सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सुर-साम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन पर वैश्य समाज सहरसा के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

सहरसा, (राजीव रंजन की रिपोर्ट)।
अपनी सुरीली आवाज से देश-दुनिया पर दशकों तक राज करने वाली सुर-साम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन पर वैश्य समाज सहरसा के तत्वावधान में रविवार को एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर लता दीदी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। शहर के मीर टोला स्थित कार्यालय मे वैश्य समाज के सदस्यों ने भारत रत्‍न' से सम्‍मानित सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के तेलिए चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देकर नमन किया। मौके पर वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद साह ने लता दीदी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि भारत की सुर साम्राज्ञी के नाम से दुनियाभर में मशहूर लता मंगेशकर ने करीब पांच दशक तक हिंदी सिनेमा में फीमेल प्‍लेबैक सिंगिंग में एकछत्र राज किया। मंगेशकर ने 1942 में महज 13 साल की उम्र में अपने कैरियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कई भारतीय भाषाओं में अब तक 30 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी नवाजा जा चुका है। इसके अलावा उन्हें पद्म भूषण, पद्म विभूषण एवं दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। वैश्य समाज के कार्यकारी जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार देव, उपाध्यक्ष कृषणमोहन चौधरी, श्यामनंदन पोद्दार, भाजपा उपाध्यक्ष श्यामल पोद्दार ने कहा कि जिस उम्र में बच्चे खेलते-पढ़ते हैं तब लता मंगेशकर ने घर की जिम्मेदारी संभाली थी।अपने भाई-बहनों के बेहतर भविष्य के लिए कभी शादी नहीं की थी। लता मंगेशकर चाहे ये दुनिया छोड़कर चली गई हैं। लेकिन अपने सदाबहार गानों की विरासत फैंस के लिए छोड़ गई हैं। 
वैश्य समाज के जिला प्रवक्ता राजीव रंजन साह ने लता दीदी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि लता मंगेशकर जी वो थी जिनके गाने हमारे दादा जी जितने चाव से सुनते थे उतने ही चाव से हमारे पापा भी सुनते है और उनसे भी ज़्यादा चाव से हम सुनते है, एवं आने वाली पीढ़ियाँ भी सुनती रहेगी। वैश्य समाज के जिला महासचिव शशिभूषण गांधी, युगलकिशोर भीमसेरिया, वीरेंद्र पोद्दार ने कहा कि कुछ व्यक्तित्व एक हजार साल में एक बार ही जन्म लेते हैं। लता जी ऐसी ही एक शख्सियत थीं। हमारे देश में कोई भी व्यक्ति उनके संगीत से अछूता नहीं है। उनकी आवाज से हर शख्स मंत्रमुग्ध हुआ है। इस अवसर पर पुलिकत साह, ई. अरविंद साह, रामनाथ साह, सुभाष साह, अनुरूध साह, विनोद साह, राजेंद्र साह, उपेंद्र पोद्दार, पंकज भगत, जीतन साह, मुकेश साह, मीडिया प्रभारी नीरज राम, कुश मोदी, रूपेश साह, संतोष कुमार लड्डू, राजा साह, संतोष साह, कैलाश साह, ललन जी आदि ने लता दी के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

95.2 प्रतिशत अंक लाकर सृष्टि केसरी ने बढ़ाया सिमरीबख्तियारपुर का मान

 सिमरीबख्तियारपुर, सहरसा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इंटरमीडिएट परीक्षा में नगर परिषद क्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्रा सृष्टि केसरी ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन कि या है। सृष्टि की इस शानदार सफलता से पूरे सिमरीबख्तियारपुर सहित आसपास के इलाके में खुशी का माहौल है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही परिवार एवं शुभचिंतकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि सृष्टि शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है तथा उसने लगातार मेहनत और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उसकी इस सफलता पर स्वजन, रिश्तेदार एवं आसपास के लोग घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं। लोगों ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। सृष्टि के पिता कंचन कुमार केसरी एवं माता मनीषा देवी ने बेटी की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, लगन एवं आत्मविश्वास के कारण सृष्टि ने यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि बेटी की उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। सृष्टि ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं शिक्षकों को देते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन से य...

सिमरी बख्तियारपुर में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: संजीवनी आयुष होमियोपैथिक सेंटर का भव्य उद्घाटन

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में शनिवार को एक नया अध्याय जुड़ा। नगर के हृदय स्थल पर इलेक्ट्रॉनिक्स आवास के बगल में "संजीवनी आयुष स्वास्थ्य केंद्र" का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह नए केंद्र के उद्यम से स्थानीय इलाके में हर्ष का मोरक्को है, क्योंकि अब उन्हें कॉम्प्लेक्स बिल्डरों के इलाज के लिए दूर जाना नहीं है।  ​उद्घाटन समारोह एवं मुख्य अतिथि कार्यक्रम का उद्घाटन: सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद के उपसभापति प्रतिनिधि सह वार्ड वार्ड विकास कुमार मोरी, किले के नेता चंद्रमणि, भाजपा नेता संजीव कुमार भगत, चिकित्सक डॉ. प्रणव कुमार एवं डॉ. फीफीक्स के सामूहिक रूप से मनोज कुमार यादव और दीपक शेखावत का निधन हो गया। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख चिकित्सक, चिकित्सक नागरिक, राजनीतिक प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रह रहे हैं। ओक्लाहोमा में आयोजित ऑर्केस्ट्रा के बाद मेडिकल क्षेत्र में होम्योपैथिक के बढ़ते प्रभाव पर चर्चा की गई। ​होम्योपैथी: सुरक्षित और आसान विकल्प: ​रोह को वर्तमान में दिखाते ह...

सहरसा में त्रिभुज इंटरनेशनल स्कूल, सिमराहा का भव्य शुभारंभपूर्व विधायक डॉ. अरुण कुमार यादव एवं प्रिंसिपल पुष्पलता यादव ने किया उद्घाटन

सहरसा: कोसी क्षेत्र के शिक्षा के क्षेत्र में एक नई उम्मीद लेकर त्रिभुज इंटरनेशनल स्कूल, सिमराहा (सहरसा) का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक डॉ. अरुण कुमार यादव एवं सीएम साइंस कॉलेज मधेपुरा की प्राचार्य प्रो. पुष्पलता यादव मौजूद रहीं। दोनों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर स्कूल के शैक्षणिक सफर की शुरुआत की। इस मौके पर संबोधित करते हुए डॉ. अरुण कुमार यादव ने कहा, "यह क्षेत्र लंबे समय से शैक्षणिक दृष्टि से पिछड़ा रहा है। ऐसे में त्रिभुज इंटरनेशनल स्कूल की स्थापना एक सराहनीय पहल है। अभिभावकों से अपील है कि वे अपने बच्चों का नामांकन कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखें।" विद्यालय के डायरेक्टर राकेश रोशन ने कहा कि उनका उद्देश्य कोसी जैसे पिछड़े इलाके में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि वे देश के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों में शैक्षणिक सलाहकार के रूप में कार्य कर चुके हैं, और उसी अनुभव के आधार पर इस स्कूल की नींव रखी गई है। विद्यालय की एकेडमिक हेड डॉ. समीक्षा आनंद ने बताया कि त्रिभुज इंटरनेशनल स...