सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

प्रसिद्ध श्रावणी मटेश्वर महोत्सव सम्पन्न, किया गया स्मारिका का विमोचन

 सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा। सिमरी बख्तियारपुर के प्रसिद्ध मटेश्वर धाम कांठो बलवा हाट में 4 दिवसीय 26 वां श्रावणी मटेश्वर महोत्सव रविवार की रात कई यादगार कार्यक्रम के साथ संपन्न हो गया। रविवार की रात 162 कांवड़ को 26 सौ दीपों से सजा कर दीपावली मनाई गई। वहीं रात में मैया जागरण के कार्यक्रम में श्रद्धालु को झूमने पर मजबूर कर दिया। वही मुख्य आकर्षण मटेश्वर महोत्सव में पहली बार स्मारिका का विमोचन अतिथियों के द्वारा किया गया।  उद्घाटन: श्रावणी मटेश्वर महोत्सव का उद्घाटन पूर्व विधायक एवं न्यास समिति के अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार, एसडीओ अनीषा सिंह, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी केशव गोयल, प्रखंड प्रमुख प्रमुख शबनम कुमारी, पुष्पलता देवी, जगधर यादव, डाक एवं कांवरिया  संघ के अध्यक्ष मुन्ना भगत आदि ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। स्मारिका का विमोचन: उद्घाटन सत्र के बाद 26 वां श्रावणी मटेश्वर महोत्सव 2022 का स्मारिका का विमोचन अतिथियों के द्वारा किया गया। मौके पर पूर्व विधायक ने संबोधित करते हुए कहा कि आज 26 मार्च श्रावणी मटेश्वर महोत्सव का समापन का दिन है। आज पहली बार यहां के युवाओं के सहय...

सहरसा - अमृतसर के बीच चलाईं जाएंगी विशेष गाड़ी

 सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा। रेलवे प्रशासन ने सहरसा स्टेशन पर पंजाब  प्रांत की ओर जाने वाले यात्रियों की हो रही अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए सहरसा - अमृतसर के बीच एक तरफा विशेष गाड़ी चलाये जाने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी दिनांक 16.06.2022 को सहरसा से 08.45 बजे प्रस्थान करेगी तथा सिमरी बख्तियारपुर (09.01/09.03), कोपरिया (09.11/09.13), मानसी (10.03/10.05), खगड़िया (10.15/10.17), लखमीनिया (10.34/10.36), बेगुसराय (10.54/10.56), बरौनी (11.25/11.35), बछवाड़ा, विद्यापतिधाम, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, छपरा, भटनी, सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी, अंबाला कैन्ट, राजपुरा, सरहिन्द, लुधियाना, फगवाड़ा, जालंधर सिटी होते हुए 17.00 बजे अमृतसर पहुँचेगी। इस गाड़ी में 22 सामान्य श्रेणी तथा 02 एसएलआर सहित 24 कोचों का समायोजन होगा। इस गाड़ी में यात्रा हेतु कोविड-19 के संबंध में भारत सरकार/राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

प्रखंड जनता दल (यू०) कार्यकारिणी कमिटी की समीक्षात्मक बैठक

 सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा। सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के रायपुरा स्कूल के परिसर में सोमवार को प्रखंड जनता दल (यू०) कार्यकारिणी कमिटी की समीक्षात्मक बैठक संपन्न हो गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह कुशवाहा ने की। बैठक में जिला अध्यक्ष चन्द्रदेव मुखिया सहित जिले के कई वरीय नेताओं ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा जिस प्रकार सबके सहयोग से बिहार आगे बढ़ रहा है। ठीक उसी प्रकार हम सभी को एक साथ मिलकर संगठन को आगे बढाना हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वच्छ छवि हमलोगों की पूंजी हैं। इसलिए कोई ऐसा काम नहीं करें कि हमारा सर शर्म से झुक जाये। इसलिए गांव में जायें एवं मुख्यमंत्री द्वारा सबके लिए किये गए विकास कार्य को बतायें तथा संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित करें। वरीय नेता राजकुमार साह ने कहा नीतीश कुमार कभी भी किसी की अधिनता स्वीकार नहीं किए हैं। न व्यक्ति की और न सत्ता की। वे सदा जनता के साथ खड़े रहे हैं। जनता का पक्ष ही उनका पक्ष रहा है, जनता का दु:ख दर्द उनका प्रमुख सरोकार रहा है। इसलिए उनके हाथों को हम सब मजबूती दें। मानवेंद्र ठाकू...
सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा। सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के मोहनपुर पंचायत के बाबा कारु खिरहरी परिसर में मंगलवार छठ घाट निर्माण एवं प्रधान मंत्री आवास योजनाओं का निरीक्षण सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ अमित कुमार के द्वारा किया गया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा छठ घाट की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने मौके पर आवास योजना की अधतन जानकारी ली, एवं आवास सहायक से भी पूछताछ की गई। उन्होंने कहा कि पंचायत में सभी आवास योजना के लाभूक ससमय अपना भवन निर्माण कार्य पूरा करें। वहीं मोहनपुर मुखिया ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से अपने पंचायत में निर्धारित आवास लक्ष्य से कुछ अतिरिक्त लक्ष्य की मांग करते हुए एक आवेदन बीडीओ एवं उप बिकास आयुक्त को भी दिया ताकि अपने पंचायत में जिनका भी सूची में नाम हो उन्हें जल्द से जल्द आवास का लाभ प्राप्त हो। साथ ही प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने पंचायत विकास को लेकर हर संभव मदद का भरोसा दिया।

महाशिवरात्रि को लेकर प्रसिद्ध मटेश्वर धाम सज-धज कर तैयार

 सि मरी बख्तियारपुर, सहरसा। सिमरी बख्तियारपुर में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर मंदिर परिसर को सजाया गया है। एलईडी लाइट सहित पूजा पाठ की अन्य व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है। आज सुबह मंदिर का पट 3:00 बजे खोल दिया जाएगा। महाशिवरात्रि पूजा अर्चना को लेकर अनुमंडल प्रशासन ने व्यापक विधि व्यवस्था की है। वहीं अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह चौकस है। मालूम हो कि प्रसिद्ध मटेश्वर धाम कांठो बलवा हाट महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पूजा अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं के बीच अत्यधिक उमड़ती है। 4 दिनों तक चलने वाला यह पूजा अर्चना के लिए अनुमंडल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक प्रबंध किए गए हैं। प्रसिद्ध धाम कांठो के संपूर्ण प्रभार सिमरी बख्तियारपुर के एसडीओ अनीषा सिंह मॉनिटरिंग करेंगे। वहीं दूसरी तरफ अनुमंडल प्रशासन ने एक संयुक्त आदेश निकाल कर महाशिवरात्रि पर्व की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस बल सहित महिला पुलिस बलों की तैनाती की गई है। क्योंकि मंदिर परिसर के विभिन्न प्रवेश मुख्य द्वार, मंदिर परिसर सहित बलवा हाट बाजार की व्यवस्था में लगे रहेंगे। इसके साथ ही चौक चौराहे पर भी ...

2 मार्च से 4 दिवसीय बाबा मटेश्वर महोत्सव, पहली बार हो रहा है, राजकीय महोत्सव, महोत्सव में लगेगा ख्यातिप्राप्त कलाकारों का संगम।

सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा। सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के प्रसिद्ध मटेश्वर धाम कांठो बलवाहाट मंदिर परिसर में आगामी 2 मार्च से चार दिवसीय बाबा मटेश्वर धाम महोत्सव आयोजन का आगाज होगा। यह निर्णय गुरुवार को मटेश्वर धाम परिसर में आयोजित बैठक में अनुमंडल प्रशासन एवं न्यास समिति सदस्य के महत्पूर्ण बैठक में लिया गया। बाबा मटेश्वर धाम परिसर में आज पहला ऐसा ऐतिहासिक मौका था, जहां राज्य स्तरीय बाबा मटेश्वर धाम महोत्सव की विस्तृत रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। सिमरी बख्तियारपुर एसडीओ अनीषा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से राज्य स्तरीय मानक के अनुसार महोत्सव की तैयारी की नींव रखी गई। मौके पर एसडीओ ने कहीं  कि राज्य स्तरीय बाबा मटेश्वर धाम महोत्सव को लेकर कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा आवंटन प्राप्त हुआ है। इसके आलोक में राज्य स्तरीय उम्दा कलाकारों का समागम बाबा मटेश्वर की धरती पर होगा। उन्होंने कहीं कि मटेश्वर धाम में कला एवं संस्कृति के स्वस्थ मनोरंजन के माध्यम से बाबा मटेश्वर की गरिमामई ख्याति को बिहार ही नहीं बल्कि देश में भी उजागर किया जाएगा।  ...

