सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद: स्वच्छता ही सेवा अभियान एवं जल जीवन हरियाली दिवस 2024 मनाया गया

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते अधिकारी।
सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद में मंगलवार को आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत् सफाई एवं झाड़ू लगाने का विशेष अभियान एवं नप कार्यालय सभागार में जल जीवन हरियाली दिवस के रुप में मनाया गया।‌ कार्यक्रम में नगर परिषद के सफाईकर्मी, अनुमंडल के अधिकारी, नप प्रतिनिधि, वार्ड पार्षद सहित स्कूली बच्चों ने भाग लिया। मंगलवार की सुबह सड़कों की सफाई अभियान की शुरुआत सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन चौक से की गई। 
तत्पश्चात जागरुकता रैली शर्मा चौक होते हुए नप कार्यालय में जाकर समाप्त हुआ। सफाई कार्य एवं जागरूकता अभियान का शुभारंभ एसडीओ अनीषा सिंह, प्रभारी डीएसपी सह सर्किल इंस्पेक्टर सुजा उद्दीन, नप सभापति प्रतिनिधि हस्सान आलम, नप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विकास कुमार विक्की, नप ईओ रामविलास दास के साथ टैगोर पब्लिक स्कूल के शिक्षक एवं छात्र छात्राओं ने संयुक्त रूप से झाडू लेकर सड़कों की सफाई कार्य की शुरुआत की। मौके पर एसडीओ ने कही मानव के लिए स्वस्थ रहना जरूरी है। इसके लिए आज के दौर स्वच्छता अभियान की महत्ता महत्वपूर्ण है। उन्होंने कही कि नगर निवासी जागरूक होकर स्वच्छ सिमरी बख्तियारपुर बनाने में योगदान दे। 
तत्पश्चात नप सभा कक्ष में जल जीवन हरियाली दिवस को संबोधित करते हुए अतिथि प्रभारी डीएसपी सह सर्किल इंस्पेक्टर ने कहा कि सभी व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पेड़ अपने घरों में लगाएं। वहीं नप सभापति प्रतिनिधि ने कहा कि सिमरी बख्तियारपुर में जल जीवन हरियाली दिवस के अवसर पर नप द्वारा कई कार्य किए गए हैं। नप के 4 बड़े तालाबों का सौंदर्यीकरण के तहत कार्य किए जा रहे हैं। वहीं नप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए नप ने जल संचय योजना पर भी कार्य कर रही है। आने वाले वक्त में जल की कमी नहीं हो जाएं। इसके लिए आम आवाम को अभी से कदम उठाना पड़ेगा। 
वहीं सहायक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी नेहा कुमारी ने कही कि हम अपने कचरे खासकर पौलीथीन प्लास्टिक को जलाएं नहीं। इसे जलाने से प्रदूषण फैलतीं है। जिसका सीधा असर मानव स्वास्थ्य पर पड़ता है। वहीं नप ईओ ने कहा कि सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद को स्वच्छ नगर परिषद बनाने के लिए कृत संकल्पित है। इसके लिए नगर में जन जागरुकता अभियान के साथ कई योजनाएं संचालित की जा रही है। 
उन्होंने कहा कि यह अभियान तभी सफल होगा। जब नगर निवासी नप का सहयोग करेंगे। मौके पर नप के पुष्प रंजन सिंह, स्वच्छता नोडल हसनैन मोहसिन, दीपक झा, दीपक कुमार, भीम कुमार,कल्पना कुमारी, निर्भय कुमार, ऋतुराज, बीरबल कुमार, वार्ड पार्षद लल्लू सिंह, अबु तोराब, सोहन साह, पप्पू स्वर्णकार सहित अन्य अन्य लोगों ने भाग लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

