सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा से जन सुराज के पार्टी से सुरेंद्र कुमार यादव ने नामांकन दाखिल किया

  सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी अब अपने चरम पर पहुंच चुकी है। गुरुवार को नामांकन के छठे दिन कुल चार प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र अनुमंडल कार्यालय स्थित निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ आलोक राय के समक्ष दाखिल किया। इस दौरान पूरे नगर में राजनीतिक हलचल तेज रही और समर्थकों की भारी भीड़ ने चुनावी माहौल को पूरी तरह गर्मा दिया। जन सुराज पार्टी से सुरेंद्र यादव, तथा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद जैसे ही प्रत्याशी अनुमंडल कार्यालय से बाहर निकले, समर्थकों ने फूल-मालाओं से लादकर उनका भव्य स्वागत किया। जगह-जगह “जय हो, जिंदाबाद” के नारों से वातावरण गूंज उठा। समर्थकों में जोश और उत्साह देखने लायक था। गुरुवार को नगर क्षेत्र विशेष रूप से डाक बंगला चौक से लेकर अनुमंडल कार्यालय परिसर तक समर्थकों की भीड़ से पूरी तरह खचाखच भरा रहा। प्रत्याशियों के जुलूसों के कारण सड़क मार्गों पर रुक-रुक कर वाहनों की आवाजाही होती रही। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था की थी।निर्वाचन कार्य में संलग्न विभिन...

सिमरी बख्तियारपुर में दुर्गा पूजा उत्सव का शांतिपूर्ण समापन, प्रतिमा का विसर्जन कर मां को विदाई

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। अनुमंडल के नगर परिषद क्षेत्र सहित अन्य पंचायतों में 10 दिनों तक चलने वाला दुर्गा पूजा उत्सव शुक्रवार को मां दुर्गे की प्रतिमा के विसर्जन के साथ शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर महिलाओं ने अश्रुपूर्ण विदाई गीत गाकर मां दुर्गे को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। विभिन्न जलाशयों में प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही दुर्गा पूजा पर्व का समापन हुआ। नगर परिषद मुख्य बाजार स्थित बड़ी दुर्गा स्थान में कलश का विसर्जन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गुरुवार को ही संपन्न कर दिया गया था। वहीं रेलवे दुर्गा स्थान और पुरानी बाजार दुर्गा स्थान में प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार को उच्च विद्यालय स्कूल रोड और पुरानी बाजार के जलाशयों में किया गया।  इस बार दुर्गा पूजा मेला में अनुमंडल प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की कड़ी चौकसी विशेष रूप से देखी गई। सिमरी बख्तियारपुर एसडीओ आलोक राय और डीएसपी मुकेश कुमार ठाकुर सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी दिन-रात श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि व्यवस्था बनाए रखने में लगे रहे। मेला में एनसीसी और स्काउट एवं गाइड के युवा, साथ ही सिमरी बख्तिया...

दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाया जा रहा है, दुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

 सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा) सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में नवरात्रि के अवसर पर दुर्गा पूजा का पर्व पूरे हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। मां दुर्गा मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर, स्टेशन परिसर और पुरानी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में मेला जैसा माहौल देखने को मिला। बड़ी दुर्गा स्थान पर संगमरमर से स्थापित प्रतिमा आकर्षक सजावट के साथ श्रद्धालुओं का मन मोह रही है। वहीं स्टेशन परिसर और पुरानी बाजार में कलाकारों द्वारा निर्मित भव्य प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ प्रतिमाओं के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए लगातार उमड़ रही है। साथ ही विभिन्न पूजा समितियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।  रेलवे दुर्गा स्थान पर ग्रामीण नृत्य एवं संगीत कार्यक्रम लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। सिर्फ नगर क्षेत्र ही नहीं, बल्कि प्रखंड के अष्टभुजा दुर्गा मंदिर सरोजा, मटेश्वर धाम कांठो, भोटि...

दशहरे की सुनहरी यादें : बचपन का एक संस्मरण

 सिमरी बख्तियारपुर,(सहरसा)। सीताराम प्रसाद गुप्ता  समय की धारा बहुत कुछ बहा ले जाती है, लेकिन कुछ स्मृतियाँ ऐसी होती हैं जो जीवनभर मन की गहराइयों में तैरती रहती हैं। आज भी जब दुर्गा पूजा के अवसर पर ढोल-नगाड़ों की थाप सुनाई देती है और हवा में अगरबत्ती की सुगंध घुलती है, तो मेरा मन बरबस पचास वर्ष पीछे लौट जाता है। बचपन का वह सुनहरा समय, जब दशहरा केवल पर्व नहीं बल्कि जीवन का उत्सव हुआ करता था। पिता की दुकान और पूजा का माहौल: मेरे पिता जी की प्रसिद्ध दुकान उस समय इलाके की बड़ी दुकानों में गिनी जाती थी। दुकान का नाम मेरे दादाजी एवं पिताजी के नाम से अमृतलाल सुभूक लाल फार्म का नाम हुआ करता था। इस दुकान में थोक एवं खुदरा किराने की दुकान हुआ करती थी। दशहरा के पूर्व के दुकान का दृश्य अद्भुत होता। —अगरबत्तियों की खुशबू, नारियल, खाद्य सामग्री, तेल, डालडा की न बिक्री जोरों से होती थी। एवं ग्राहक की माँग पूरी करते। हम चारों भाई नन्हें-नन्हें कदमों से दुकान पर चक्कर लगाते रहते। एवं ग्राहकों की भीड़ एवं चहल-पहल को देख विस्मित हो जाते। यह सब हमारे लिए किसी जादुई दुनिया जैसा था। बैलगाड़ी की सजा...

सहरसा में त्रिभुज इंटरनेशनल स्कूल, सिमराहा का भव्य शुभारंभपूर्व विधायक डॉ. अरुण कुमार यादव एवं प्रिंसिपल पुष्पलता यादव ने किया उद्घाटन

सहरसा: कोसी क्षेत्र के शिक्षा के क्षेत्र में एक नई उम्मीद लेकर त्रिभुज इंटरनेशनल स्कूल, सिमराहा (सहरसा) का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक डॉ. अरुण कुमार यादव एवं सीएम साइंस कॉलेज मधेपुरा की प्राचार्य प्रो. पुष्पलता यादव मौजूद रहीं। दोनों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर स्कूल के शैक्षणिक सफर की शुरुआत की। इस मौके पर संबोधित करते हुए डॉ. अरुण कुमार यादव ने कहा, "यह क्षेत्र लंबे समय से शैक्षणिक दृष्टि से पिछड़ा रहा है। ऐसे में त्रिभुज इंटरनेशनल स्कूल की स्थापना एक सराहनीय पहल है। अभिभावकों से अपील है कि वे अपने बच्चों का नामांकन कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखें।" विद्यालय के डायरेक्टर राकेश रोशन ने कहा कि उनका उद्देश्य कोसी जैसे पिछड़े इलाके में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि वे देश के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों में शैक्षणिक सलाहकार के रूप में कार्य कर चुके हैं, और उसी अनुभव के आधार पर इस स्कूल की नींव रखी गई है। विद्यालय की एकेडमिक हेड डॉ. समीक्षा आनंद ने बताया कि त्रिभुज इंटरनेशनल स...

वीर कुंवर सिंह के आदर्श को अपनाएं: सुदर्शन गौतम

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। अनुमंडल के सलखुआ प्रखंड के पूर्वी कोसी तटबंध के भीतर फरकिया दियारा में बुधवार को बाबू वीर कुंवर सिंह जी के जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया। समारोह मध्य विद्यालय रैठी में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ सलखुआ के प्रखंड अध्यक्ष सह चिड़ैया संकूल समन्वयक सुदर्शन कुमार गौतम के नेतृत्व में मनाया गया। मौके पर शिक्षक नेता के साथ स्कूल के छात्र छात्रा, शिक्षक -शिक्षिका एवं अभिभावकों ने सर्वप्रथम बाबू वीर कुंवर सिंह के चित्र पर विधिवत माल्यार्पण के बाद दीप जलाते हुए विजयोत्सव दिवस के रूप में मनाया। मौके पर शिक्षक नेता ने बाबू वीर कुंवर सिंह के जीवनी पर  प्रकाश डालते हुए कहा कि 1857 की क्रांति में बाबू वीर कुंवर सिंह ने अंग्रेजों को खदेड़कर अपना झंडा फहराया था। हमें उनके आदर्शों को अपनाकर उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। वीर कुंवर सिंह जयंती हर साल 23 अप्रैल को मनाई जाती है। बावू वीर कुंवर सिंह जी प्रथम भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के सिपाही एवं महानायक थें। वीर कुंवर सिंह 1857 की क्रांति के एक प्रमुख सेनापति थे। एवं बिहार में ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड...

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह थें: रामकृष्ण साह

 सहरसा: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती विजय दिवस सहरसा स्थित स्थित वीर कुंवर सिंह चौक पर समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर वैश्य समाज के कार्यकताओं ने वीर कुंवर सिंह चौक पर पहुंच कर बाबू कुंवर सिंह की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। यह कार्यक्रम वैश्य समाज सहरसा के जिलाध्यक्ष रामकृष्ण साह उर्फ मोहन साह के नेतृत्व में किया गया। मौके पर वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष  रामकृष्ण साह उर्फ मोहन साह ने कहा कि 1857 से पहले भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह की कृति आज भी लोगों के स्मृतियों में है। अंग्रेजों के दांत खट्टे करने वाले वीर कुंवर सिंह अपनी वीरता के लिए जाने जाते हैं। 80 साल की उम्र में भी उन्होंने जो हिम्मत एवं साहस का परिचय दिया। वह इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज है। बाबू वीर कुंवर सिंह के अंदर नेतृत्व की अद्भुत क्षमता थी। 80 साल की उम्र में दुश्मनों से लड़ने और जीत हासिल करने की जरूरत के लिए जाना जाते थे। वे आज भी अजर अमर है। उनके कृतित्व से आज की युवाओं को सीख लेनी चाहिए। वही वैश्य स...

सुशांत के यूपीएससी की सफलता पर दिया बधाई, कहा: सुशांत ने सिमरी बख्तियारपुर का नाम ऊंचा किया

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। सिमरी बख्तियारपुर के लाल सुशांत कुमार के तीसरे प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के उपरांत मंगलवार को सांसद प्रतिनिधि रितेश रंजन ने सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के मोहम्मदपुर पंचायत के मोरकाही स्थित सुशांत के पैतृक आवास पर पहुंचकर बधाई दी है। मौके पर सांसद प्रतिनिधि ने सुशांत के दादा योगेंद्र नारायण यादव को माला पहनाकर कर स्वागत किया। एवं कहा की सुशांत ने सिमरी बख्तियारपुर का नाम में रोशन किया है। मैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। उन्होंने कहा कि सुशांत ने अपनी प्रतिभा एवं कड़ी मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। यह सिमरी बख्तियारपुर के लिए गौरव की बात है।

सिमरी बख्तियारपुर का लाल सुशांत ने यूपीएससी में लहराया सफलता का परचम, बधाई देने वालों का लगा तांता।

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। सिमरी बख्तियारपुर के लाल सुशांत कुमार ने तीसरे प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल की। सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के मोहम्मदपुर पंचायत के मोरकाही गांव निवासी केनरा बैंक में मुख्य प्रबंधक शंभू कुमार एवं गृहणी माता कामिनी देवी का एकलौता पुत्र सुशांत कुमार बचपन से ही मेधावी छात्र रहे। सुशांत की प्रारंभिक शिक्षा पटना में हुई। एवं उच्च शिक्षा वर्ष 2020 में आईआईटी रुड़की से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। तत्पश्चत हैदराबाद में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में अच्छे पैकेज पर लगभग डेढ़ वर्ष तक बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में सेवा दिया। सुशांत के माता-पिता बताते हैं कि इंजीनियरिंग करने के बावजूद भी सुशांत को प्रशासनिक सेवा में जाने की जुनून बना रहा। एवं घर पर ही रहकर यूपीएससी की तैयारी करता रहा। घर पर अपनी पढ़ाई ऑनलाइन मोड में करता थ। सुशांत तीन भाई बहनों का इकलौता भाई है। बड़ी बहन श्वेता सबसे छोटी बहन अदिति है। छोटी बहन भी पढ़ाई में तेज है। एवं भागलपुर में मेडिकल में अंतिम वर्ष की छात्रा है। सुशांत ने बताया कि मेरे माता-पिता एवं दाद...

