सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी अब अपने चरम पर पहुंच चुकी है। गुरुवार को नामांकन के छठे दिन कुल चार प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र अनुमंडल कार्यालय स्थित निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ आलोक राय के समक्ष दाखिल किया। इस दौरान पूरे नगर में राजनीतिक हलचल तेज रही और समर्थकों की भारी भीड़ ने चुनावी माहौल को पूरी तरह गर्मा दिया। जन सुराज पार्टी से सुरेंद्र यादव, तथा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद जैसे ही प्रत्याशी अनुमंडल कार्यालय से बाहर निकले, समर्थकों ने फूल-मालाओं से लादकर उनका भव्य स्वागत किया। जगह-जगह “जय हो, जिंदाबाद” के नारों से वातावरण गूंज उठा। समर्थकों में जोश और उत्साह देखने लायक था। गुरुवार को नगर क्षेत्र विशेष रूप से डाक बंगला चौक से लेकर अनुमंडल कार्यालय परिसर तक समर्थकों की भीड़ से पूरी तरह खचाखच भरा रहा। प्रत्याशियों के जुलूसों के कारण सड़क मार्गों पर रुक-रुक कर वाहनों की आवाजाही होती रही। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था की थी।निर्वाचन कार्य में संलग्न विभिन...