सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह थें: रामकृष्ण साह

 सहरसा:

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती विजय दिवस सहरसा स्थित स्थित वीर कुंवर सिंह चौक पर समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर वैश्य समाज के कार्यकताओं ने वीर कुंवर सिंह चौक पर पहुंच कर बाबू कुंवर सिंह की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। यह कार्यक्रम वैश्य समाज सहरसा के जिलाध्यक्ष रामकृष्ण साह उर्फ मोहन साह के नेतृत्व में किया गया। मौके पर वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष  रामकृष्ण साह उर्फ मोहन साह ने कहा कि 1857 से पहले भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह की कृति आज भी लोगों के स्मृतियों में है। अंग्रेजों के दांत खट्टे करने वाले वीर कुंवर सिंह अपनी वीरता के लिए जाने जाते हैं। 80 साल की उम्र में भी उन्होंने जो हिम्मत एवं साहस का परिचय दिया। वह इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज है। बाबू वीर कुंवर सिंह के अंदर नेतृत्व की अद्भुत क्षमता थी। 80 साल की उम्र में दुश्मनों से लड़ने और जीत हासिल करने की जरूरत के लिए जाना जाते थे। वे आज भी अजर अमर है। उनके कृतित्व से आज की युवाओं को सीख लेनी चाहिए। वही वैश्य समाज के प्रवक्ता राजीव रंजन साह ने वीर सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह जी के विजयोत्सव के अवसर नमन करते हुए कहा कि 1857 की क्रांति में वीर कुंवर सिंह ने बिहार में विद्रोह का नेतृत्व किया। वे लगभग 80 वर्ष के थे। एवं उन्होंने अपने नेतृत्व में एक मजबूत सैन्य शक्ति बनाई थी। कुंवर सिंह ने बिहार में अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व किया और आरा में अंग्रेजों के खिलाफ युद्ध किया। उन्होंने आरा पर कब्जा कर लिया और अंग्रेजों को हराया। उपाध्यक्ष कृष्णमोहन चौधरी एवं महासचिव शशिभुषण गांधी ने कहा कि कुँवर सिंह बचपन से ही साहसी एवं उदार दिल के थे। उन्होंने सभी के लिए स्कूल, तालाब, रास्ते भी बनवाए और किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। वें स्वाभिमानी व्यक्ति थे। बूढ़े शूरवीर की अवस्था में भी युद्ध के लिए तत्पर हो गए थे। पूर्व वार्ड पार्षद सुबोध साह एवं महासचिव संजय कुमार ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत किसी भी स्तर पर कुंवर सिंह को पकड़ना चाहती थी। अंग्रेजों ने डगलस को भेजा। डगलस भी कुंवर सिंह को नहीं पकड़ पाया। 21 अप्रैल 1858 को जब कुंवर सिंह शिवपुर घाट से गंगा नदी पार कर रहे थे, तभी उन्हें दाहिने हाथ में गोली लग गई। तब भी कुंवर सिंह ने शरीर मे जहर नहीं फैले तो अपनी भुजा काट गंगा मैया को समर्पित कर दिया। मौके पर युवा अध्यक्ष अजीत कुमार अजय, मीडिया प्रभारी नीरज राम उर्फ़ सोनू गुप्ता, जदयू नेता कमल नरायाण गुप्ता, पूर्व पार्षद संतोष कुमार मुंगेरी, संतोष गुप्ता, नाई संघ के अध्यक्ष बिजेंद्र ठाकुर, सचिव शिवशंकर ठाकुर, संगठन मंत्री पवन ठाकुर, दीपक कुमार फोटो, अरूण जयसवाल, सुरेंद्र तांती आदि सहित अन्य ने वीर कुंवर सिंह जी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दशहरे की सुनहरी यादें : बचपन का एक संस्मरण

 सिमरी बख्तियारपुर,(सहरसा)। सीताराम प्रसाद गुप्ता  समय की धारा बहुत कुछ बहा ले जाती है, लेकिन कुछ स्मृतियाँ ऐसी होती हैं जो जीवनभर मन की गहराइयों में तैरती रहती हैं। आज भी जब दुर्गा पूजा के अवसर पर ढोल-नगाड़ों की थाप सुनाई देती है और हवा में अगरबत्ती की सुगंध घुलती है, तो मेरा मन बरबस पचास वर्ष पीछे लौट जाता है। बचपन का वह सुनहरा समय, जब दशहरा केवल पर्व नहीं बल्कि जीवन का उत्सव हुआ करता था। पिता की दुकान और पूजा का माहौल: मेरे पिता जी की प्रसिद्ध दुकान उस समय इलाके की बड़ी दुकानों में गिनी जाती थी। दुकान का नाम मेरे दादाजी एवं पिताजी के नाम से अमृतलाल सुभूक लाल फार्म का नाम हुआ करता था। इस दुकान में थोक एवं खुदरा किराने की दुकान हुआ करती थी। दशहरा के पूर्व के दुकान का दृश्य अद्भुत होता। —अगरबत्तियों की खुशबू, नारियल, खाद्य सामग्री, तेल, डालडा की न बिक्री जोरों से होती थी। एवं ग्राहक की माँग पूरी करते। हम चारों भाई नन्हें-नन्हें कदमों से दुकान पर चक्कर लगाते रहते। एवं ग्राहकों की भीड़ एवं चहल-पहल को देख विस्मित हो जाते। यह सब हमारे लिए किसी जादुई दुनिया जैसा था। बैलगाड़ी की सजा...

95.2 प्रतिशत अंक लाकर सृष्टि केसरी ने बढ़ाया सिमरीबख्तियारपुर का मान

 सिमरीबख्तियारपुर, सहरसा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इंटरमीडिएट परीक्षा में नगर परिषद क्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्रा सृष्टि केसरी ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन कि या है। सृष्टि की इस शानदार सफलता से पूरे सिमरीबख्तियारपुर सहित आसपास के इलाके में खुशी का माहौल है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही परिवार एवं शुभचिंतकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि सृष्टि शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है तथा उसने लगातार मेहनत और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उसकी इस सफलता पर स्वजन, रिश्तेदार एवं आसपास के लोग घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं। लोगों ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। सृष्टि के पिता कंचन कुमार केसरी एवं माता मनीषा देवी ने बेटी की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, लगन एवं आत्मविश्वास के कारण सृष्टि ने यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि बेटी की उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। सृष्टि ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं शिक्षकों को देते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन से य...

दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाया जा रहा है, दुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

 सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा) सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में नवरात्रि के अवसर पर दुर्गा पूजा का पर्व पूरे हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। मां दुर्गा मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर, स्टेशन परिसर और पुरानी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में मेला जैसा माहौल देखने को मिला। बड़ी दुर्गा स्थान पर संगमरमर से स्थापित प्रतिमा आकर्षक सजावट के साथ श्रद्धालुओं का मन मोह रही है। वहीं स्टेशन परिसर और पुरानी बाजार में कलाकारों द्वारा निर्मित भव्य प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ प्रतिमाओं के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए लगातार उमड़ रही है। साथ ही विभिन्न पूजा समितियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।  रेलवे दुर्गा स्थान पर ग्रामीण नृत्य एवं संगीत कार्यक्रम लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। सिर्फ नगर क्षेत्र ही नहीं, बल्कि प्रखंड के अष्टभुजा दुर्गा मंदिर सरोजा, मटेश्वर धाम कांठो, भोटि...