पूर्वी भारत को मिला नमो भारत ट्रेन के रूप में एक ऐतिहासिक उपहार,समस्तीपुर मंडल और मिथिला क्षेत्र को मिलने जा रहा है पूर्वी भारत का पहला नमो भारत ट्रेन,एक नया युग, एक नई शुरुआत।

समस्तीपुर: पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल एवं ऐतिहासिक मिथिला क्षेत्र के लिए यह एक गर्व का क्षण है, जब उन्हें देश की तीसरी और पूर्वी भारत की पहली नमो भारत ट्रेन के रूप में एक विशेष उपहार मिलने जा रहा है। यह अत्याधुनिक ट्रेन न केवल इस क्षेत्र की राजधानी पटना से कनेक्टिविटी को नई गति देगी, बल्कि यात्रियों को एक सुविधाजनक, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल यात्रा का अनुभव भी प्रदान करेगी। मुख्य विशेषताएं जो नमो भारत ट्रेन को बनाती हैं विशेष: 1 उच्च गति और कुशल संचालन: नमो भारत ट्रेन की अधिकतम परिचालन गति 160 किमी/घंटा है। यह इसे भारत की अर्ध-उच्च गति ट्रेन सेवा बनाती है, जो लंबी दूरी को बहुत कम समय में तय कर सकती है। 2 आरामदायक और सुरक्षित यात्रा अनुभव: इस ट्रेन में यात्रियों के लिए हल्के, गद्देदार सीटें, ऑटोमैटिक दरवाजे, सीसीटीवी कैमरे, और 'कवच' टक्कर रोधी प्रणाली जैसी आधुनिक सुरक्षा सुविधाएँ उपलब्ध हैं। 3.आधुनिक और तकनीकी रूप से उन्नत सुविधाएं: •एल्यूमीनियम लगेज रैक •एलसीडी डिस्प्ले सूचना प्रणाली •मोबाइल चार्जिंग सॉकेट •डिफ्यूज एलईडी लाइटिंग •वा...

अलकतरा से लदा ट्रैक्टर में लगा आग, धंटो मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू।

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के चकभारो पंचायत के प्राथमिक विद्यालय लगमा के परिसर में अलकतरा से लदी एक ट्रैक्टर में रविवार को दोपहर बाद आग लग गयी। आग लपट इतनी भीषण थीं कि दो दो दमकल से आग बुझाने का प्रयास विफल रहा। आग तब ही कम हुआ, जब पूरा अलकतरा जल गया एवं कुछ ग्रामीण खेत से मिट्टी को काटकर ट्रैक्टर के डाला में दिया। हालांकि आग का तपिश इतना ज्यादा था कि लोग दूर से ही प्रयास कर रहे है। तत्पश्चात ट्रैक्टर के इंजन को पानी से भिगाया गया। ताकि इंजन में आग लगने के बाद इंजन ब्लास्ट ना कर जाए। फिर दमकल कर्मी एवं स्थानीय लोग पूरी ताकत से आग बुझाने के धंटो बाद आग पर काबू पाया गया।  आग की लपटे इतनी तेज थी कि एक किलोमीटर से ही बड़ा बड़ा काला धुंआ आसपास के लोगों को दिख रहा था। लगभग एक घंटे काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि सोनबर्षा राज प्रखंड के लगमा गांव से एक व्यक्ति का ट्रैक्टर है। जिन पर अलकतरा भरा था, चकभारो जा रही था की लगमा गांव में ही अचानक ट्रैक्टर के डाला में आग लग गया। किसी तरफ बस्ती से ट्रैक्टर लेकर स्कूल प्रांगण मे...

मिथिला अधिकार युवा सम्मेलन को लेकर बाबा मट्टेश्वर धाम परिसर में बैठक।

सिमरी बख्तियारपुर, ( सहरसा)। आगामी मिथिला अधिकार युवा सम्मेलन  27 अप्रैल 2025  की तैयारी को लेकर आज रविवार को मिथिलावादी युवाओ ने सिमरी बख्तियारपुर के मटेश्वर धाम मन्दिर प्रांगण  में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सांगठनिक पदाधिकारियों ने  उत्साहपूर्वक भाग लिया।बैठक की अध्यक्षता मिथिलावादी नेता विद्या भूषण तथा संचालन प्रदेश सचिव नवीन साहनी ने किया। बैठक में आगामी सम्मेलन की तिथि, स्थान, कार्यक्रम की रूपरेखा तथा युवा सहभागिता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।  यह सम्मेलन मिथिला क्षेत्र के विकास, सांस्कृतिक पुनर्जागरण, रोजगार के अवसरों और संवैधानिक अधिकारों को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सम्मेलन को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के लिए हर पंचायत स्तर पर प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जाएगा। साथ ही, सोशल मीडिया और जनसंपर्क के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ा जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय सचिव रतन मिश्रा ,प्रवक्ता टिंकू, नारायण मिश्रा,कुंदन सिंह ,सौरभ सिंह , मो सलाम , बब...