बरियाही में कपड़ा व्यवसाई पर हमला दुर्भाग्यपूर्ण: वैश्य समाज

सहरसा@ बनगांव थाना क्षेत्र के बरियाही बाजार में कपड़ा व्यवसायी रामलोचन गुप्ता उर्फ प्रह्लाद गुप्ता को शुक्रवार की संध्या अज्ञात अपराधियों ने सिर में गोली मारने की घटना को अंजाम दिया गया है। जिसे इलाज हेतु पटना रेफर  किया गया है। आज बरियाही बाजार के स्थानीय व्यवसायियों ने अपना अक्रोश प्रकट करते हुए बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन करने का काम किया। वहां के व्यवसायियों ने स्थानीय प्रशासन पर बीते कई वर्षों से हो रहे आपराधिक घटना पर कारवाई नही होने की बात कही। शनिवार को वैश्य समाज सहरसा के प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद साह के नेतृत्व मे घटना स्थल पर जाकर घटना की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही पाया कि बनगांव थाना अगर भीड़ भाड़ वाले बाजार मे शाम मे चुस्त दुरस्त रहती तो इस तरह की घटना नही होती। वैश्य समाज सहरसा ने आरक्षी अधीक्षक  सहित तेज तर्रार आरक्षी उपमहानिरीक्षक से मांग करती है, कि व्यवसायियों पर आगे से इस तरह की घटना नही घटे इसके लिए जो भी कारवाई हो सके करने का काम करे। इस प्रतिनिधि मंडल मे वैश्य समाज के जिला प्रवक्ता राजीव रंजन साह, संजय कुमार, पंकज भगत, अशोक गुप्ता सहि...

अनुमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की एक बैठक

सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा।  सहरसा सिविल सर्जन के निर्देशानुसार नियमित टीकाकरण का शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने को लेकर सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल के मीटिंग हांल में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की एक  बैठक आयोजित की गई। जिसमें स्वास्थ्य अधिकारी एवं एएनएम सेविका, सहायिका, आशा एवं आंगनबाड़ी केंद्र की एलएस ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी यूएनडीसी के मुमताज खालिद ,यूनिसेफ के मोहम्मद हसन, डब्ल्यूएचओ के मनोज शाह केयर इंडिया के अखिलेश कुमार, शहाबुद्दीन, सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल उपाधीक्षक डॉ नरेंद्र कुमार सिन्हा एवं स्वास्थ्य प्रबंधक महबूब आलम आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में टीकाकरण अभियान की पंचायतवार समीक्षा की गई। शत प्रतिशत कोरोना टीकाकरण एवं प्लस पोलियो लक्ष्य प्राप्त करने को लेकर आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं हेल्थ सब सेंटर पर आयोजित होने वाले प्रतिरक्षण कार्यक्रम को मुस्तैदी से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इसको लेकर डब्लूएचओ, केयर इंडिया एवं यूनिसेफ सहित सहयोगी संस्थानों के अधिकारियों को नियमित अनुश्रवण की जिम्मेदारी दी गई। स्वास्थ्...

सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किए गए विकास कार्य ऐतिहासिक: विधायक गूँजेश्वर साह

सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा। सिमरी बख्तियारपुर के प्रसिद्ध बाबा मटेश्वर धाम परिसर में जदयू संगठन को मजबूत करने को लेकर महिषी के विधायक गूँजेश्वर साह की मौजूदगी में जदयू नेता एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र सिंह कुशवाहा के अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक गूँजेश्वर साह ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किए गए विकास कार्य उनके द्वारा गरीब गुरवो के लिए चलाए जा रहे कल्याणकारी योजना एवं समाज सुधार के लिए उठाए गए कदम से आम आवाम को कार्यकर्ता अवगत कराने का काम करें। ताकि आम लोगों को भी विकास कार्य का पता चल सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर 15 से 20 सक्रिय कार्यकर्ताओं को तैयार करना होगा। तभी संगठन मजबूत होगा एवं नीतीश कुमार के हाथ मजबूत होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान बनाने के कई टिप्स भी दिए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक डॉ अरुण कुमार ने कहा कि आपके साथ देश के सर्वाधिक लोकप्रिय एवं काम में विश्वास रखने वाले नीतीश कुमार जैसे मुख्यमंत्री का साथ है। उन्होंने कहा कि...

डीआरएम ने किया सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन का औचक निरीक्षण

सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा। पूर्व मध्य रेलवे के सहरसा मानसी रेलखंड के बीच सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर समस्तीपुर मंडल के डीआरएम आलोक अग्रवाल ने पहुंच कर स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया सहित स्टेशन अधीक्षक कक्ष एवं प्रतीक्षालय का भी निरीक्षण किया। मौके पर यात्रियों ने सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर बैशाली एक्सप्रेस ठहराव की भी मांग की गई। डीआरएम अपनी टीम के साथ सहरसा से स्पेशल ट्रेन से सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पहुंचे थे। उन्होंने स्पेशल बौगी से उतरने के बाद सीधे स्टेशन परिसर के बाहरी सर्कुलेटिंग एरिया का जायजा लिया। एवं उन्होंने ऑटो स्टैंड सहित पे एंड यूज शौचालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर बताया कि स्वच्छता  स्टेशन परिसर की पहली प्राथमिकता है। सर्कुलेटिंग एरिया को साफ सुथरा रखें। उन्होंने मौके पर स्टेशन अधीक्षक को फटकार लगाते हुए कहा कि स्टेशन परिसर में अस्त-व्यस्त ओटो स्टेंड बना हुआ है। इसे मार्किंग कर स्टेंड को व्यवस्थित रूप से वाहन लगाए। व्यवस्था की भी जांच की।

विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा का अश्रुपूर्ण नेत्रों से विदाई

सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा। सिमरी बख्तियारपुर में विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन रविवार को पूरे भक्तिभाव एवं पूजा-अर्चना के साथ की गई। इस दौरान आरती का आयोजन किया गया। तत्पश्चात मां की प्रतिमा को लेकर गाजे-बाजे के साथ नदी तालाबों तक ले जाया गया। जहां देवी की प्रतिमा को भावपूर्ण तरीके से विसर्जन किया गया। मौके पर श्रद्धालुओं द्वारा मां सरस्वती से विद्या एवं ज्ञान का वर मांगते हुए उन्हें विदा किया। इसके पहले विसर्जन में शामिल युवकों एवं महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर एक दूसरे को पूजा की बधाई दी। मौके पर मां सरस्वती के जयघोष से पूरा माहौल भक्ति मय हो उठा। अनुमंडल प्रशासन द्वारा विसर्जन को लेकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से सड़कों के अलावा नदी तालाबों पर पुलिस की तैनाती की गई थी। मौके पर नगर सेे लेकर ग्रामीण इलाकों में दो दिनों तक पूरा माहौल भक्ति के सागर में डूबा रहा।

सुर-साम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन पर वैश्य समाज सहरसा के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

सहरसा, (राजीव रंजन की रिपोर्ट)। अपनी सुरीली आवाज से देश-दुनिया पर दशकों तक राज करने वाली सुर-साम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन पर वैश्य समाज सहरसा के तत्वावधान में रविवार को एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर लता दीदी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। शहर के मीर टोला स्थित कार्यालय मे वैश्य समाज के सदस्यों ने भारत रत्‍न' से सम्‍मानित सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के तेलिए चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देकर नमन किया। मौके पर वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद साह ने लता दीदी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि भारत की सुर साम्राज्ञी के नाम से दुनियाभर में मशहूर लता मंगेशकर ने करीब पांच दशक तक हिंदी सिनेमा में फीमेल प्‍लेबैक सिंगिंग में एकछत्र राज किया। मंगेशकर ने 1942 में महज 13 साल की उम्र में अपने कैरियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कई भारतीय भाषाओं में अब तक 30 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी नवाजा जा चुका है। इसके अलावा उन्हें पद्म भूषण, पद्म विभूषण एवं दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। वैश्य समाज क...

सिमरी बख्तियारपुर में इंटर परीक्षा चौथे दिन शांतिपूर्ण संपन्न, 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित

सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटर परीक्षा के चौथे दिन शुक्रवार को सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल मुख्यालय स्थित 2 परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शांतिपूर्ण कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हो गया। दोनों परीक्षा केन्द्र पर शुक्रवार को चौथे दिन कुल 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाई गई।  उच्च विद्यालय: सिमरी बख्तियारपुर उच्च विद्यालय में प्रथम पाली में 245 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 4 परीक्षार्थी अनुपस्थित रही। एवं दूसरी पाली मे 235 परीक्षार्थी में 1 परीक्षार्थी अनुपस्थित रही।  प्रोजेक्ट कन्या स्कूल: प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में पहली पाली में 143 परीक्षार्थी शामिल हुए एवं 3 अनुपस्थित रही। दूसरी पाली में 229 में 3 परीक्षार्थी अनुपस्थित रही।  अधिकारी: शुक्रवार को सुबह प्रथम पाली विज्ञान एवं दूसरी पाली में आट्स की परीक्षा निर्धारित समय के पूर्व ही सभी छात्रा परीक्षार्थियों को सघन जांच बख्तियारपुर थाना के महिला पुलिस बल के नेतृत्व मे स्कूल की शिक्षिकाओं द्वारा किया गया। उक्त दोनों परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार को उड़नदस्ता टीम के ...

सरस्वती पूजा को लेकर तैयारी अंतिम चरण में, कोरोना काल एवंं ठंड के कारण फीका पड़ा पूजनोंउत्सव।

सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा। अनुमंडल के सिमरी बख्तियारपुर, सलखुआ एवं बनमा इटहरी प्रखंड में 5 फरवरी आज सरस्वती पूजा को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है। कोरोना काल को लेकर सरकारी एवं गैर  सरकारी स्कूलों में मां सरस्वती की पूजा अर्चना नहीं की जा रही है। कुछ प्राइवेट स्कूलों में सीमित तौर पर सरस्वती मां के फोटो को रखकर पूजा अर्चना की जा रही है। ऐसे में सरस्वती मां के प्रतिमा एवं सजावटी दुकानदारों की बिक्री नहीं होने के कारण उन्हें आर्थिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ा है। शुक्रवार को प्रतिमा बनाने वाले कारीगर के स्थल पर काफी अधिक संख्या में बिना अंतिम रूप दिए सरस्वती प्रतिमा रखे हुए हैं। वही बचीं कसर शुक्रवार की देर रात से हो रही रिम झिम बारिश एवं कड़ाके की ठंड ने लील ली से। सजावट दुकान पर भीड़ कम: इस बार सरस्वती पूजा में मूर्तिकार को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ा है, वहीं दूसरी ओर सजावटी दुकानदारों के बीच की मंदी छाई हुई है। लाखों रुपए के सजावटी सामान इन दुकानदारों के गोदाम में पड़े हुए हैं। लेकिन खरीदार नजर नहीं आ रहे हैं। वही प्रसाद के रूप में फल की के दुकानदारों की बिक्री भ...

