सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
सिमरी बख्तियारपुर,(सहरसा) सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत मुख्य बाजार स्थित श्री कृष्ण सेवा सदन कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को प्रदेश से प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक रामानंद सिंह के आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में माला पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक रामानंद सिंह ने कहा कि डिजिटल सदस्यता अभियान को गति देने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराने का काम करें। उन्होंने डिजिटल का सदस्यता अभियान की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि सहरसा जिले में जो भी उपयुक्त सीट होगा कांग्रेस महागठबंधन की उम्मीदवार को देगी। उन्होंने कहा कि सहरसा में कांग्रेस को 2 सीट मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा कांग्रेसका गढ़ रहा है। यहां के उत्साही कार्यकर्ता धैर्य बनाकर रखें। एवं संगठन के प्रति सदैव समर्पित रहे। तभी इस विधानसभा में कांग्रेस के परंपरागत वोट को वापस होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सोनिया गांधी एवं राहुल राहुल गांधी त्याग की प्रतिमूर्ति है। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा से कांग्रेस की सीट देने की मांग करती रही। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्षता प्रोफेसर इम्तियाज अंजूम ने की। बैठक को संबोधित करते हुए, प्रोफेसर विद्यानंद मिश्रा ने कहा कि उसी क्षेत्र में सहरसा कांग्रेस की जरूरत है यहां के नेता मुख्यमंत्री से लेकर प्रदेश अध्यक्ष किस पद को सुशोभित किया है। इस विरासत को वापस पाना है। जिला युवा अध्यक्ष मजनू हैदर अली कैश ने प्रदेश नेतृत्व से मांग किया कि सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा में कांग्रेस पार्टी टिकट दे। कांग्रेस के चांद मंजर इमाम ने कहा कि सिमरी बख्तियारपुर कांग्रेसका गढ़ रहा है। एवं आज भी कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी संगठनात्मक मजबूती से पीड़ित, शोषित एवं वंचितों का आवाज उठाते रहती है। बैठक में कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष महबूब आलम, वरीय कांग्रेसी नेता लक्ष्मीकांत शर्मा, ऑस्कर महेंद्र त्यागी, राम सागर पांडे, नईमुद्दीन, रामशरण कुमार, आरजू खान, शादाब आलम, अख्तर सिद्धकी, किरण मेहता, अजय कुशवाहा, सरफराज आलम, एजाज अंजुम, आफताब आलम, मो. कैफे, पप्पू मार्शल, नाशाद मुखिया, रणवीर यादव, विजय राम, मनोज राम सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दशहरे की सुनहरी यादें : बचपन का एक संस्मरण

 सिमरी बख्तियारपुर,(सहरसा)। सीताराम प्रसाद गुप्ता  समय की धारा बहुत कुछ बहा ले जाती है, लेकिन कुछ स्मृतियाँ ऐसी होती हैं जो जीवनभर मन की गहराइयों में तैरती रहती हैं। आज भी जब दुर्गा पूजा के अवसर पर ढोल-नगाड़ों की थाप सुनाई देती है और हवा में अगरबत्ती की सुगंध घुलती है, तो मेरा मन बरबस पचास वर्ष पीछे लौट जाता है। बचपन का वह सुनहरा समय, जब दशहरा केवल पर्व नहीं बल्कि जीवन का उत्सव हुआ करता था। पिता की दुकान और पूजा का माहौल: मेरे पिता जी की प्रसिद्ध दुकान उस समय इलाके की बड़ी दुकानों में गिनी जाती थी। दुकान का नाम मेरे दादाजी एवं पिताजी के नाम से अमृतलाल सुभूक लाल फार्म का नाम हुआ करता था। इस दुकान में थोक एवं खुदरा किराने की दुकान हुआ करती थी। दशहरा के पूर्व के दुकान का दृश्य अद्भुत होता। —अगरबत्तियों की खुशबू, नारियल, खाद्य सामग्री, तेल, डालडा की न बिक्री जोरों से होती थी। एवं ग्राहक की माँग पूरी करते। हम चारों भाई नन्हें-नन्हें कदमों से दुकान पर चक्कर लगाते रहते। एवं ग्राहकों की भीड़ एवं चहल-पहल को देख विस्मित हो जाते। यह सब हमारे लिए किसी जादुई दुनिया जैसा था। बैलगाड़ी की सजा...

95.2 प्रतिशत अंक लाकर सृष्टि केसरी ने बढ़ाया सिमरीबख्तियारपुर का मान

 सिमरीबख्तियारपुर, सहरसा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इंटरमीडिएट परीक्षा में नगर परिषद क्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्रा सृष्टि केसरी ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन कि या है। सृष्टि की इस शानदार सफलता से पूरे सिमरीबख्तियारपुर सहित आसपास के इलाके में खुशी का माहौल है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही परिवार एवं शुभचिंतकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि सृष्टि शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है तथा उसने लगातार मेहनत और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उसकी इस सफलता पर स्वजन, रिश्तेदार एवं आसपास के लोग घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं। लोगों ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। सृष्टि के पिता कंचन कुमार केसरी एवं माता मनीषा देवी ने बेटी की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, लगन एवं आत्मविश्वास के कारण सृष्टि ने यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि बेटी की उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। सृष्टि ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं शिक्षकों को देते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन से य...

दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाया जा रहा है, दुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

 सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा) सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में नवरात्रि के अवसर पर दुर्गा पूजा का पर्व पूरे हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। मां दुर्गा मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर, स्टेशन परिसर और पुरानी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में मेला जैसा माहौल देखने को मिला। बड़ी दुर्गा स्थान पर संगमरमर से स्थापित प्रतिमा आकर्षक सजावट के साथ श्रद्धालुओं का मन मोह रही है। वहीं स्टेशन परिसर और पुरानी बाजार में कलाकारों द्वारा निर्मित भव्य प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ प्रतिमाओं के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए लगातार उमड़ रही है। साथ ही विभिन्न पूजा समितियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।  रेलवे दुर्गा स्थान पर ग्रामीण नृत्य एवं संगीत कार्यक्रम लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। सिर्फ नगर क्षेत्र ही नहीं, बल्कि प्रखंड के अष्टभुजा दुर्गा मंदिर सरोजा, मटेश्वर धाम कांठो, भोटि...