डॉ अंबेडकर भारतीय संविधान के शिल्पकार: पियूष प्रसाद

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। नगर परिषद् क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। माल गोदाम स्थित जनसुराज कार्यालय में भी पार्टी के स्थानीय नेताओं द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष प्रसाद ने बताया कि डॉ अंबेडकर का नाम सुनते ही भारत के संविधान, सामाजिक न्याय और समानता की भावना हमारे मन में जाग उठती है। 14 अप्रैल का यह दिन केवल एक व्यक्ति की जन्मतिथि नहीं बल्कि एक विचार, एक क्रांति का प्रतीक है। डॉ अंबेडकर को भारतीय संविधान का शिल्पकार कहा जाता है। उन्होंने भारत के संविधान की रचना करते समय यह सुनिश्चित किया कि देश के प्रत्येक नागरिक को चाहे वो किसी भी जाति धर्म भाषा या वर्ग से हो समानता न्याय और स्वतंत्रता का अधिकार प्राप्त हो। उनका संविधान आज भी हमारा सबसे मजबूत लोकतांत्रिक आधार है। डॉ. अंबेडकर का जीवन सिर्फ शिक्षा या संविधान तक सीमित नहीं था, वह एक सामाजिक क्रांतिकारी थे। उन्होंने जीवनभर छुआछूत जातिवाद और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ लड़ाई में हिस्सा लिया। उन्होंने दलितों महिलाओं और वंचितों को आत्मसम्मान और अधिकार दिलाने के लिए अनेक आंद...

बाबा साहेब शोषित दलितों एवं पिछड़े वर्गों को अधिकार दिलाने में उनकी अहम भूमिका रही है: सुदर्शन गौतम

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। अनुमंडल के सलखुआ प्रखंड अंतर्गत पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर दियारा में मध्य विद्यालय रैठी में भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर संकुल समन्वयक सह प्रखंड अध्यक्ष बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ सलखुआ के सुदर्शन कुमार गौतम ने कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर एवं बाबा साहब अंबेडकर के तेलिय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। मौके पर उन्होंने छात्र- छात्राओं एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि भीमराव रामजी आम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 में हुआ था। बाबासाहब आम्बेडकर नाम से लोकप्रिय, भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ एवं समाजसुधारक थे। श्रमिकों, किसानों एवं महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किए थे। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माता थे। उन्होंने कहा कि अम्बेडकर जी ने गरीब एवं पिछड़े लोगो को मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया। अंबेडकर जी सभी को समानता का अधिकार दिए। एवं समाज को एक सूत्र में बाधने का काम किए। इससे पूर्व मध्य व...

ज्ञानस्थली का 9 वां स्थापना दिवस आयोजित ज्ञानस्थली ने ग्रामीण इलाके में शिक्षा का अलख जगाया: पीयूष

 सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद स्थित ज्ञानस्थली विद्यानिकेतन ने अपना 9 वां  स्थापना दिवस मनाया। मौके पर संस्थान द्वारा सांसकृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन शहर के जाने माने चिकित्सक डॉ प्रियनंदन प्रसाद, स्नेह सौरभी, मुंबई से आएं श्याम शाह, अमित कुमार, निरंजन गुप्ता एवं अन्य लोगों ने किया। इस अवसर पर डॉ प्रिय नंदन प्रसाद ने कहा कि ने कहा कि बच्चों को संस्कारवान, अनुशासित और अच्छे तरीके से शिक्षा दी जानी चाहिए, जिससे बच्चों में शिक्षा की नींव मजबूत हो सके।  स्नेह सौरभी ने कहा कि बच्चों में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए बच्चों को शुरू से ही अच्छी शिक्षा दी जानी चाहिए, जिसमें आप सभी शिक्षकों और अभिभावकों की भूमिका महत्वपूर्ण होनी चाहिए। वहीं जन सुराज के जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष प्रसाद ने कहा कि ज्ञानस्थली विद्यानिकेतन में 9वां स्थापना दिवस एवं वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। इस तरह के आयोजन से बच्चों में सांसकृतिक एवं कलात्मक गुणों का विकास होता है। हम श्री अमित कुमार एवं समस्त ज्ञानस्थली परिवार को साधुवाद देता हूं और बधाई देता हूं...

देश के प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने कोपरिया की धरती से किया श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

 सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। अनुमंडल के सलखुआ प्रखंड के कोपरिया गांव में बुधवार को आयोजित नौ दिवसीय विशाल 108 कुंडीय श्रीविष्णु महायज्ञ का देश के प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज ने साधु संतों के साथ दीप प्रज्वलित कर कथा का शुभारंभ किया। वहीं 108 हवन कुंड यज्ञ की आहुति से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। पूज्य श्री महाराज ने सबसे पहले आरती के साथ सभी भक्तों को साधुवाद देते कथा की शुरुआत की। उन्होंने कहा जब अनंत पुण्य का उदय होता है, तब हमें श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने का अवसर प्राप्त होता है। यह अवसर स्वयं भगवान की कृपा से मिलता है, क्योंकि जब व्यक्ति का मन एवं हृदय शुद्ध होते हैं, तभी वह आध्यात्मिकता एवं धर्म की ओर आकर्षित होता है। आज सनातनी अपने धर्म और संस्कृति पर होने वाले आघातों को देखकर भी मौन रहते हैं। वे यह नहीं समझते कि यदि हम अपने धर्म, संस्कृति और देश की रक्षा के लिए आवाज़ नहीं उठाएंगे, तो आने वाली पीढ़ियाँ इसका गंभीर परिणाम भुगतेंगी।  जो लोग अन्याय और अधर्म को देखकर भी चुप रहते हैं, वे धीरे-धीरे अपनी पहचान और मूल्यों को खो देते हैं। उन्होंने कहा कि सत्सं...

सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद सभागार में होली मिलन समारोह

 सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद कार्यालय के सभागार में गुरुवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान होली मिलन समारोह में मौजूद अध्यक्ष प्रतिनिधि हस्सान आलम एवं उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विकास कुमार विक्की ने मौजूद सभी वार्ड पार्षदों एवं गणमान्य व्यक्तियों को मिठाई खिलाकर एवं अबीर गुलाल लगाकर होली एवं रमजान की बधाई दी। मौके पर इन लोगों ने कहा है कि प्रेम एवं सद्भाव का संदेश दिया। समारोह में मौजूद अध्यक्ष प्रतिनिधि हस्सान आलम एवं उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विकास कुमार विक्की ने कहा कि यह आयोजन सिर्फ दो त्योहारों का संगम नहीं, बल्कि हमारे समाज में सद्भाव और एकता की मजबूत नींव रखने की एक पहल है।  हम सभी धर्मों के लोग मिलकर खुशियां मनाएं, यही भारत की संस्कृति एकता एवं विरासत है। कार्यक्रम के दौरान सभी पार्षदों एवं उपस्थित नागरिकों ने एक-दूसरे से गले मिलकर होली और रमजान की शुभकामनाएं दी। नगर वासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सिमरी बख्तियारपुर में आपसी भाईचारे और सौहार्द्र की अनूठी मिसाल बताया। मौके पर समाजसेवी अबू तोरब, बड़ा बाबू पुष्प रंजन सिंह, टैक्स द...

सिमरी बख्तियारपुर में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण संपन्न

 सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। अनुमंडल के सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद सहित ग्रामीण इलाकों में होली का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। कहीं से कोई अप्रिय घटना का समाचार नहीं मिला है। इस बार सिमरी बख्तियारपुर के विभिन्न पंचायत में होली को लेकर विशेष गहमा गहमी रहीं। महिलाओं ने भी उत्साह के साथ होली मिलन समारोह आयोजित कर होली मनाई। नगर में युवाओं की टोली ने हरेक चौक चौराहे पर घूम-घूमकर कुर्ता फार होली मनाई। वही दोपहर बाद से लाल, पीला, हरा एवं गुलाबी अबीरों के साथ होली मनाई गई।  हांलाकि पूर्व के वर्षो की भांति इस बार लोगो मे उत्साह की कमी देखी गई। सड़कों पर डीजे नहीं बजें। होली के दिन लोगों ने अपने घरों में पकवान की खुशबू से वातावरण महकता रहा। वही होली के दिन सुवह से ही मीट एवं चिकेन दुकान पर भीड़ उमड़ी रही। होली को अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद थी। सिमरी बख्तियारपुर एसडीओ अनीषा सिंह, डीएसपी मुकेश कुमार ठाकुर एवं बख्तियारपुर थाना अध्यक्ष अमरनाथ कुमार मॉनिटरिंग करते रहे। पुलिस बल दिन भर पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए रखा। वहीं जदयू नेता चंद्रमणि, ...

दिनेश चंद्र इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया।

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)।  सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल में गणतंत्र दिवस समारोह सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद सहित प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सरकारी एवं गैरसरकारी प्रतिष्ठान मे राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गान गाये गये। सरकारी एवं गैर-सरकारी स्कूलों में प्रभात फेरी निकाली गई। एवं बच्चों के बीच मिठाई बांटी गई। सिमरी बख्तियारपुर दिनेश चंद्र इंटर कॉलेज में प्रिंसिपल सलिता कुमारी ने झंडोत्तोलन किया।  मौके पर सिमरी बख्तियारपुर के विधायक यूसुफ सलाहउद्दीन, डीसी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल प्रोफेसर जिया लाल यादव, एसडीओ अनीषा सिंह, डीएसपी मुकेश कुमार ठाकुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी जयकिशन, उधोगपति सुशील जायसवाल, प्रोफेसर सुनीता देवी आदि सहित कॉलेज के सभी प्रोफेसर, कर्मी एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मौके पर प्रिंसिपल सलिता कुमारी ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें जिस वीर सपूतों ने अपने लहू से हमें आजादी दी है। उन्हें आज याद करने का दिन है। आज के ही दिन संविधान लागू किया गया था।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर मोहनपुर पंचायत के मुखिया संजीव कुमार जायसवाल कोें सम्मानित किया गया।

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के मोहनपुर पंचायत के मुखिया सह मुखिया संध के उपाध्यक्ष संजीव कुमार जायसवाल को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सहरसा समाहरणालय सभा भवन में पंचायत के विभागीय दायित्व को ससमय पुरा किए जाने (पंचायत के विकास कार्य में उत्कृष्ट कार्य) किए जाने को लेकर जिला पंचायती राज पदाधिकारी संजीव कुमार के द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही उन्होंने उत्कृष्ट कार्य का प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। मौके पर मुखिया संजीव कुमार जायसवाल ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य का सम्मान पाने का श्रेय में मोहनपुर के अवाम को देना चाहता हूं। उन्होंने मुझे इस पंचायत का मुखिया बनाया है। उन्होंने अपने पंचायत के सभी सम्मानित जनता, किसानों, बुजुर्गों, युवा साथियों, माता एवं बहनों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पंचायत वासियों ने मुझे जो सम्मान दिया है। उनके लिए मैं सदैव समर्पित भाव से पंचायत का विकास करता रहूंगा।

सिमरी बख्तियारपुर में संगीतमई श्रीराम कथा यज्ञ में आकर्षक झांकी निकाली गई।

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद मुख्य बाजार स्थित उच्च विद्यालय के मैदान में नौ दिवसीय संगीतमई श्री रामकथा यज्ञ के पांचवें दिन रविवार की रात कथा का श्रवण करने के लिए इस ठंड के मौसम में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। कथा वाचन के साथ आकर्षक झांकी भी निकाली गई। संगीतमय श्री राम कथा के साथ श्री राम जन्म पर श्रद्धालु झूम उठे। श्री राम जन्म पर श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को बधाई दी एवं पंडाल श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। श्री राम के बाल रूप में निकाली झांकी के समक्ष श्रद्धालु ने माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं परिवार की सुख शांति के लिए मन्नतें भी मांगी। वहीं कथावाचक अयोध्या के बैजू शास्त्री ने प्रवचन करते हुए कहा कि भगवान को निर्मल मन वाला पसंद है। जहां- जहां पर भगवान की कथा होती हैं वहां पर सभी विराजमान देवतागण एवं भक्त शिरोमणि हनुमान भी कथा सुनने आते हैं।  राम नाम लेने से आनंद की प्राप्ति होती है। संतों की कृपा से ही भगवान के दर्शन होते है। संतों की वाणी से ही हम श्रीराम कथा, श्री कृष्ण कथा का वर्णन सुन सकते हैं। वहीं ...

सिमरी बख्तियारपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का 75 वां जयंती मनाई गई।

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद मुख्य बाजार स्थित कोयला डिपो पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का 75 वां जयंती समारोह मनाया गया। मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री के तेलीय चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष रमेश कुमार गुड्डू ने किया। मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी बिहार भाजपा के रीढ़ थें। उन्होंने  तीन दशक तक लंबा राजनीतिक करियर रहा है। इस दौरान वे विधायक, एमएलसी, लोकसभा सांसद एवं राज्यसभा सांसद भी रहे। उन्होंने बिहार में भाजपा के संगठन की मजबूती के लिए लगातार कार्य करते रहे। वे जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को भी महत्व देते थे। मौके पर भाजपा नेता अरविंद भगत, मंगल शर्मा, प्रदीप गुप्ता, रामप्रवेश भगत, शेखर भगत, विजय शर्मा, लक्ष्मण दास, प्रेम चौधरी, विकास भगत, रंजन गुप्ता, बेसन शाह, प्रमोद यादव, सुनील पासवान, संजय कुमार, वकील पासवान आदि सहित अन्य भाग लिया। 

सरड़ीहा पंचायत में विवाह भवन एवं पुस्तकालय भवन निर्माण कार्य योजना लगभग 9 वर्षो से अधूरा

सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा। सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के सरडीहा पंचायत अंतर्गत नवरत्न पुस्तकालय परिसर में विवाह भवन एवं पुस्तकालय हेतू भवन निर्माण कार्य लगभग 9 वर्षो से अधूरा पड़ा हुआ है। लेकिन विभागीय अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं है। विवाह भवन नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को परेशानी होती है। योजना वर्ष: सरडीहा पंचायत अंतर्गत नवरत्न पुस्तकालय परिसर में दो योजनाओं का कार्य शुभांरभ वर्षों पूर्व किया गया था। लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण भवन अभी तक अधूरा पड़ा हुआ है। पुस्तकालय के परिसर में योजना संख्या 19 वित्तीय वर्ष 12-13, 13वें वित्त आयोग एवं योजना संख्या 10 वित्तीय वर्ष 13/14, 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत प्रारंभ की गई थी। अभी तक योजना पूर्ण नहीं हो पाई है। क्या कहते हैं, प्रतिनिधि एवं ग्रामीण: वर्षों से पड़ी जनहित की योजनाओं अधूरा रहने के कारण मजबूर होकर पंचायत समिति सदस्य राहुल कुमार सहित ग्रामीण इंद्रजीत सिंह, रामविलास सिंह, अरुण सिंह, अनिल सिंह, अरविंद सिंह, रामसेवक सिंह, प्रभात सिंह, केशव सिंह आदि सहित अन्य लोगों ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन प्रखंड विकास पदाधिका...

सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद: स्वच्छता ही सेवा अभियान एवं जल जीवन हरियाली दिवस 2024 मनाया गया

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। कार्यक्रम का शुभारंभ करते अधिकारी। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद में मंगलवार को आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत् सफाई एवं झाड़ू लगाने का विशेष अभियान एवं नप कार्यालय सभागार में जल जीवन हरियाली दिवस के रुप में मनाया गया।‌ कार्यक्रम में नगर परिषद के सफाईकर्मी, अनुमंडल के अधिकारी, नप प्रतिनिधि, वार्ड पार्षद सहित स्कूली बच्चों ने भाग लिया। मंगलवार की सुबह सड़कों की सफाई अभियान की शुरुआत सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन चौक से की गई।  तत्पश्चात जागरुकता रैली शर्मा चौक होते हुए नप कार्यालय में जाकर समाप्त हुआ। सफाई कार्य एवं जागरूकता अभियान का शुभारंभ एसडीओ अनीषा सिंह, प्रभारी डीएसपी सह सर्किल इंस्पेक्टर सुजा उद्दीन, नप सभापति प्रतिनिधि हस्सान आलम, नप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विकास कुमार विक्की, नप ईओ रामविलास दास के साथ टैगोर पब्लिक स्कूल के शिक्षक एवं छात्र छात्राओं ने संयुक्त रूप से झाडू लेकर सड़कों की सफाई कार्य की शुरुआत की। मौके पर एसडीओ ने कही मानव के लिए स्वस्थ रहना जरूरी है। इसके लिए आज के दौर स...