सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लंदन यूनिवर्सिटी ने दिल्ली में सिमरी बख्तियारपुर निवासी एवं गायत्री शिक्षा निकेतन के चेयरमैन इंजीनियर योगेंद्र प्रसाद यादव को डॉक्टरेट की मानक उपाधि से सम्मानित किया, कहा वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत का परिणाम: डॉक्टर इंजीनियर योगेंद्र प्रसाद यादव।

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)।

लंदन के यूनिवर्सिटी  के द्वारा गायत्री शिक्षा निकेतन के चेयरमैन एवं शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त इंजीनियर योगेंद्र प्रसाद यादव को इंदिरापुरम स्थित हैबिटेट सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में डांक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। अनुमंडल  में शिक्षा के क्षेत्र में यह सम्मान इंजीनियर जोगिंदर प्रसाद को मिलने के कारण सिमरी बख्तियारपुर ही नहीं बल्कि कोसी क्षेत्र का भी नाम रोशन किया है। यह सम्मान लंदन की बॉल्सब्रिज यूनिवर्सिटी द्वारा इंजीनियर जोगिंदर प्रसाद यादव को  शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए एवं सीबीएसई बोर्ड  की परीक्षा में शत प्रतिशत रिजल्ट देने के कारण में डांक्टरेट की मानद उपाधि दी गई है। 
वह पिछले 40 वर्षो से कम खर्च में अच्छी शिक्षा मुहैया कराने की दिशा में काम कर रहे हैं। डा. इंजीनियर योगेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि एक इंजीनियर होने के बावजूद भी  मुझे शिक्षा के प्रति शुरू से ही लगाव रहा है। शहरों में नौकरी करने के बावजूद भी मेरी लालसा अपने गांव के बच्चों की शिक्षा के सर्वांगीण विकास के लिए मन सदैव उद्वेलित रहता था। रिटायरमेंट के बाद कई झंझावत कि बाद मेरा यह सपना पूरा हुआ है, आज गायत्री शिक्षा मंदिर मेरे सपनों का साकार रूप है। उन्होंने कहा कि मानक उपाधि मिलने से मुझे काफी खुशी मिली है। वही गायत्री शिक्षा निकेतन परिवार काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इससे कार्य करने की और भी अधिक प्रेरणा मिलेगी। इंजीनियर योगेंद्र प्रसाद यादव कुचिपुड़ी भारत सरकार की ओर से नेशनल अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन एजुकेशन से 2003 में सम्मानित किया जा चुके है। वही भारत सरकार के तत्कालीन शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी ने शत प्रतिशत रिजल्ट को देखते हुए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया था।  चेयरमैन इंजीनियर योगेंद्र प्रसाद यादव को मानक उपाधि मिलने की खुशी है  गायत्री शिक्षा निकेतन परिवार अपने आपको खुशी एवं 
गर्व महसूस कर रहा है। एस्क्यूटीव डायरेक्टर इंजीनियर सत्यप्रकाश सुधांशु के नेतृत्व में खुशी  मनाई गयी। एक्सक्यूटिव डायरेक्टर इंजीनियर सत्य प्रकाश सुधांशु ने कहा कि मानक उपाधि मिलने से विद्यालय को और भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। बधाई देने वालों में सांसद दिनेश चंद्र यादव, पूर्व विधायक डॉ अरुण कुमार, वाइस चेयरमैन गायत्री देवी, प्रिंसिपल विजय कुमार, डायरेक्टर मुलायम सिंह यादव, कुणाल,  सुफल यादव आदि ने बधाई दी है।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दशहरे की सुनहरी यादें : बचपन का एक संस्मरण

 सिमरी बख्तियारपुर,(सहरसा)। सीताराम प्रसाद गुप्ता  समय की धारा बहुत कुछ बहा ले जाती है, लेकिन कुछ स्मृतियाँ ऐसी होती हैं जो जीवनभर मन की गहराइयों में तैरती रहती हैं। आज भी जब दुर्गा पूजा के अवसर पर ढोल-नगाड़ों की थाप सुनाई देती है और हवा में अगरबत्ती की सुगंध घुलती है, तो मेरा मन बरबस पचास वर्ष पीछे लौट जाता है। बचपन का वह सुनहरा समय, जब दशहरा केवल पर्व नहीं बल्कि जीवन का उत्सव हुआ करता था। पिता की दुकान और पूजा का माहौल: मेरे पिता जी की प्रसिद्ध दुकान उस समय इलाके की बड़ी दुकानों में गिनी जाती थी। दुकान का नाम मेरे दादाजी एवं पिताजी के नाम से अमृतलाल सुभूक लाल फार्म का नाम हुआ करता था। इस दुकान में थोक एवं खुदरा किराने की दुकान हुआ करती थी। दशहरा के पूर्व के दुकान का दृश्य अद्भुत होता। —अगरबत्तियों की खुशबू, नारियल, खाद्य सामग्री, तेल, डालडा की न बिक्री जोरों से होती थी। एवं ग्राहक की माँग पूरी करते। हम चारों भाई नन्हें-नन्हें कदमों से दुकान पर चक्कर लगाते रहते। एवं ग्राहकों की भीड़ एवं चहल-पहल को देख विस्मित हो जाते। यह सब हमारे लिए किसी जादुई दुनिया जैसा था। बैलगाड़ी की सजा...

95.2 प्रतिशत अंक लाकर सृष्टि केसरी ने बढ़ाया सिमरीबख्तियारपुर का मान

 सिमरीबख्तियारपुर, सहरसा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इंटरमीडिएट परीक्षा में नगर परिषद क्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्रा सृष्टि केसरी ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन कि या है। सृष्टि की इस शानदार सफलता से पूरे सिमरीबख्तियारपुर सहित आसपास के इलाके में खुशी का माहौल है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही परिवार एवं शुभचिंतकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि सृष्टि शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है तथा उसने लगातार मेहनत और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उसकी इस सफलता पर स्वजन, रिश्तेदार एवं आसपास के लोग घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं। लोगों ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। सृष्टि के पिता कंचन कुमार केसरी एवं माता मनीषा देवी ने बेटी की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, लगन एवं आत्मविश्वास के कारण सृष्टि ने यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि बेटी की उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। सृष्टि ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं शिक्षकों को देते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन से य...

दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाया जा रहा है, दुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

 सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा) सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में नवरात्रि के अवसर पर दुर्गा पूजा का पर्व पूरे हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। मां दुर्गा मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर, स्टेशन परिसर और पुरानी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में मेला जैसा माहौल देखने को मिला। बड़ी दुर्गा स्थान पर संगमरमर से स्थापित प्रतिमा आकर्षक सजावट के साथ श्रद्धालुओं का मन मोह रही है। वहीं स्टेशन परिसर और पुरानी बाजार में कलाकारों द्वारा निर्मित भव्य प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ प्रतिमाओं के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए लगातार उमड़ रही है। साथ ही विभिन्न पूजा समितियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।  रेलवे दुर्गा स्थान पर ग्रामीण नृत्य एवं संगीत कार्यक्रम लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। सिर्फ नगर क्षेत्र ही नहीं, बल्कि प्रखंड के अष्टभुजा दुर्गा मंदिर सरोजा, मटेश्वर धाम कांठो, भोटि...