सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा उपचुनाव में चुनावी सभा में वीआईपी उम्मीदवार दिनेश कुमार निषाद को अजेय बहुमत से जिताने की अपील: पूर्व मुख्यमंत्री मांझी एवं सन ऑफ मल्लाह मुकेश साहनी।
सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर मंगलवार को अनुमंडल के सिमरी बख्तियारपुर महंत नारायण दास उच्च विद्यालय एवं सलखुआ प्रखंड के उच्च विद्यालय के मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की कटु आलोचना करते हुए कहा कि सुवे की वर्तमान सरकार बिहार के लोगों की अमन चैन शांति को छीन लिया है। सुवे में कानून व्यवस्था गिर चुकी है। हत्या, बलात्कार, गैंगरेप आदि का बोलबाला है। गरीब की इज्जत के साथ खिलवाड़ किया जाता है। अंत: नीतीश सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि गरीबों को सताने के नाम पर शराबबंदी की गई है। शराबबंदी के नाम पर सवा दो लाख गरीब लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। डेढ़ लाख लोग जेल से आवाजाही कर चुके है। क्या यही शराबबंदी है। जब अमीर एवं रसूख रखने वाले अधिकारी नेता के लोग शराब पीते हैं तो उसके लिए कोई कानून नहीं है। लेकिन गरीब का बेटा दो घूंट शराब पीकर सड़क पर निकलता है। तो पुलिस उसे ब्रेथ एनालाइजर लगाकर जेल भेज देती है। हम लोगों की सरकार बनेगी तो शराब बंद...