सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के अंशधारियो की आम सभा 19 मई को होगी, अंशधारियो को आमसभा में भाग लेने की अपील : सिमरी बख्तियारपुर मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड की अध्यक्षा सरिता देवी।
सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)।
अनुमंडल के सिमरी बख्तियारपुर क्षेत्र के मत्स्य बीज परिक्षेत्र परिसर में आगामी 19 मई को 12 बजे दिन में सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के सभी अंशधारी सदस्यों की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया है। इस संबंध में सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के अध्यक्षा सरिता देवी ने जानकारी देते हुए बतायी कि, इस बैठक में प्रबंध कारिणी कमिटी के कार्यकलापों की समीक्षा एवं जलकरो की बंदोबस्ती आदि विषयों पर विस्तार से विचार विमर्श किया जाएगा। अंत: अंशधारियो से अनुरोध किया जाता है, कि प्रस्तावित आमसभा में अधिकाधिक संख्या में भाग लेना सुनिश्चित करें।


0 Comments: