मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का डीएम कौशल कुमार ने किया उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया, केंद्र पर अन्नप्राशन की रस्म भी अदा की गई, डीएम ने कहा बच्चों की शिक्षा हेतु आंगनबाड़ी केंद्र में किए गए हैं सभी उपाय
सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा। डीएम कौशल कुमार ने सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के सिमरी पंचायत के द्वारिका टोला में जिले का पहला मनरेगा द्वारा 8 लाख 45 हजार रुपए की लागत से निर्मित मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 236 का फीता काटकर उद्घाटन कर सिमरी पंचायत वासियों को समर्पित किया। मौके पर डीडीसी राजेश कुमार, वरीय अधिकारी एवं पंचायत प्रतिनिधि ने भी भाग लिया। इस मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण से ग्रामीणों में व्यापक खुशी देखी गई। मौके पर डीएम ने कहा कि सहरसा जिले में मनरेगा द्वारा 40 मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र बनाया जा रहा है। जिसे 15 अगस्त तक पूरा किए जाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र के भवन में बच्चों की शिक्षा की संबंधित उकेरी गई तस्वीर अद्भुत है। इससे बच्चें चित्र के माध्यम से शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस आंगनबाड़ी केंद्र भवन में किचेन गार्डन, पेयजल, टीकाकरण कक्ष, शौचालय, खेल का मैदान सहित संपूर्ण व्यवस्था की गई है। ताकि बच्चों के बचपन का विकास संभव हो सकें। इससे पूर्व डीएम ने सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के महखड़ पंचायत वार्ड नंबर 3 में मो. सादा...