प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की नई शाखा सिमरी बख्तियारपुर का शुभारंभ ! जाने कहाँ खुली शाखा ?
Report @ Bobby प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की नई शाखा सिमरी बख्तियारपुर का शुभारंभ द्वादश ज्योतिर्लिंगम दर्शन मेला एवं स्वर्णिम भारत नवनिर्माण आध्यात्मिक प्रदर्शनी एवं राजयोग मेडिटेशन शिविर के द्वारा किया गया। समारोह का विधिवत उद्घाटन एसडीएम वीरेंद्र कुमार, एसडीपीओ मृदुला कुमारी, प्रसिद्ध उद्योगपति सुशील जायसवाल, समस्तीपुर से आए बी.के. कृष्ण अग्रवाल, सहरसा सेवा केंद्र प्रभारी स्नेहा बहन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर के किया। समारोह को संबोधित करते हुए एसडीएम वीरेंद्र कुमार ने कहा कि आज के तनाव भरे युग में लोग शांति की तलाश में हैं। एवं सिमरी बख्तियारपुर में नए सेवाकेंद्र के खुलने से निश्चित रूप से यहां के लोगों की वो तलाश पूरी होगी। श्रावण मास में द्वादश ज्योतिर्लिंग मेले का आयोजन एक छत के नीचे करने पर उन्होंने संस्थान को बधाई दी। एवं भक्तजनों के लिए इसे सुनहरा अवसर बताया। एसडीपीओ मृदुला कुमारी ने नए सेवाकेंद्र के खुलने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आध्यात्मिकता को अपने दैनिक जीवन में स्थान देने से हमारे विचारों में सकारात्मकता उर्जा आती है। एवं ह...