सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। अनुमंडल के सलखुआ प्रखंड के पूर्वी कोसी तटबंध के भीतर फरकिया दियारा में बुधवार को बाबू वीर कुंवर सिंह जी के जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया। समारोह मध्य विद्यालय रैठी में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ सलखुआ के प्रखंड अध्यक्ष सह चिड़ैया संकूल समन्वयक सुदर्शन कुमार गौतम के नेतृत्व में मनाया गया। मौके पर शिक्षक नेता के साथ स्कूल के छात्र छात्रा, शिक्षक -शिक्षिका एवं अभिभावकों ने सर्वप्रथम बाबू वीर कुंवर सिंह के चित्र पर विधिवत माल्यार्पण के बाद दीप जलाते हुए विजयोत्सव दिवस के रूप में मनाया। मौके पर शिक्षक नेता ने बाबू वीर कुंवर सिंह के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 1857 की क्रांति में बाबू वीर कुंवर सिंह ने अंग्रेजों को खदेड़कर अपना झंडा फहराया था। हमें उनके आदर्शों को अपनाकर उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। वीर कुंवर सिंह जयंती हर साल 23 अप्रैल को मनाई जाती है। बावू वीर कुंवर सिंह जी प्रथम भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के सिपाही एवं महानायक थें। वीर कुंवर सिंह 1857 की क्रांति के एक प्रमुख सेनापति थे। एवं बिहार में ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड...