सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

काउंटडाउन स्टार्ट : हो जाइये तैयार, कुछ घंटो बाद दौड़ेगा सिमरी !

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)।
सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत मुख्य बाजार स्थित उच्च विद्यालय के मैदान में 26 जनवरी को लेकर सद्भावना साइकिल यात्रा की तैयारी पूरी कर ली गई है। सद्भावना साइकिल यात्रा के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व स्पीकर बिहार विधानसभा के उदय नारायण चौधरी, पूर्व मंत्री अब्दुल गफूर, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर यादव, सहरसा के विधायक अरुण यादव शिरकत करेंगे। सद्भावना साइकिल यात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर भव्य मंच एवं दर्जनों तोरण द्वार बनाए गए हैं। सद्भावना साइकिल रैली यात्रा पथ के विभिन्न चौक चौराहे पर सामाजिक संगठनों द्वारा साइकिल यात्री को पेयजल, शरबत, ड्राई फ्रूट आदि की व्यवस्था की गई है।
शुक्रवार को सद्भावना साइकिल यात्रा के आकर्षण एवं देश भक्ति जज्बे की निगेवाही ड्रोन कैमरा करेगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में एलसीडी प्रोजेक्टर लगाए जा रहे हैं। कार्यक्रम उत्सव को वीडियो कैमरे कैद करेगी। कार्यक्रम की समीक्षा को  लेकर उच्च विद्यालय सिमरी बख्तियारपुर के मैदान में दस्तक के संयोजक रितेश रंजन ने कहा की 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर  एक ही ड्रेस एवं तिरंगे झंडे को लेकर  छात्र-छात्राएं हजारों की संख्या में राष्ट्रीय नारे एवं राष्ट्रीय गाने के धुन पर चलेंगे। अंतः उस जोश एवं जज्बे का गवाह बनने के लिए एवं युवाओं के हौसला अफजाई के लिए अधिक से अधिक संख्या में उच्च विद्यालय के मैदान में पहुंचने की अपील नागरिकों से की है। कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को विभिन्न विभागों के गठित टीम की समीक्षा भी की गयी।
वही इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को टी-शर्ट, तिरंगा झंडा, पेयजल की व्यवस्था के साथ अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। ताकि साइकिल यात्रा कर रहे, प्रतिभागियों को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। सद्भावना साइकिल यात्रा शनिवार को सुबह 11:00 बजे उच्च विद्यालय मैदान सिमरी बख्तियारपुर से शुरू होकर विभिन्न नगर पंचायत के मार्ग होते हुए, पुनः उच्च विद्यालय मैदान में समाप्त होगा। 5:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम को लेकर दस्तक के अध्यक्ष सुमित गुप्ता, प्रमोद भगत, श्रवण भगत निर्मल ठाकुर बबलू गुप्ता, अशोक भगत, डेयरिग मोनू, पंकज भगत, मुस्तकीम एवं निर्दोष यादव आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता कार्यक्रम की सफलता को लेकर सक्रिय बने हुए हैं। इधर कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने विधि व्यवस्था की चाक-चौबंद की व्यवस्था की है। चौक चौराहे पर पुलिस बल रहेंगे। सद्भावना साइकिल  यात्रा में सबसे आगे पुलिस जवान को भी लगाया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

95.2 प्रतिशत अंक लाकर सृष्टि केसरी ने बढ़ाया सिमरीबख्तियारपुर का मान

 सिमरीबख्तियारपुर, सहरसा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इंटरमीडिएट परीक्षा में नगर परिषद क्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्रा सृष्टि केसरी ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन कि या है। सृष्टि की इस शानदार सफलता से पूरे सिमरीबख्तियारपुर सहित आसपास के इलाके में खुशी का माहौल है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही परिवार एवं शुभचिंतकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि सृष्टि शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है तथा उसने लगातार मेहनत और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उसकी इस सफलता पर स्वजन, रिश्तेदार एवं आसपास के लोग घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं। लोगों ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। सृष्टि के पिता कंचन कुमार केसरी एवं माता मनीषा देवी ने बेटी की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, लगन एवं आत्मविश्वास के कारण सृष्टि ने यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि बेटी की उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। सृष्टि ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं शिक्षकों को देते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन से य...

सिमरी बख्तियारपुर में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: संजीवनी आयुष होमियोपैथिक सेंटर का भव्य उद्घाटन

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में शनिवार को एक नया अध्याय जुड़ा। नगर के हृदय स्थल पर इलेक्ट्रॉनिक्स आवास के बगल में "संजीवनी आयुष स्वास्थ्य केंद्र" का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह नए केंद्र के उद्यम से स्थानीय इलाके में हर्ष का मोरक्को है, क्योंकि अब उन्हें कॉम्प्लेक्स बिल्डरों के इलाज के लिए दूर जाना नहीं है।  ​उद्घाटन समारोह एवं मुख्य अतिथि कार्यक्रम का उद्घाटन: सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद के उपसभापति प्रतिनिधि सह वार्ड वार्ड विकास कुमार मोरी, किले के नेता चंद्रमणि, भाजपा नेता संजीव कुमार भगत, चिकित्सक डॉ. प्रणव कुमार एवं डॉ. फीफीक्स के सामूहिक रूप से मनोज कुमार यादव और दीपक शेखावत का निधन हो गया। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख चिकित्सक, चिकित्सक नागरिक, राजनीतिक प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रह रहे हैं। ओक्लाहोमा में आयोजित ऑर्केस्ट्रा के बाद मेडिकल क्षेत्र में होम्योपैथिक के बढ़ते प्रभाव पर चर्चा की गई। ​होम्योपैथी: सुरक्षित और आसान विकल्प: ​रोह को वर्तमान में दिखाते ह...

वट सावित्री व्रत श्रद्धा और उल्लास के साथ, सुहागिनों ने पति की दीर्घायु की कामना की

सिमरी बख्तियारपुर, बिहारटं सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद सहित ग्रामीण क्षेत्र में शनिवार को वट सावित्री व्रत श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने 16 श्रृंगार कर बरगद (वट) वृक्ष की पूजा की- साबूत की और पति की लंबी उम्र और उत्कृष्ट सौभाग्य की कामना की। धार्मिक मत के अनुसार इसी दिन देवी सोनिया ने यमराज से युद्ध कराकर अपने पति सत्यवान के प्राणों की रक्षा की थी। यह व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। नगर परिषद क्षेत्र के हटिया गाछी, पुराना बाजार, रानी बाग, रंग बिरंगे क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्र में सुबह से ही पूजा-राहत का माहौल बना रहा। महिलाओं ने वट वृक्ष के नीचे दी कथा सात्विक और पारंपरिक-विधान से पूजा अर्चना की। अनोखा स्वर का प्रतीक वट वृक्ष माना जाता है: वट सावित्री व्रत में बरगद के पेड़ का विशेष महत्व बताया गया है। धार्मिक सिद्धांतों के अनुसार वृक्षों में ब्रह्मा, तने में भगवान विष्णु और उद्योगों में भगवान शिव का वास माना जाता है। शास्त्रों में कहा गया है कि वट वृक्ष की पूजा से सौभाग्य, सुख-शांति एवं स्थायी धन की प्राप्ति होती है। इस ...