सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वैश्य समाज सहरसा ने नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक महाविजय पर शंकर चौक पर मनाया जश्न।

सहरसा@
कोशी, बिहार सहित पुरे देश भर मे राजग गठबंधन का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं अमित शाह के नेतृत्व मे ऐतिहासिक विराट जीत पर गुरुवार क संध्या में सहरसा शहर के शंकर चौक पर वैश्य समाज सहरसा के द्वारा जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद साह के नेत्तृत्व एवं जिला प्रवक्ता राजीव रंजन साह के संचालन मे अबीर -गुलाल के साथ मिठाई खिलाने के साथ धमाकेदार अतिशाबाजी कर प्रचंड जीत का जश्न मनाया गया।अमित शाह एवं नरेन्द्र मोदी को वैश्य समाज इस लोकतांत्रिक सघंर्ष के लिए बधाई देते हुए, कहा कि वैश्य समाज हमेशा भाजपा के साथ रही है। इस बार भी देश का परिणाम यह साबित कर दिया कि तन -मन -धन से भाजपा गठबंधन के साथ है। जश्न समारोह को संबोधित करते हुए वैश्य समाज सहरसा का जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद साह ने कहा कि देश का विकास, विश्वास, समृद्धि, सुरक्षा, सम्मान, अभिमान, उत्थान, पहचान, वैभव का गौरव मोदी जी है।
इन सब का गौरब वाले हमारे वैश्य समाज से आने वाले प्रधानमंत्री का अभिंनंदन के साथ पिछड़ा वर्ग को गाली देने वाले नेताओं को इस महाविजय दिलवाकर पिछड़े समाज के अपमान का बदला लिया है।
वैश्य समाज सहरसा के जिला प्रवक्ता राजीव रंजन साह ने ऐतिहासिक महाविजय पर कहा कि मोदी जी का आम लोगों के लिए रोटी -कपड़ा मकान जैसी मुलभुत योजनाओं पर ऐतिहासिक जीत पर मुहर लगाने के साथ सर्जिकल स्टार्ईक ,एयर स्टार्ई, राफेल जैसे सौदे पर जनता ने सबूत के साथ महाविजय करवाकर मुहर लगाई। इस जश्न समारोह मे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन, पूर्व वार्ड पार्षद सुबोध साह, पार्षद प्रतिनिधि संजय साह,  अजय पौदार, विजय गुप्ता, मीडिया प्रभारी नीरज राम, गौतम भगत,  संतोष गुप्ता, शशि सोनी  नवीन ठाकुर, रंजीत चौधरी,  कुश मोदी, पंकज भगत, संजय गुप्ता, रामनाथ साह, शाक्ति गुप्ता, युवा अध्यक्ष अजीत कुमार अजय, संतोष कुमार लड्डू, सुनील सूर्या, जीतन साह, अरूण जयसवाल, आकाश गुप्ता, राजेश गुप्ता,  अधिवक्ता संजीव साह, राजू चौधरी, गौतम दास के साथ भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विजय बंसत ने भी ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाते हुए प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह को बधाई दी हैं। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दशहरे की सुनहरी यादें : बचपन का एक संस्मरण

 सिमरी बख्तियारपुर,(सहरसा)। सीताराम प्रसाद गुप्ता  समय की धारा बहुत कुछ बहा ले जाती है, लेकिन कुछ स्मृतियाँ ऐसी होती हैं जो जीवनभर मन की गहराइयों में तैरती रहती हैं। आज भी जब दुर्गा पूजा के अवसर पर ढोल-नगाड़ों की थाप सुनाई देती है और हवा में अगरबत्ती की सुगंध घुलती है, तो मेरा मन बरबस पचास वर्ष पीछे लौट जाता है। बचपन का वह सुनहरा समय, जब दशहरा केवल पर्व नहीं बल्कि जीवन का उत्सव हुआ करता था। पिता की दुकान और पूजा का माहौल: मेरे पिता जी की प्रसिद्ध दुकान उस समय इलाके की बड़ी दुकानों में गिनी जाती थी। दुकान का नाम मेरे दादाजी एवं पिताजी के नाम से अमृतलाल सुभूक लाल फार्म का नाम हुआ करता था। इस दुकान में थोक एवं खुदरा किराने की दुकान हुआ करती थी। दशहरा के पूर्व के दुकान का दृश्य अद्भुत होता। —अगरबत्तियों की खुशबू, नारियल, खाद्य सामग्री, तेल, डालडा की न बिक्री जोरों से होती थी। एवं ग्राहक की माँग पूरी करते। हम चारों भाई नन्हें-नन्हें कदमों से दुकान पर चक्कर लगाते रहते। एवं ग्राहकों की भीड़ एवं चहल-पहल को देख विस्मित हो जाते। यह सब हमारे लिए किसी जादुई दुनिया जैसा था। बैलगाड़ी की सजा...

95.2 प्रतिशत अंक लाकर सृष्टि केसरी ने बढ़ाया सिमरीबख्तियारपुर का मान

 सिमरीबख्तियारपुर, सहरसा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इंटरमीडिएट परीक्षा में नगर परिषद क्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्रा सृष्टि केसरी ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन कि या है। सृष्टि की इस शानदार सफलता से पूरे सिमरीबख्तियारपुर सहित आसपास के इलाके में खुशी का माहौल है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही परिवार एवं शुभचिंतकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि सृष्टि शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है तथा उसने लगातार मेहनत और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उसकी इस सफलता पर स्वजन, रिश्तेदार एवं आसपास के लोग घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं। लोगों ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। सृष्टि के पिता कंचन कुमार केसरी एवं माता मनीषा देवी ने बेटी की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, लगन एवं आत्मविश्वास के कारण सृष्टि ने यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि बेटी की उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। सृष्टि ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं शिक्षकों को देते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन से य...

दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाया जा रहा है, दुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

 सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा) सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में नवरात्रि के अवसर पर दुर्गा पूजा का पर्व पूरे हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। मां दुर्गा मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर, स्टेशन परिसर और पुरानी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में मेला जैसा माहौल देखने को मिला। बड़ी दुर्गा स्थान पर संगमरमर से स्थापित प्रतिमा आकर्षक सजावट के साथ श्रद्धालुओं का मन मोह रही है। वहीं स्टेशन परिसर और पुरानी बाजार में कलाकारों द्वारा निर्मित भव्य प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ प्रतिमाओं के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए लगातार उमड़ रही है। साथ ही विभिन्न पूजा समितियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।  रेलवे दुर्गा स्थान पर ग्रामीण नृत्य एवं संगीत कार्यक्रम लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। सिर्फ नगर क्षेत्र ही नहीं, बल्कि प्रखंड के अष्टभुजा दुर्गा मंदिर सरोजा, मटेश्वर धाम कांठो, भोटि...