मेरी यात्रा कहलगांव: गंगा नदी के बीच स्थित 3 खूबसूरत एवं अद्भुत रिवर आइलैंड शांति धाम का ऐतिहासिक महत्व

कहलगांव, राजेश गुप्ता। बिहार का सिल्क नगरी भागलपुर जिले से लगभग 40 किलोमीटर दूर एवंं गंंगा नदी तट पर बसा कहलगांव एनटीपीसी के (इलेक्ट्रिक पावर प्लांट्स) के लिए भी जाना जाता है। लेकिन यह भागलपुर जिले का एकमात्र अनुमंडल के साथ नगर पंचायत है। इस इलाके की गंगा में अवस्थित 3 पहाड़ियां का भी धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व है। इस पहाड़ी के ऊपर बाबा का मंदिर श्रद्धालुओं के पूजा पाठ एवं आस्था का केंद्र बना हुआ रहता है। वही इन पहाड़ियों का मनोरम दृश्य अनायास लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। कहलगांव का नामकरण: किंवदंतियों के अनुसार यहां पर एक ऋषि रहा करते थे। जिसका नाम कहल था। उन्ही के नाम पर इस जगह का नाम कहलगांव रखा गया। कहलगांव ट्रेन, सड़क एवं जल मार्ग से भी जाया जाता है। 3 आईलैंड: भागलपुर से अगर आप गंगा नदी के रास्ते कहलगांव जायेंगे। या फिर ट्रेन या सड़क मार्ग से कहलगांव पहुंचेंगे। तो वहां से 1 किलोमीटर स्थित गंगा तट जाएंगे तो आपको विशाल गंगा नदी के बीच में 3 आइलैंड नजर आएंगे ये आइलैंड किसी समुद्री आईलैंड कम नहीं लगते है। इस आइलैंड की खूबसूरती को बयां करना वैसे...

सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के बधवा एवं सकड़ा पहाड़पुर पंचायत में अति शीघ्र स्वास्थ्य उपकेंद्र खुलेगा, भवन निर्माण के लिए स्थल का चयन किया गया।

सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा। सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के बधवा एवं सकड़ा पहाड़पुर पंचायत में अति शीघ्र स्वास्थ्य उपकेंद्र खोला जाएगा। जिसमें सकरा पहाड़पुर में स्वास्थ्य उप केंद्र भवन बनकर तैयार है। वही शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बघवा पंचायत में स्वास्थ्य उप केंद्र हेतु भूमि का चयन कर वरीय अधिकारियों को भेज दिया गया है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि आगामी 1 सप्ताह ने बधवा स्वास्थ्य उप केंद्र मैं भवन निर्माण का शुभारंभ हो सकता है। सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के बघवा पंचायत में बघवा चौक स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र हेतू भूमि का चयन किया गया है। इसके लिए सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक महबूब आलम बीएचए अखिलेश कुमार ने शुक्रवार को भगवा स्वास्थ्य उपकेंद्र भूमि स्थल का निरीक्षण किया। एवं उस भूमि के प्रस्ताव हेतु स्वास्थ्य विभाग के बड़े अधिकारियों को अपने मंतव्य से अवगत करा दिया गया है। स्वास्थ्य प्रबंधक ने बताया कि आगामी 1 सप्ताह के दौरान यहां स्वास्थ्य उप केंद्र निर्माण की जाएगी। मौके पर बधवा पंचायत के मुखिया रंजीत राय भी उपस्थित थे। मुखिया ने बताय...

बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज

सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा। विद्युत प्रशाखा सिमरी बख्तियारपुर के कनीय विद्युत अभियंता ब्रजेश कुमार ने नगर परिषद सहित ग्रामीण इलाकों के विभिन्न स्थानों पर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर विद्युत चोरी के आरोप में दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए करीब 57 हजार7 सौ 62 रुपए जुर्माना किया है। उन्होंने थाना में दर्ज प्राथमिकी में कहा कि सर्वप्रथम छापेमारी दल नगर परिषद के सिमरी गांव पहुंची। जहां तुरंती चौधरी के द्वारा मीटर से बायपास कर विद्युत चोरी करते पकड़ा गया। जिसपर 2 हजार 5 सौ 46 रुपए का जुर्माना किया गया । उसके बाद टीम महखड़ पंचायत पहुंची जहां प्रियनंदन पासवान के घर छापेमारी की गई जबकि पूर्व में ही उनपर अत्यधिक विद्युत बिल 10 हजार 4 सौ 62 रुपए बकाया होने की स्थिति में विद्युत विच्छेदन किया गया था। बावजूद उनके द्वारा चोरी-छिपे विद्युत चोरी कर घरेलू उपकरण चलाया जा रहा था। जिस पर 45 हजार 3 सौ 20 रुपए का जुर्माना करते हुए कूल 55 हजार 7 सौ 62 रुपए का जुर्माना लगाया गया है । दोनों लोगों के विरुद्ध विद्युत चोरी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस संदर्भ में इंस्पेक्टर स...

खगड़िया सांसद एवं विधायक ने किया 6 करोड़ 1 लाख रुपए की लागत से 3 योजनाओं का उद्घाटन एवं 2 योजनाओं का शिलान्यास।

सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा। खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली कैसर एवं सिमरी बख्तियारपुर विधायक युसूफ सलाउद्दीन ने बुधवार को संयुक्त रूप से 6 करोड़ 1 लाख रुपए की लागत से 3 योजनाओं का उद्घाटन एवं 2 योजनाओं का कार्य शुभांरभ शिलापट्ट का अनावरण कर किया। सांसद एवं विधायक ने ग्रामीण कार्य विभाग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत पहाड़पुर से तरियामा तुर्की तक, रानीबाग से बबुजना घाट तक एवं एमडीआर टी 2 से अशरफचक तक सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। वहीं रायपुरा पंचायत में हुसैन चक बिंदपुरा पथ के बदिया अस्पताल मोरकाही गांव तक एवं हुसैनचक बिंदपुरा बदिया हॉस्पिटल से धुनिया टोला तक सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।  मौके पर सांसद ने कहा कि सिमरी बख्तियारपुर सड़क निर्माण कार्य किया गया है। वही 2 सड़क निर्माण का शुभारंभ किया गया है। सड़क निर्माण कार्य होने से इस इलाके के ग्रामीणों को सुविधा होगी। आवागमन के साधन सुलभ होंगे। इसके साथ ही तेजी के साथ गांव का विकास होगा। किसान अपने अनाज को वाहन से सीधी बड़ी मंडी तक ले जा सकते हैं। बेरोजगार ऑटो...

कड़ाके की ठंड में मुखिया ने किया पंचायत में अलाव की व्यवस्था

सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा। सिमरी बख्तियारपुर के मोहनपुर पंचायत में कड़ाके की ठंड को देखते हुए पंचायत के विभिन्न चौक चौराहे पर  अलाव  की व्यवस्था की गई है। मोहनपुर पंचायत के मुखिया संजीव जायसवाल ने बताया कि भीषण ठंड को देखते हुए ग्राम पंचायत मोहनपुर अंतर्गत मदनपुर चौक, मदनपुर ठाकुरबारी, मदनपुर मदरसा, महावीर मंदिर मेनमा, शर्मा टोला मेनमा, बलवाहाट चौक, हरियो बजरंगबली मंदिर, महादलित टोला हरियो, गोसाईं टोला मोहनपुर, बेला टोला मोहनपुर, उसराही पुल के सामने, मोहनपुर पुल के सामने, मध्य विद्यालय मोहनपुर के सामने सहित स्थानों पर जलावन का वितरण कर  अलाव  का व्यवस्था किया गया है। ठंड के मौसम को देखते हुए आगामी 1 सप्ताह तक विभिन्न चौक चौराहों पर  अलाव  की व्यवस्था चलता रहेगा। उन्होंने पंचायत वासियों कोरोना काल को देखते हुए सचेत एवं सावधान रहने की सलाह दी है। मास्क एवं सामाजिक दूरी का पालन करें। एवं टीकाकरण अवश्य कराएं।

सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड में 22 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, अनुमंडल अस्पताल में बना आइसोलेशन सेंटर।

सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा। सिमरी बख्तियारपुर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए, सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में 50 वैैड का आइसोलेशन सेंटर का निर्माण किया गया है। अब तक सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के 22 लोग कोरोना पाज़िटिव मामले सामने आए हैं। सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड़ के 22 लोग के पॉजिटिव मिलने पर एसडीओ अनिशा सिंह अनुमंडल अस्पताल पहुंच कर निरीक्षण किया। एसडीओ द्वारा 50 बेड का कोविड असोलोशन सेंटर का निरीक्षण किया गया। मौके पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ एन के सिंह, स्वास्थ्य प्रबंधक महबूब आलम को कोविड-19 आइसोलेशन सेंटर को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। असोलोशन वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजो के लिये तत्काल रूप से पर्याप्त सुबिधा दी जाएगी। जिसके लिए सभी प्रकार की तैयारी अस्पताल में रखने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य प्रबंधक महबूब आलम ने एसडीओ को जानकारी दिया कि सभी बेड पर ऑक्सीजन सप्लाय है। इसके साथ ही सभी बेड के पास टेबुल, गर्म पानी के लिये थर्मस सहित अन्य सुबिधा दिया गया है। आइसोलेशन में रहने वाले मरीजो को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा। अस्पताल मे...