95.2 प्रतिशत अंक लाकर सृष्टि केसरी ने बढ़ाया सिमरीबख्तियारपुर का मान

 सिमरीबख्तियारपुर, सहरसा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इंटरमीडिएट परीक्षा में नगर परिषद क्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्रा सृष्टि केसरी ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन कि या है। सृष्टि की इस शानदार सफलता से पूरे सिमरीबख्तियारपुर सहित आसपास के इलाके में खुशी का माहौल है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही परिवार एवं शुभचिंतकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि सृष्टि शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है तथा उसने लगातार मेहनत और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उसकी इस सफलता पर स्वजन, रिश्तेदार एवं आसपास के लोग घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं। लोगों ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। सृष्टि के पिता कंचन कुमार केसरी एवं माता मनीषा देवी ने बेटी की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, लगन एवं आत्मविश्वास के कारण सृष्टि ने यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि बेटी की उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। सृष्टि ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं शिक्षकों को देते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन से य...

सिमरी बख्तियारपुर में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: संजीवनी आयुष होमियोपैथिक सेंटर का भव्य उद्घाटन

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में शनिवार को एक नया अध्याय जुड़ा। नगर के हृदय स्थल पर इलेक्ट्रॉनिक्स आवास के बगल में "संजीवनी आयुष स्वास्थ्य केंद्र" का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह नए केंद्र के उद्यम से स्थानीय इलाके में हर्ष का मोरक्को है, क्योंकि अब उन्हें कॉम्प्लेक्स बिल्डरों के इलाज के लिए दूर जाना नहीं है।  ​उद्घाटन समारोह एवं मुख्य अतिथि कार्यक्रम का उद्घाटन: सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद के उपसभापति प्रतिनिधि सह वार्ड वार्ड विकास कुमार मोरी, किले के नेता चंद्रमणि, भाजपा नेता संजीव कुमार भगत, चिकित्सक डॉ. प्रणव कुमार एवं डॉ. फीफीक्स के सामूहिक रूप से मनोज कुमार यादव और दीपक शेखावत का निधन हो गया। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख चिकित्सक, चिकित्सक नागरिक, राजनीतिक प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रह रहे हैं। ओक्लाहोमा में आयोजित ऑर्केस्ट्रा के बाद मेडिकल क्षेत्र में होम्योपैथिक के बढ़ते प्रभाव पर चर्चा की गई। ​होम्योपैथी: सुरक्षित और आसान विकल्प: ​रोह को वर्तमान में दिखाते ह...

सहरसा में त्रिभुज इंटरनेशनल स्कूल, सिमराहा का भव्य शुभारंभपूर्व विधायक डॉ. अरुण कुमार यादव एवं प्रिंसिपल पुष्पलता यादव ने किया उद्घाटन

सहरसा: कोसी क्षेत्र के शिक्षा के क्षेत्र में एक नई उम्मीद लेकर त्रिभुज इंटरनेशनल स्कूल, सिमराहा (सहरसा) का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक डॉ. अरुण कुमार यादव एवं सीएम साइंस कॉलेज मधेपुरा की प्राचार्य प्रो. पुष्पलता यादव मौजूद रहीं। दोनों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर स्कूल के शैक्षणिक सफर की शुरुआत की। इस मौके पर संबोधित करते हुए डॉ. अरुण कुमार यादव ने कहा, "यह क्षेत्र लंबे समय से शैक्षणिक दृष्टि से पिछड़ा रहा है। ऐसे में त्रिभुज इंटरनेशनल स्कूल की स्थापना एक सराहनीय पहल है। अभिभावकों से अपील है कि वे अपने बच्चों का नामांकन कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखें।" विद्यालय के डायरेक्टर राकेश रोशन ने कहा कि उनका उद्देश्य कोसी जैसे पिछड़े इलाके में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि वे देश के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों में शैक्षणिक सलाहकार के रूप में कार्य कर चुके हैं, और उसी अनुभव के आधार पर इस स्कूल की नींव रखी गई है। विद्यालय की एकेडमिक हेड डॉ. समीक्षा आनंद ने बताया कि त्रिभुज इंटरनेशनल स...