सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम ने की समीक्षात्मक बैठक: कहा मतदाता प्रतिशत अधिक से अधिक हो इसके लिए जन जागरूकता अभियान चलाएं।

 सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)।@ सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा में तीसरे चरण के मतदान को लेकर शुक्रवार को डीएम कौशल कुमार ने सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर एक समीक्षात्मक बैठक की। उन्होंने इस अवसर पर संपूर्ण विधानसभा में चुनावी व्यवस्था की तैयारी का आकलन कर निर्वाची पदाधिकारी सहित प्रखंड के अधिकारियों से जानकारी हासिल कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इससे पूर्व उन्होंने चुनाव कार्य के लिए कृषि भवन, प्रखंड सहित, प्रखंड परिसर का भी निरीक्षण किया। ताकि चुनाव कार्य के लिए पर्याप्त एवं उपयुक्त भवन में कार्य किया जा सके। डीएम ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण चुनाव कार्य में लगाए गए अधिकारी एवं कर्मियों के लिए कोसी तटबंध के अंदर से लेकर बाहर के सुरक्षित मार्ग का भी चर्चा की गई। वही सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा के विभिन्न मतदान केंद्र पर पेयजल, शौचालय, रैम्प एवं बिजली की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल तक आम मतदाताओं को पहुंच पथ की भी जांच की जाए ताकि मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचने में सुविधा हो सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मतदाता जा...

ऐलान: सिमरी बख्तियारपुर विद्युत विभाग, बुधवार को 10:00 बजे से लेकर 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित, इस दौरान चलेगा मुख्य बाजार एवं रानी बाग में अतिक्रमणक के खिलाफ बुलडोजर।

 सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)।@ सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत मुख्य बाजार सहित रानी बाग बाजार में वर्षों से जमे अतिक्रमण को मुक्त कराने के लिए बुधवार को तारीख मुकर्रर की गई है। इसको लेकर सिमरी बख्तियारपुर विद्युत विभाग ने नगर पंचायत टाउन फीडर की विद्युत आपूर्ति बुधवार को बंद कर दिया जाएगा। ताकि अतिक्रमण खाली कराने में कोई व्यवधान नहीं हो सकें। विद्युत विभाग के जेई बृजेश कुमार ने बताया कि नगर प्रशासन के अनुरोध पर मुख्य बाजार सहित रानी बाग बाजार में अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर बुधवार को सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक टाउन फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इधर नगर पंचायत में ध्वनि विस्तारक यंत्र से  मुख्य बाजार सहित रानी बाग बाजार में व्यापक प्रचार प्रसार कर अतिक्रमण किए हुए नगर के लोगों से अपील की है, कि वह अतिक्रमित भूमि को स्वत: खाली कर दें। अन्यथा नगर प्रशासन बाध्य होकर स्वयं अतिक्रमिक भूमि खाली कराएगी। वहीं अतिक्रमण किए हुए लोगों से अतिक्रमण नप प्रशासन द्वारा तोड़ने की भरपाई राशि भी वसूल करेगी। इस बाबत सिमरी बख्तियारपुर एसडीएम वीरेंद्र कुमार ने नगर पंचायत के ईओ कमले...

सहरसा वैश्य समाज ने दी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को श्रद्धांजलि, जिला अध्यक्ष मोहन साह ने कहा प्रणब दा देश के अनमोल रत्न।

सहरसा,@ भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं विद्वान राजनेता प्रणव मुखर्जी जी के निधन पर आज वैश्य समाज सहरसा के द्वारा मीर टोला स्थित वैश्य समाज के कार्यालय मे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया ।श्रद्धांजलि सभा मे पुष्प अर्पित करते हुए वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद साह ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति के निधन से राष्ट्रीय राजनीति और सामाजिक जीवन की अपूरणीय क्षति है। आज देश करोना के बाद अभूतपूर्व आर्थिक संकट से जूझ रहा है तब उनका जाना अत्यंत पीड़ादायक है।उनका अनुभव जन ज्ञान देश के लिए अनमोल था। भाजपा के जिला प्रवक्ता राजीव रंजन साह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश के राष्ट्रपति, वित्त मंत्री, रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री, वाणिज्य मंत्री और योजना आयोग के उपाध्यक्ष रहे थे। पांच दशक का लंबा बेदाग संसदीय जीवन, उसके बाद भी निरहंकारी व्यक्तित्व। इससे अधिक उपलब्धि किसी की झोली में नहीं है  पार्षद संतोष मुगेंरी ने अपना श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि पाँच दशकों से भारतीय राजनीति व सार्वजनिक जीवन में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले भारत रत्न श्री प्रणव मुखर्जी जी का देहांत एक युग का अंत ह...

