सिमरी बख्तियारपुर नप के युवाओं ने दूसरे रविवार को भी, प्यासे राहगीरों को शीतल पेय जल पिलाने का काम किया: कहा प्यासे को पानी पिलाना पुण्य का कार्य।
सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। कड़ी धूप एवं उमस भरी गर्मी को लेकर सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत मुख्य बाजार में प्यासे राहगीरों को अगर ठंडा पानी मिल जाए तो व्यक्ति तृप्त हो जाता है। यह कार्य सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत के युवाओं के द्वारा किया जा रहा है। यहां के युवा कड़ी दोपहर की धूप एवं गर्मी में ऑटो चालक से लेकर उसमें बैठी सवारी, महिलाएं एवं महिलाओं के साथ आये छोटे छोटे बच्चे एवं अन्य राहगीरों को भी पानी पिलाने का काम कर रहे हैं। पुण्य का यह काम मुख्य बाजार स्थित बड़ी दुर्गा स्थान रोड में हो रहा था। इस रविवार को दुर्गा स्थान रोड में पानी का शिविर लगाया गया है। यहां बताते चले ये शीतल पानी युवाओं के द्वारा हर रविवार को लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का भी कहना है कि युवा वर्ग ठंडा पानी पिलाने का जो काम सराहनीय हैं। प्यासे को पानी मिल जाए, इससे बड़ा पुण्य का काम क्या हो सकता है। वही दूसरी तरफ आज कल मतलबी दुनिया में यहां के युवा निस्वार्थ भाव से एक नई ऊर्जा के साथ सामाजिक चेतना का अलख जगाने का भी काम कर रही है। इन शिविर में प्यासे राहगीर भी ठंडा पानी पीने के लिए दो मिनट के लिए तो र...