सुशांत के यूपीएससी की सफलता पर दिया बधाई, कहा: सुशांत ने सिमरी बख्तियारपुर का नाम ऊंचा किया
सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)।
सिमरी बख्तियारपुर के लाल सुशांत कुमार के तीसरे प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के उपरांत मंगलवार को सांसद प्रतिनिधि रितेश रंजन ने सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के मोहम्मदपुर पंचायत के मोरकाही स्थित सुशांत के पैतृक आवास पर पहुंचकर बधाई दी है। मौके पर सांसद प्रतिनिधि ने सुशांत के दादा योगेंद्र नारायण यादव को माला पहनाकर कर स्वागत किया। एवं कहा की सुशांत ने सिमरी बख्तियारपुर का नाम में रोशन किया है। मैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। उन्होंने कहा कि सुशांत ने अपनी प्रतिभा एवं कड़ी मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। यह सिमरी बख्तियारपुर के लिए गौरव की बात है।

0 Comments: