सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

2018 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अनुमंडल के मुबारकपुर गांव में निसहाय एवं गरीबों के बीच सफायर हाईवे स्कूल के तत्वाधान में बांटे गए कंबल...

सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा। अनुमंडल के सफाईर हाईवे स्कूल पहाड़पुर के सौजन्य से सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड, बनमा इटहरी प्रखंड एवं सलखुआ प्रखंड के विभिन्न गांवों के दो सो बीस गरीब निसहाय लोगों के बीच कम्बल वितरण समारोह  का आयोजन मुबारकपुर मे किया गया। कम्बल वितरण समारोह मे मुख्य अतिथि अरविंद कुमार एसडीओ, सलखुआ थाना के दारोगा पतरिंग पासवान, बख्तियारपुर थाना के दारोगा मो. निजामउद्दीन, मुखिया मिथिलेश विजय एवं प्रसून सिंह मौजूद थे। कम्बल वितरण समारोह के कमेटीगण सफाईर हाईवे स्कूल के निदेशक मो. नाजिम अनवर, दिल्ली प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष  सह  प्रोपराइटर अल सदफ टायर ट्रेडिंग दुबई कौसर अशरफ, बिहार प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक कमेटी के प्रदेश सीनियर नेता चाँद मंजर इमाम, पूर्व मुखिया खुर्शीद आलम एवं गुलाम मो. कौसर ने सभी तीनों प्रखंडों के दो सो बीस गरीब निसहाय लोगों के बीच कम्बल वितरण किया। जिन गरीब निसहाय लोगों के बीच कम्बल वितरण किया गया है। आशा देवी, अंजरी खातुन, सिया राम, भीखो, प्रमीला देवी,कारी, मसोमात रजिया, फोकन यादव, मोहम्मद, मो. सजीम, सक...

दुबई के कौसर अशरफ का सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर किया स्वागत।

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। दिल्ली प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रोपराइटर अल सदफ टायर ट्रेडिंग दुबई , कौसर अशरफ जो दुबई से भारत पहुंचने के सीधे सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर पहुंचते ही बिहार प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक कमेटी के प्रदेश सीनियर नेता चाँद मंजर इमाम के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कौसर अशरफ को फूल माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया है। स्टेशन परिसर में कार्यकर्ताओं की लम्बी भीड़ जुट गए। ज्ञात हो कि कौसर अशरफ सलखुआ प्रखंड के मोबारकपुर निवासी हैं। बहुत ही नेक दिल इंसान है, जो समाज के सभी वर्गों के चहेते हैं। इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक कमेटी के प्रदेश सीनियर नेता चाँद मंजर इमाम, सोहेल खान, मो. हम्माद , पिंटु यादव, रमेश सिंह, हसनैन जहीर, अब्दुल बासित, अबु राफे, मो. फोजेल अशरफ, मो.अफजल, नियाज अहमद, चंदन कुमार, राजेश पासवान, मो. ख़ालिद, गुलरेज आलम, मो. जौहर, किशौर कुमार सहित कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं मौजूद थे।

वैश्य समाज सहरसा ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 116 वीं जयंती समारोह, कहा चौधरी चरण सिंह देश के किसानों के नेता थेः जिला अध्यक्ष मोहन प्रसाद साह

सहरसा @..... वैश्य समाज सहरसा के तत्वावधान मे रविवार को मीर टोला स्थित कार्यालय मे भारत के सातवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का 116 वा जंयती समारोह पूर्वक किसान दिवस के रूप मे मनाया गया । इस जंयती समारोह का अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद साह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह सिर्फ़ एक राजनीतिज्ञ ही नहीं बल्कि किसानों के मसीहा थें। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पार्टी के अध्यक्ष के साथ भूतपूर्व प्रधानमंत्री एवं देश के लिए एक विचारधारा थें। चरण सिंह जी की राजनीति में कोई दुराव या कोई कपट नहीं था, बल्कि उन्हें जो अच्छा लगता था, उसे अच्छा कहते थे, उन्हें जो बुरा लगता था, उसे कहने में कोई गुरेज़ भी नहीं करते थे। उनके आदर्शों से आज भी सीख लेने की आवश्यकता है। वैश्य महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन चौधरी ने कहा कि उनका बहुत रौबीला व्यक्तित्व होता था, जिनके सामने लोगों की बोलने की हिम्मत नहीं पड़ती थी। रालोसपा जिला अध्यक्ष चंदन बगाची ने कहा कि अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान चरण सिंह भारतीय किसानों की दशा सुधारना चाहते थे। इसके लिए कई पॉलिसीज भी लाए। इसकी बड़ी वजह यह थी कि वह ...

कोसी का लालः कौशर अशरफ दिल्ली की राजनीति से लेकर दुबई के ट्रेडिंग कंपनी तक अपनी नवोदित प्रतिभा का फहरा रहा परचम....

(सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा आ गामी 23 दिसम्बर रबिवार को नवोदित प्रतिभा की धनी, कोसी के लाल कौसर अशरफ दुबई से भारत पहुंच रहे है। मेहमान कौसर अशरफ  (प्रोपराइटर, गोल्डेन अल सदफ टायर ट्रेडिंग) दुबई के पद पर कार्यरत हैं। श्री कौसर अशरफ साहेब विगत बीस वर्षों से दुबई में अपनी कड़ी मेहनत एवं प्रतिभा की बदौलत ट्रेडिंग का कारोबार चला रहे हैं है।  कोसी के लाल सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत सलखुआ थाना के मोबारकपुर गांव के निवासी हैं। दारूल उलूम देवबंद उत्तर प्रदेश से आलीम की शिक्षा प्राप्त कर चुके, है। वर्ष 2005 में दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की सक्रिय भूमिका में रहने के कारण कांग्रेस पार्टी आलाकमान ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर भी मनोनीत किया। जहां उन्होंने कांग्रेस अल्पसंख्यक कमिटी की मजबूती के लिए संगठनात्मक काम  को अंजाम देकर सफलतापूर्वक राजनीति से जुड़े रहे है।  कौसर अशरफ साहब सदैव समाज की शोषित, पीड़ित, एवं गरीबों के आवाज बने एवं निस्वार्थ उनकी मदद के लिए कार्य करते रहे हैं। इस...

समाजवादी राजनीति के पुरोधा स्वर्गीय शंकर प्रसाद टेकरीवाल का जयंती समारोह संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया, वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय शंकर प्रसाद टेकरीवाल ने वैश्य समाज को एक नई दिशा दी.....

सहरसा (प्रतिनिधि)-   जिले के गांधी पथ स्थित तैलिक साहु वैश्य भवन में सोमवार को वैश्य समाज के द्वारा बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं वैश्य समाज के पुरोधा स्व. शंकर प्रसाद टेकरीवाल के 89 वां जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी। जयंती समारोह में उपस्थित वैश्य समाज के कार्यकर्ताओं ने उनके तस्वीर पर माल्यर्पण एवं पुष्पांजलि अर्जित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर एक सभा का भी आयोजन किया गया। जिसमें सभी वक्ताओं ने एक स्वर से वैश्य समाज के उत्थान एवं आपसी एकजुटता का संकल्प लिया। वैश्य समाज सहरसा के जिलाअध्यक्ष मोहन प्रसाद साह की अध्यक्षता एवं प्रवक्ता राजीव रंजन साह के संचालन में चली जयंती समारोह को संबोधित करते हुए जिलाअध्यक्ष मोहन प्रसाद साह ने कहा कि स्व. टेकरीवाल की राजनीतिक यात्रा जनसंघ से शुरू होकर समाजवादी विचार पर आकर स्थिर हो गया था। उनकी नजर में वैश्य समाज सहित सभी जातियों के प्रति एकरूपता एवं समानता का भाव रखते थे इसलिए एक सफल राज्य स्तरीय राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने कहा कि उनके आदर्श  एवं विचार से आज भी वैश्य समाज के लिए आदरणीय है। अतः यह समाज उनके नेक कार्य के पद चिन्हों पर चले...

सिमरी बख्तियारपुर के पहाड़पुर में ऐतिहासिक रहा मुशायरा सह कवि सम्मेलन का आगाज: देश स्तर के शायर एवं सायरा ने अपनी नज़्म से रात भर महफिल को बनाया यादगार, खगरिया सांसद सह हज कमिटी के चेयरमैन चौधरी महबूब अली केसर ने फीता काटकर किया उद्घाटन।

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। गुरुवार की सर्द रातों में सिमरी बख्तियारपुर के पहाड़पुर उच्च विद्यालय के मैदान में ज्यों-ज्यों रात जवां होती गई, उत्तर प्रदेश के शायर एवं सायरा ने रात भर मुशायरे की कसिस से दर्शकों की राते गुलजार होती रही। एक से बढ़कर एक शेरो व शायरी, गीत, गजल  राष्ट्रभक्ति से लेकर महबूब की मेहंदी तक की नज्म की कर्णप्रिय आवाज परवान चढ़ता गया। वहीं दर्शकों की वाहवाही का सिलसिला तेज होता गया। वक्त था ऑल इंडिया मुशायरा कवि सम्मेलन 2018 एमएनडी  उच्च विद्यालय  पहाड़पुर के आगाज का। ऑल इंडिया मुशायरा सह कवि सम्मेलन का उद्घाटन खगड़िया सांसद  हज कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष   चौधरी महबूब अली कैसर, सलखुआ प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष सह मुखिया मिथिलेश विजय, डायरेक्टर सफायर हाईवे स्कूल के डायरेक्टर मोहम्मद नाजिम अनवर संयोजक चांद मंजर इमाम ने फीता काटकर उद्घाटन किया।  इस अवसर पर सांसद ने कहा कि मुशायरा कवि सम्मेलन हिंदू मुस्लिम गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल कायम करती है। आज उर्दू हिंदी की गीत गजल शायरी कविता  हिंदुस्तान के दिलों पर र...

गुरुवार की शाम देश के नामचीन शायर एवं सायरा का सजेगी महफिल: सिमरी बख्तियारपुर के पहाड़पुर उच्च विद्यालय के मैदान में होगा, शायर एवं सायरी से राते गुलजार....

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। *कुमार राजेश* सिमरी बख्तियारपुर के महंत नारायण दास उच्च विद्यालय चकभारो (पहाड़पुर) के मैदान में आगामी 22 नवंबर गुरुवार को आयोजित होने वाले मुशायरे ए्वं कवि सम्मेलन का उद्घाटन आल इंडिया हज कमेटी के चेयरमैन एवं खगड़िया के सांसद चौधरी महबूब अली कैसर करेंगे। बिहार कांग्रेस अल्पसंख्यक कमिटी के वरिष्ठ नेता एवं मुशायरा सह कवि सम्मेलन कमिटीे के संयोजक चांद मंजर इमाम ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि तेजाब कांड के बाद घायल हुये उर्दू के अन्तरराष्ट्रीय शायर हाशिम फिरोजाबादी ने इस मुशायरे में अपनी शिरकत की मंजूरी दी है। हाशिम फिरोजाबादी की शिरकत किसी भी मुशायरे की कामयाबी की जमानत समझी जाती है। पहली बार सहरसा की धरती पर पधार रहे हाशिम फिरोजाबादी के इंकलाबी शायरी से श्रोता मंत्रमुग्ध होंगे। इस मुशायरे एवं कवि सम्मेलन का मंच संचालन प्रसिद्ध शायर जमील साहिर करेंगे। मुशायरे में डा. नदीम शाद, शाइस्ता सना, दिल खैराबादी, सबा बलरामपुरी, निकहत अमरोहवी, मोहन मुंतजीर मोनिका देहलवी, शहजादा कलीम, दानिश गजल समेत कई उर्दू हिन्दी के प्रसिद्ध व नामचीन शायर एवं कवि भाग ले रहे हैं...

फ्रेंड्स ऑफ तेजस्वी के जिला संयोजक बरकत अली ने, छठ महापर्व के अवसर पर महा दलितों के बीच पीतल की सूप एवं साड़ी का किया वितरण

सिमरी बख्तियारपुर,(सहरसा)। राजद नेता सह फ्रेंड्स ऑफ तेजश्वी के सहरसा जिला संयोजक एवं समाजसेवी बरकत अली ने मंगलवार को सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 के महादलित टोला में दर्जनों छठ भर्तियों के बीच पीतल का सूप एवं सलखुआ प्रखंड के  मुबारकपुर पंचायत के  फेनसाहा महादलित टोला में  101 छठ भर्तियों के बीच  साड़ी का का वितरण किया। बरकत अली के द्वारा छठ महापर्व के अवसर पर सूप एवं साड़ी का वितरण कर गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल कायम की है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि छठ पर्व आस्था का पर्व है। हिन्दू भाई गरीब हो या अमीर बड़ी ही श्रद्धा के साथ इस पर्व को मनाते है। शुद्धता का प्रतीक ये पर्व में लोगो की बड़ी आस्था है। राजद परिवार  सदैव ही महादलितों के बीच सुख दुख में साथ रहने का काम  किया है। हमारे नेता लालू, तेजस्वी ने हमेशा अतिपिछड़ों, दलित, महादलित को आगे लाने का काम किया है। आज हमने इन लोगों के बीच सूप एवं साड़ी वितरण करने का काम किया है। जिससे मुझे अपनी संतुष्टि मिलती है। सूप एवं साड़ी के वितरण के अवसर पर महादलित महिला मंजुला देवी, सुदामा देवी, तारा दे...

महखड़ पंचायत की मुखिया शगुफ्ता परवीन ने दिया 101 गरीब छठवर्तियों को पीतल की सुप: कायम कि गंगा जमुनी तहजीव की मिसाल....

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। लोकअास्था का महापर्व छठ पर्व को लेकर अनुमंडल के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के महखड़ पंचायत की मुखिया सगुफ्ता प्रवीण ने प्रत्येक बर्ष की भांति इस बर्ष भी अपने आवास पर 101 छठ व्रतियों के बीच पीतल का सुप वितरण किया गया। मुखिया के इस नेक कार्य से गंगा-जमुनी तहजीब की मिशाल कायम की है। रविवार को सिमरी बख्तियारपुर एसडीओ अरविंद कुमार की उपस्थिति में दर्जनों छठव्रतियों के बीच पीतल का सुप का वितरण किया गया है। एसडीओ अरविंद कुमार ने मुखिया प्रतिनिधि फिरोज आलम की इस कार्य की प्रशंसा करते हुये कहा कि लोकआस्था का यह पर्व अन्य धर्मो के लोगो में भी आस्था जगाता है। हमें पता चला कि जब से ये पंचायत की मुखिया बनी है। इस तरह के धार्मिक कार्य निस्वार्थ भाव से कर रहे हैं। इससे लोगों को सीख लेनी चाहिए। मुखिया प्रतिनिधि फिरोज आलम ने बताया कि पर्व किसी भी धर्म का हो आस्था होना जरूरी है। हमारे इलाके में छठ पर्व का एक विशेष महत्व है। मुखिया प्रतिनिधि होने के नाते हमने आज वैसे लोगों के बीच सुप वितरण किया जो पर्व तो करते है लेकिन मंहगाई उन्हें परेशान करती है। पीतल का सुप अगर एक ...

काली पूजा★ सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत हटिया गाछी स्थित भव्य काली मंदिर में मैया के दर्शन को लेकर उमड़े श्रद्धालु: मंदिर परिसर जय मैया काली के जयकारे से गूंज उठा, नामचीन कलाकारों के द्वारा दो दिवसीय मैया जागरण कार्यक्रम का शुभारंभ आज रात से....

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत क्षेत्र के हटिया गाछी काली मंदिर में बुधवार को काली मां का पट खुलते ही श्रद्धालुओं का पूजा अर्चना के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। इस काली स्थान में उत्कृष्ट कलाकारों के द्वारा भव्य काली मां सहित अन्य देवी देवताओं की आकर्षक प्रतिमा बनाई गई है। मंगलवार की मध्य रात काली मैया का पुरोहित के द्वारा भव्य पूजा अर्चना की गई। मंगलवार को पूजा के बाद कुंवारी कन्याओं को भोजन कराया गया। रात में भजन संध्या का आयोजन किया गया। संध्या में काली मैया की भव्य आरती ढ़ाक बजा कर की गई।  काली पूजा को लेकर गुरुवार एवं शुक्रवार को दो दिवसीय भव्य मैया जागरण, आरती, महा प्रसाद, भंडारा का आयोजन किया गया है। दो दिवसीय मैया जागरण कार्यक्रम में देश के नामचीन कलाकारों का जमघट लगेगा। मुंबई की वैष्णवी, कोलकाता की विशाल ओझा, झारखंड धनबाद की दीपिका ओझा, धैला डांसर बासुकीनाथ,  झारखंड की धीरज एवं दिल्ली  के प्रसिद्ध भास्कर जी ग्रुप के नृत्य नाटिका एवं कोलकाता के शप्पू जी इंस्ट्रुमेंटल सॉन्ग पर मैया जागरण का कार्यक्रम किया जा रहा है। वहीं सार्वजनिक बाबा सिं...

सिमरी बख्तियारपुर के पहाड़पुर में ऑल इंडिया मुशायरा सह कवि सम्मेलन का आगाज: संयोजक चांद मंजर इमाम....

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। अनुमंडल के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड क्षेत्र के पहाडपुर बाजार स्थित महंथ नारायण दास उच्च विद्यालय के प्रांगण में आगामी 22 नवम्बर को ऑल इण्डिया मुशायरा सह कवि सम्मेलन के आयोजन के लिए तैयारी जोरो शौर से चल रहा है। कमेटी के अध्यक्ष गुलाम मो. कौसर एवं सचिव मो.नाजिम अनवर ने संयुक्त रूप से कहा कि हिंदी उर्दू तहजीब के तहत यह आयोजन किया जा रहे हैं। उपरोक्त जानकारी बिहार प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सीनियर नेता सह ऑल इंडिया मुशायरा सह कवि सम्मेलन के संयोजक चाँद मंजर इमाम ने कहा कि हिंदु मुस्लिम एकता के प्रतीक एवं आपसी भाईचारे का मिशाल कार्यक्रम से पेश होता है। यादगार कार्यक्रम को लेकर हर स्तर पर विचार विमर्श एवं समीक्षा की जा रही है। देश के विभिन्न प्रदेशों से नामचीन प्रसिद्ध शायर, शायरा, कवि एवं कवयित्री का जमघट लगेगा। श्री चाँद ने बताया कि मंच व पंडालों के शौभा का आकर्षक रूप बनाया जायेगा। सुरक्षा के दृष्टिकोण से अत्यधिक पुलिस सशस्त्र बल व पुलिस पदाधिकारी की मांग जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं थान...

सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत में बुधवार एवं गुरुवार को 10:00 बजे से लेकर 5:00 बजे तक बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति: एसडीईओ आलोक कुमार रंजन.......

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत क्षेत्र में बुधवार एवं गुरुवार को 10:00 बजे सुबह से लेकर 5:00 बजे शाम तक विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी। सिमरी बख्तियारपुर विद्युत अवर प्रमंडल कार्यालय के एसडीईओ आलोक कुमार रंजन ने बताया कि रानी बाग में एलटी वायर को बदलने को लेकर टाउन फिडर को बंद किया गया है। उन्होंने कहा कि  50 वर्ष पूर्व लगे  जर्जर  तारों को पहली बार बदला जा रहा है। नए तार लग जाने से तार टूटकर गिरने एवं दुर्घटना होने की  समस्या उत्पन्न हो जाती थी। जिसके कारण  घंटों विद्युत आपूर्ति भी बाधित रहती थी। अतः आम उपभोक्ताओं के हित को देखते हुए  सुरक्षा एवं संरक्षा के मुद्दे नगर  तार बदलने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। जाने असुविधा के लिए खेद है।

कोसी तटबंध के अंदर बहेगी विकास की बयार: खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली केसर...

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। सदियों से उपेक्षित कोसी तटबंध के भीतर दियारा इलाके के ग्रामीण 21 वी सदी के सपने को देखना छोड़ दिया था। एक अदद  सड़क तक नही थी, लोग ढिबरी युग में जी रहे थें। लेकिन अब कोशी दियारा क्षेत्र में विकास दिख रहा है, जहां कभी लोग विकास की आस लगाए बैठे थे, आज वही एनडीए के शासनकाल में सड़क, बिजली सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो रही है। अगले कुछ वर्षों में कोशी दियारा से सीधे लोग देश की राजधानी पहुंच सकेंगे। उक्त बातें खगड़िया सांसद सह हज कमेटी के चेयरमैन चौधरी महबूब अली कैसर ने अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे के के  क्रम में कोशी दियारा क्षेत्र के ग्रामीणों से कहा। उन्होंने कोसी के दियारा फरकिया क्षेत्र के दौरे के क्रम में दियारा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आधा दर्जन पुल-पुलिया एवं सड़क का शिलान्यास किए।  सांसद अपने काफिले के दुरूह मार्ग तय कर फेनगो हाल्ट पहुंचे, वहा से बाइक से साम्हरखुर्द गांव पहुंच गरीब गुरवों की समस्याओं को सुने। उन्होंने टी टू साम्हरकला पथ में कोशी नदी की उपधारा में 39 मीटर लंबा पुल का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। ज...

18 करोड़ रुपए की लागत से किया पूल एवं सड़क का शिलान्यास, आवागमन के मामले में समृद्ध होगा सिमरी बख्तियारपुर: खगड़िया सांसद एवं हज कमिटी चेयरमैन चौधरी महबूब अली केसर

सिमरी बख्तियारपुर @ कुमार राजेश खगड़िया सांसद एवं हज कमेटी के चेयरमैन चौधरी महबूब अली  केसर ने खगड़िया संसदीय क्षेत्र के सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा में शुक्रवार को लगभग अठारह करोड़ की लागत से चार उच्चस्तरीय पुल एवं एक सड़क का शिलान्यास किया। मौके पर सांसद ने कहा कि एनडीए की सरकार में राज्य सहित देश में विकास की वयार चल रही है। देश के पीएम की अगुवाई में दोबारा देश में एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि खगड़िया संसदीय क्षेत्र में पुल - पुलिया एवं सड़क निर्माण का जाल बिछाई जा रही है। इससे पूर्व सांसद चौधरी महबूब अली कैसर ने बहुप्रतीक्षित गौरदह नदी पर 654.43 लाख की लागत से 112 मीटर लंबाई का पुल निर्माण की आधारशिला रखी। यह पुल 2019 तक बन कर तैयार हो जायेगा। इस पुल के निर्माण से सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के खम्हौती से सीधे गौरदह गांव होते हुए कोशी बांध पर पहुंच पथ बन जायेगी। वही सैनीटोला चौक से गोरियारी गांव के बगल से निकलने वाली सड़क के मुसहरनिया धार पर बने लोहे के पुल के बगल में समांतर आरसीसी पुल का निर्माण की भी  आधारशिला रखी। इसकी लागत 3 करोड़ 94 है। कुल 212 मीटर ...

सिमरी बख्तियारपुर बड़ी दुर्गा स्थान - मां दुर्गे के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब....

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। अनुमंडल के नगर पंचायत क्षेत्र सहित अन्य पंचायतों में आयोजित दुर्गा पूजन उत्सवी माहोल में शुक्रवार को चल रहा है। आज अंतिम दिन मां दुर्गे की 10 दिनों तक चलने वाला दशहरा का पर्व शांतिपूर्ण रहा। अनुमंडल के प्रशासनिक पदाधिकारी एवं पुलिस प्रशासन की कड़ी चौकसी दुर्गा पूजा मेला में इस बार विशेष तौर पर देखी गई। वही नगर पंचायत मुख्य बाजार स्थित बड़ी दुर्गा स्थान में स्थापित कलश का विसर्जन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुक्रवार की सुबह कर दिया गया था। आज दिन एवं रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ मां दुर्गे के जयकारे के साथ मंदिरों में उमड़ी रही। दुर्गा पूजा को लेकर  विभिन्न स्थानों पर रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मैया जागरण का कार्यक्रम चल रहा है। वही लघु सिंचाई एवं आपदा प्रबंधन मंत्री दिनेश चंद्र यादव, पूर्व विधायक डॉक्टर अरुण कुमार, मुखिया संघ के अध्यक्ष ललन कुमार, जयशंकर सिंह शबनम कुमारी, मंजू देवी, युवा प्रदेश महासचिव यूसुफ सलाउद्दीन सुमन कुमार सिंह मुखिया आदि ने विभिन्न दुर्गा मंदिर के दर्शन कर लोगों से मिलकर बधाई दी। सिमरी बख्तियारपुर एसडीओ अरविंद कुमार,...

शहीद के आवास पर जाकर जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने जताया शोक

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)।  जाप सुप्रीमो राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव सोमवार को शहीद आशीष कुमार सिंह के पैतृक आवास सरोजा जाकर शहीद परिवार के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने आवास पर रखे शहीद आशीष के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। एवं शहीद के 7 वर्षीय पुत्र शौर्यमान सिंह एवं 5 वर्षीय पुत्री गुड़िया को गले लगाया। उन्होंने शहीद की पत्नी सरिता सिंह एवं मां रुकमणी देवी से भी मिले। पत्नी एवं मां ने  पप्पू यादव को देखते ही दहाड़ मारकर रो पड़ी। वहां अत्यंत कारूणिक दृश्य उपस्थित हो गया। वहां उपस्थित हर किसी की आंखें नम हो गई। सांसद भी रोने से अपने आप को नहीं रोक पाए। शहीद के पिता गोपाल सिंह एवं भाई विपुल, सिंह राकेश सिंह सभी से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आशीष से मेरा व्यक्तिगत लगाव था। बेगूसराय में जब उसे गोली  लगने से घायल हुए थे। उस समय हम उनके पास गए थे। जब भी खगड़िया होकर गुजरता उससे मुलाकात होती। मुझे जब इसकी सूचना मीली तो सहज विश्वास नहीं हुआ। आशीष कर्तव्यनिष्ठ, जांबाज, साहसी पुलिस पदाधिकारी थे। उनकी असामयिक मौत से मुझे गहरा धक्क...

सहरसा के भोटिया दुर्गा मंदिर में निःसंतान दंपत्ति की भर जाती झोली, मंदिर में होती है मां की पिंड की पूजा

सिमरी बख्तियारपुर - ( सहरसा)।  अनुमंडल के मोहम्मदपुर पंचायत के भोटिया ग्राम स्थित मां भगवती दुर्गा स्थान मंदिर 110 वर्ष से भी अधिक पुराना है। इस मां के के दरबार से नि:संतान दंपति आज तक खाली हाथ नहीं लौटे हैं। श्रद्धालुओं की इस माँ भगवती स्थान पर काफी आस्था एवं विश्वास है। भोटिया के प्रसिद्ध मंदिर में माँ भगवती का एक पिंड स्थापित है। सन् 1909 में रघुवीर सिंह ने स्थापित किया था। रघुवीर सिंह के वंशज बबन बाबू कहते हैं, कि यह मंदिर 110 वर्ष से भी अधिक पूर्व का है। गांव के 80 वर्षीय वृद्ध भरत प्रसाद सिंह ने बताया कि मेरे दादा के जमाने से ही पूजा की जाती है, एवं सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल में पूर्व में एकमात्र सर्वप्रथम यहीं से पूजा होती थी। हमारे पूर्वज ने भवगती स्थान में पिंड स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू की थी। आज भी पिंड की पूजा होती है। तत्पश्चात स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से भव्य एवं आकर्षक मंदिर का निर्माण कराया गया। किदवंतियों के अनुसार दूर्गा पूजा नवरात्रा के दौरान माँ से मांगी गयी मन्नते जरूर पूरा होती है। स्थानीय श्रद्धालु सहित दूर-दराज से नि:संतान दंपति काफी संख्या में...