मोहम्मदपुर पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र ऐनी भवन निर्माण कार्य के लिए सहरसा सिविल सर्जन ने सरकार के संयुक्त सचिव स्वास्थ्य विभाग को भेजा पत्र

सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा। सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के मोहम्मदपुर पंचायत स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र ऐनी का भवन निर्माण कार्य के लिए सहरसा सिविल सर्जन ने सरकार के संयुक्त सचिव स्वास्थ्य विभाग बिहार सरकार पटना को पत्र लिखकर स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन निर्माण किे जाने की मांग की है। असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने संयुक्त सचिव को लिखे पत्र में बताया है कि सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत मोहम्मदपुर पंचायत के स्वास्थ्य केंद्र ऐनी स्वीकृत एवं कार्यरत है। उक्त संस्थान के भवन निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध है। भवन के अभाव में आम जनता को चिकित्सा सुविधा पहुंचाने में कठिनाई के साथ-साथ पदस्थापित कर्मियों को कार्य संपादन में कठिनाई हो रही है। मोहम्मदपुर पंचायत अंतर्गत अवस्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र ऐनी के भवन निर्माण कार्य चिकित्सा सुविधा नियमित रूप से होने पर लगभग 12 हजार आबादी लाभान्वित होगी। एवं यहां से निकटवर्ती अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चपराम है। जो लगभग 5 किलोमीटर पर अवस्थित है। पूर्व निर्मित अधूरा भवन जर्जर हाल में है। अंत: अनुरोध है कि स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर स...

युवा क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद अंतर्गत सिमरी कॉलोनी मैदान में युवा क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व कांग्रेस जिला महासचिव लक्ष्मीकांत शर्मा ने फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल के आयोजनों से आपसी भाईचारा को बढ़ावा मिलता है। साथ ही युवाओं को आगे बढ़ने का मौका भी मिलता है।  मौके पर डॉ श्याम, विरेन्द्र पौदार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। आयोजक रणबीर शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिमरी के ऐतिहासिक कॉलोनी मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का महा आयोजन किया गया। युवा क्रिकेट क्लब के पहले लिंग मैच में समस्तीपुर बनाम बरकुरबा के बीच टूर्नामेंट का मुकाबला हुआ। जिसमें बरकुरबा की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। समस्तीपुर की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 90 रन पर ही सिमट गई। वहीं दूसरी ओर बरकुरबा की टीम ने आसान सा लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 59 रन पर ही पुरी विकेट गंवा बैठे। समस्तीपुर की टीम...

सिमरी बख्तियारपुर नगर क्षेत्र में मास्क चेकिंग अभियान चलाकर 12 व्यक्तियों से ₹600 जुर्माना की राशि वसूली

सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा। डीएम के आदेश के आलोक में कोरोना काल को देखते हुए सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र में नगर कार्यपालक पदाधिकारी केशव गोयल के नेतृत्व मे सघन मास्क चेकिंग अभियान चलाकर 12 व्यक्तियों से ₹50 की दर से ₹600 जुर्माना की राशि वसूली की गई। माक्स चेकिंग अभियान रानी हाट से सोनवर्षा राज जाने वाली रोड़ पर चलाया गया। कार्यपालक ने लोगों को समझा-बुझाकर मास्क  पहनने का हिदायत भी दिया गया। वही कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि रात्रि 8:00 बजे से पहले शहर की छोटी- बड़ी दुकानें बंद कर लें। दुकान नहीं बंद करने पर पकड़े जाने के बाद 15 दिनों के लिए दुकानों को सील कर दी जाएगी। एवं जुर्माना की राशि भी वसूल की जाएगी। नगर प्रशासन की ओर से ध्वनि विस्तारक से प्रचार प्रसार लगतार कराया जा रहा है। मौके पर मौजूद , हसनैन मोहसिन, भीम कुमार, विजय कुमार, दीपक कुमार, इत्यादि लोग मौजूद थे।

