सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दुर्गा पूजा: सार्वजनिक नव दुर्गा पूजा समिति, बरियाही में तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव सह मेला का भव्य उद्घाटन, कार्यक्रम में रात भर दर्शकों ने उठाया आनंद।

सहरसा, @ रिपोर्टर।
सहरसा जिला के कहरा प्रखंड के बरियाही बाजार मे सप्तमी पूजा के शाम मे सार्वजनिक नवदुर्गा पूजा समिति के द्वारा बरियाही के हाट बाजार मे तीन दिवासीय सांस्कृतिक कार्यक्रम सह मेला का उद्घाटन सहरसा के स्थानीय विधायक अरूण यादव, पूर्व विधायक आलोक रंजन, वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद साह, जिला पार्षद धीरेंद्र यादव, वैश्य समाज के जिला प्रवक्ता राजीव रंजन साह, महामंत्री संजय कुमार के साथ बरियाही दुर्गा मंदिर के जमीन दाता एवं निर्माणकर्ता ने सामूहिक रूप से फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्थानीय राजद विधायक अरूण यादव ने अपने संबोधन मे कहा कि नवरात्र में नौ दिन मां दुर्गा की आराधना की जाती है। आज सातवें दिन मां कालरात्रि की पुजा का दिन है, मां की उत्पत्ति धर्म की रक्षा एवं पापियों के नाश के लिए हुई। रक्तबीज का वध करने के लिए मां दुर्गा ने इन्हें अपने तेज से उत्पन्न किया।ठीक इसी तरह हम सभी को समाज मे रह रहे दुषित लोगों को समाजिक रूप से  बहिष्कृत करना है ताकि समाज मे अमन चैन विराजमान रहे।
■ पूर्व विधायक आलोक रंजन ने कहा कि दुर्गा पूजा का पर्व हिन्दू देवी दुर्गा की बुराई के प्रतीक राक्षस महिषासुर पर विजय के रूप में मनाया जाता है। पार्षद धीरेन्द्र यादव ने कहा कि दुर्गा पूजा का पर्व बुराई पर भलाई की विजय के रूप में भी माना जाता है।
■ वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद साह ने अपने संबोधन मे सहरसा  जिला की तरक्की एवं शांति की प्रार्थना जगत जननी से करते हुए कहा कि हमसभी की सदैव एक ही कामना रहना चाहिए है कि सहरसा हर हाल मे आगे बढ़े, यहां के नागरिकों का सर्वांगीण विकास हो, उन्नति होती रहे।
इस अवसर पर राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो ताहीर, वैश्य समाज के ■ जिला प्रवक्ता राजीव रंजन साह, महामंत्री संजय कुमार, उमेश सिंह, शाहनवाज अलाम, मंदिर अध्यक्ष श्याम गुप्ता, सचिव मनोज साह, कोषाध्यक्ष पकज गुप्ता, शिशुपाल गुप्ता, अमर रंजन, राजेश गुप्ता, रंजीत पौदार, मुकेश पौदार, राजीव साह, मंदिर निर्माण व जमीन दाता दीपक गुप्ता, रीता देवी, कैलाश गुप्ता, शभ्भु गुप्ता, साहेब पासवान, प्रदीप गुप्ता, सत्यनारायण राउत, किशोर केशरी, बंसत कुमार, कुनदन साह, बबूल पौदार, किशोर गुप्ता, रवि गुप्ता, मुन्ना साह आदि पूजा समिति के लोग मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दशहरे की सुनहरी यादें : बचपन का एक संस्मरण

 सिमरी बख्तियारपुर,(सहरसा)। सीताराम प्रसाद गुप्ता  समय की धारा बहुत कुछ बहा ले जाती है, लेकिन कुछ स्मृतियाँ ऐसी होती हैं जो जीवनभर मन की गहराइयों में तैरती रहती हैं। आज भी जब दुर्गा पूजा के अवसर पर ढोल-नगाड़ों की थाप सुनाई देती है और हवा में अगरबत्ती की सुगंध घुलती है, तो मेरा मन बरबस पचास वर्ष पीछे लौट जाता है। बचपन का वह सुनहरा समय, जब दशहरा केवल पर्व नहीं बल्कि जीवन का उत्सव हुआ करता था। पिता की दुकान और पूजा का माहौल: मेरे पिता जी की प्रसिद्ध दुकान उस समय इलाके की बड़ी दुकानों में गिनी जाती थी। दुकान का नाम मेरे दादाजी एवं पिताजी के नाम से अमृतलाल सुभूक लाल फार्म का नाम हुआ करता था। इस दुकान में थोक एवं खुदरा किराने की दुकान हुआ करती थी। दशहरा के पूर्व के दुकान का दृश्य अद्भुत होता। —अगरबत्तियों की खुशबू, नारियल, खाद्य सामग्री, तेल, डालडा की न बिक्री जोरों से होती थी। एवं ग्राहक की माँग पूरी करते। हम चारों भाई नन्हें-नन्हें कदमों से दुकान पर चक्कर लगाते रहते। एवं ग्राहकों की भीड़ एवं चहल-पहल को देख विस्मित हो जाते। यह सब हमारे लिए किसी जादुई दुनिया जैसा था। बैलगाड़ी की सजा...

95.2 प्रतिशत अंक लाकर सृष्टि केसरी ने बढ़ाया सिमरीबख्तियारपुर का मान

 सिमरीबख्तियारपुर, सहरसा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इंटरमीडिएट परीक्षा में नगर परिषद क्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्रा सृष्टि केसरी ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन कि या है। सृष्टि की इस शानदार सफलता से पूरे सिमरीबख्तियारपुर सहित आसपास के इलाके में खुशी का माहौल है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही परिवार एवं शुभचिंतकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि सृष्टि शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है तथा उसने लगातार मेहनत और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उसकी इस सफलता पर स्वजन, रिश्तेदार एवं आसपास के लोग घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं। लोगों ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। सृष्टि के पिता कंचन कुमार केसरी एवं माता मनीषा देवी ने बेटी की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, लगन एवं आत्मविश्वास के कारण सृष्टि ने यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि बेटी की उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। सृष्टि ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं शिक्षकों को देते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन से य...

दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाया जा रहा है, दुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

 सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा) सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में नवरात्रि के अवसर पर दुर्गा पूजा का पर्व पूरे हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। मां दुर्गा मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर, स्टेशन परिसर और पुरानी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में मेला जैसा माहौल देखने को मिला। बड़ी दुर्गा स्थान पर संगमरमर से स्थापित प्रतिमा आकर्षक सजावट के साथ श्रद्धालुओं का मन मोह रही है। वहीं स्टेशन परिसर और पुरानी बाजार में कलाकारों द्वारा निर्मित भव्य प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ प्रतिमाओं के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए लगातार उमड़ रही है। साथ ही विभिन्न पूजा समितियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।  रेलवे दुर्गा स्थान पर ग्रामीण नृत्य एवं संगीत कार्यक्रम लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। सिर्फ नगर क्षेत्र ही नहीं, बल्कि प्रखंड के अष्टभुजा दुर्गा मंदिर सरोजा, मटेश्वर धाम कांठो, भोटि...