से पूरे सिमरीबख्तियारपुर सहित आसपास के इलाके में खुशी का माहौल है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही परिवार एवं शुभचिंतकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि सृष्टि शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है तथा उसने लगातार मेहनत और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उसकी इस सफलता पर स्वजन, रिश्तेदार एवं आसपास के लोग घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं। लोगों ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। सृष्टि के पिता कंचन कुमार केसरी एवं माता मनीषा देवी ने बेटी की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, लगन एवं आत्मविश्वास के कारण सृष्टि ने यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि बेटी की उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। सृष्टि ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं शिक्षकों को देते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन से य...

ज्ञानस्थली का 9 वां स्थापना दिवस आयोजित ज्ञानस्थली ने ग्रामीण इलाके में शिक्षा का अलख जगाया: पीयूष

 सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद स्थित ज्ञानस्थली विद्यानिकेतन ने अपना 9 वां  स्थापना दिवस मनाया। मौके पर संस्थान द्वारा सांसकृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन शहर के जाने माने चिकित्सक डॉ प्रियनंदन प्रसाद, स्नेह सौरभी, मुंबई से आएं श्याम शाह, अमित कुमार, निरंजन गुप्ता एवं अन्य लोगों ने किया। इस अवसर पर डॉ प्रिय नंदन प्रसाद ने कहा कि ने कहा कि बच्चों को संस्कारवान, अनुशासित और अच्छे तरीके से शिक्षा दी जानी चाहिए, जिससे बच्चों में शिक्षा की नींव मजबूत हो सके।  स्नेह सौरभी ने कहा कि बच्चों में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए बच्चों को शुरू से ही अच्छी शिक्षा दी जानी चाहिए, जिसमें आप सभी शिक्षकों और अभिभावकों की भूमिका महत्वपूर्ण होनी चाहिए। वहीं जन सुराज के जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष प्रसाद ने कहा कि ज्ञानस्थली विद्यानिकेतन में 9वां स्थापना दिवस एवं वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। इस तरह के आयोजन से बच्चों में सांसकृतिक एवं कलात्मक गुणों का विकास होता है। हम श्री अमित कुमार एवं समस्त ज्ञानस्थली परिवार को साधुवाद देता हूं और बधाई देता हूं...