मकरसंक्रांति के अवसर पर सम्मानित किए गए जिला परिषद सदस्य सह प्रतिनिधि

सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा।  सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद के कानू टोला वार्ड संक्या 15 स्थित सलखुआ पश्चिमी के जिला परिषद अनिल भगत के आवास पर मकर संक्रांति के मौके पर सहरसा जिला जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं उपाध्यक्ष सहित अन्य लोगो को सादे समारोह में सम्मानित किया गया। सभी को पाग एवं चादर दे कर सम्मानित किया गया। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेंद्र यादव ने कहा कि मकर संक्रांति का त्योहार उल्लास का त्योहार है। मकर संक्रांति के दिन देव भी धरती पर अवतरित होते हैं, आत्मा को मोक्ष प्राप्त होता है, अंधकार का नाश एवं प्रकाश का आगमन होता है। वही उपाध्यक्ष धीरेंद्र यादव ने कहा कि मकर संक्रांति का जितना धार्मिक महत्व होता है, उतना ही अधिक वैज्ञानिक महत्व भी होता है। मकर संक्रांति के पावन दिन से लंबे दिन एवं रातें छोटी होने लगती हैं। वही पूर्व जिप उपाध्यक्ष रितेश रंजन ने कहा कि मकर संक्रांति का आयुर्वेदिक महत्व भी है। संक्रांति को खिचड़ी भी कहते हैं। इस दिन चावल, तिल एवं गुड़ से बनी चीजें खाई जाती हैं। तिल और गुड़ से बनी चीजों का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता ...

इमारत-ए-शरिया पटना के द्वारा गरीब निसहाय एवं जरुरतमंदों के बीच 25 कंबल एवं 80 साड़ी का वितरण किया गया।

सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा। अनुमंडल के सलखुआ प्रखंड में इमारत-ए-शरिया पटना के द्वारा गरीब निसहाय एवं जरुरतमंदों के बीच रविवार को 25 कंबल एवं 80 साड़ी का वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम सलखुआ प्रखंड के मुबारकपुर, पुरैनी, गोरगामा एवं फेनसाहा गांव में किया गया। मौके पर इमारत ए  शरिया की सलखुआ प्रखंड कमिटी के अध्यक्ष मसूद अख्तर जावेद ने कहा कि इमारत ए शरिया पटना के द्वारा कंबल एवं साड़ी का वितरण हेतु दिया गया है। ताकि इस ठंड के मौसम में गरीबों को मदद हो सकें। मौके पर मास्टर फिरोज आलम, मुफ्ती नसरुल्लाह कासमी एवं उप सचिव मास्टर माहिर आलम, मुबारकपुर पंचायत कमिटी के मौलाना मशीर आलम, अशफाक आलम, मास्टर निगार आलम आदि मौजूद सहित अन्य ने भाग लिया।

सिमरी बख्तियारपुर के कई इलाकों में आज विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा। विद्युत शक्ति उप केंद्र सिमरी बख्तियारपुर के विद्युत ऊर्जा बाले क्षेत्र सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र एवं मुख्य बाजार,  खम्हौती, प्रखंड क्षेत्र के भटौनी, चकभारो, तरियामा एवं सरड़ीहा (आंशिक हिस्से) में दिनांक 4 जनवरी 2022 दिन मंगलवार को  समय दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। सिमरी बख्तियारपुर विद्युत विभाग के एसडीओ सुशील कुमार एवं कनीय विधुत अभियंता बृजेश कुमार ने सूचना देते हुए कहा है, कि सिमरी बख्तियारपुर विधुत शक्ति उपकेंद्र के शीतकालीन मेंटेनेंस के कारण विधुत आपूर्ति बाधित की जा रही है। विधुत उपभोक्ता के असुविधा के लिए खेद है।

सिमरी बख्तियारपुर के प्रसिद्ध उद्योगपति चश्मा गोला फैक्ट्री के संस्थापक पार्टनर शालिग्राम जायसवाल पंचतत्व में हुए विलीन, लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई।

सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा। @ राजेश गुप्ता। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद मुख्य बाजार निवासी एवं प्रसिद्ध उद्योगपति चश्मा गोला फैक्ट्री के संस्थापक पार्टनर 79 वर्षीय शालिग्राम जायसवाल रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका निधन शुक्रवार को हो जाने के बाद आज रविवार को उनकी अंत्येष्टि पुरानी बाजार पोखर स्थित निज स्थल पर कर दी गई है।  मुखाग्नि लंदन में रह रहे ज्येष्ठ पुत्र शैलेश ने दी। इससे पूर्व उनके शव को निज आवास में आमलोगों के दर्शन हेतु रखा गया था। जहां लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात कड़ाके की ठंड एवं कुहासे के बीच उनकी शव यात्रा सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद मुख्य बाजार स्थित आवास से निकल नगर के प्रमुख मार्ग स्टेशन चौक, ब्लॉक रोड, डाक बंगला चौराहा, पुरानी बाजार होते हुए अंत्येष्टि स्थल तक पहुंचा। इनके निधन से संपूर्ण नगर परिषद सहित अन्य इलाकों में शोक की लहर व्याप्त हो गई थी। परिजनों में प्रसिद्ध उद्योगपति सुशील जायसवाल, सुधीर जायसवाल, संजय जायसवाल सहित अन्य परिजन, मित्र एवं शुभचिंतकों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। वहीं शवयात्रा में बड़...