सहरसा @ वैश्य समाज सहरसा के तत्वावधान मे मीर टोला स्थित कार्यालय मे भारत के सातवें प्रधानमंत्री व किसानों के मसीहा के रूप से जाने वाले चौधरी चरण सिंह के पुण्यतिथि के अवसर पर उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया । पुण्यतिथि समारोह का अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद साह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह सिर्फ़ राजनीतिज्ञ, किसान नेता, पार्टी के अध्यक्ष एवं भूतपूर्व प्रधानमंत्री का नाम ही नहीं था, बल्कि चरण सिंह एक विचारधारा का भी नाम था। चरण सिंह की राजनीति में कोई दुराव या कोई कपट नहीं था। बल्कि उन्हें जो अच्छा लगता था, उसे वे ताल ठोक कर अच्छा कहते थे। जो उन्हें बुरा लगता था, उसे कहने में कोई गुरेज़ भी नहीं किया। वैश्य समाज के कार्यकारी अध्यक्ष व जदयू नेता देवेंद्र कुमार देव ने कहा कि उनका बहुत रौबीला व्यक्तित्व होता था। जिनके सामने लोगों की बोलने की हिम्मत नहीं पड़ती थी। वैश्य समाज के जिला प्रवक्ता व भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजीव रंजन साह ने कहा कि अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान चरण सिंह भारतीय किसानों की दशा सुधारना चाहते थे और इसके लिए क...