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर, वैश्य समाज सहरसा ने दी श्रद्धांजलि, जिला अध्यक्ष मोहन साह ने कहा प्रणब दा के मौत से देश को क्षति।

सहरसा,@ पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को श्रद्धांजलि देते वैश्य समाज भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं विद्वान राजनेता प्रणवमुखर्जी जी के निधन पर आज वैश्य समाज सहरसा के द्वारा मीर टोला स्थित वैश्य समाज के कार्यालय मे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया ।श्रद्धांजलि सभा मे पुष्प अर्पित करते हुए वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद साह ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति के निधन से राष्ट्रीय राजनीति और सामाजिक जीवन की अपूरणीय क्षति है। आज देश करोना के बाद अभूतपूर्व आर्थिक संकट से जूझ रहा है तब उनका जाना अत्यंत पीड़ादायक है।उनका अनुभवजन्य ज्ञान देश के लिए अनमोल था। भाजपा के जिला प्रवक्ता राजीव रंजन साह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश के राष्ट्रपति, वित्त मंत्री, रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री, वाणिज्य मंत्री और योजना आयोग के उपाध्यक्ष रहे थे। पांच दशक का लंबा बेदाग संसदीय जीवन, उसके बाद भी निरहंकारी व्यक्तित्व। इससे अधिक उपलब्धि किसी की झोली में नहीं है। फिर भी सहज, सरल, पढ़ने-लिखने और जानने की उत्सुकता। यह सबके लिए प्रेरणादायी है। वार्ड पार्षद संतोष मुगेंरी ने अपना श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा ...

सिमरी बख्तियारपुर काली मंदिर परिसर में मनाया गया, बलभद्र पूजा

सिमरी बख्तियारपुर,(सहरसा)। सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत मुख्य बाजार स्थित काली मंदिर परिसर में मंगलवार को श्री बलभद्र पूजन समारोह का आयोजन किया गया। लांक डाउन के कारण इस बार प्रतिमा नहीं बनाईं गयी है। सादगी पूर्वक एवं सोशल डिस्टेंस के दायरें में पूजा पाठ किया गया। ब्याहुत कलवार समाज के तत्वाधान में आयोजित इस समारोह में महिलाओं एवं पुरूष श्रद्धालुओं ने बलभद्र भगवान की पूजा अर्चना विधि विधान से की। आरती पूजन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि बलभद्र भगवान हल के माध्यम से पूरे विश्व को अन्न देकर समाज का पालन पोषण करते हैं। उसी तरह अपने समाज के लोगों के साथ साथ समाज के अन्य सभी लोगों की भलाई के लिए भी काम करना चाहिए। पूजन कार्य पुरोहित रूद्रानंद ठाकुर के सानिध्य में मनीष कुमार एवं खुशबू देवी के द्वारा पूजा पाठ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नप उपाध्यक्ष विकास कुमार विक्की, चंद्रमणि भगत, संजीव भगत, नीलम भगत, खुशीलाल भगत, बिंदेश्वरी भगत सहित समिति सदस्य वीरेंद्र भगत, विवेक भगत, रवि कुमार, रिंकू भगत, संजय भगत, अकाश भगत, सन्नी राज, विशाल कुमार ओम बाबू आदि थे।
सिमरी बख्तियारपुर,(सहरसा) सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत मुख्य बाजार स्थित श्री कृष्ण सेवा सदन कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को प्रदेश से प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक रामानंद सिंह के आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में माला पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक रामानंद सिंह ने कहा कि डिजिटल सदस्यता अभियान को गति देने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराने का काम करें। उन्होंने डिजिटल का सदस्यता अभियान की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि सहरसा जिले में जो भी उपयुक्त सीट होगा कांग्रेस महागठबंधन की उम्मीदवार को देगी। उन्होंने कहा कि सहरसा में कांग्रेस को 2 सीट मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा कांग्रेसका गढ़ रहा है। यहां के उत्साही कार्यकर्ता धैर्य बनाकर रखें। एवं संगठन के प्रति सदैव समर्पित रहे। तभी इस विधानसभा में कांग्रेस के परंपरागत वोट को वापस होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सोनिया गांधी एवं राहुल राहुल गांधी त्याग की प्रतिमूर्ति है। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर...

सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत मुख्य बाजार स्थित कृष्ण सेवा सदन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, प्रदेश पर्यवेक्षक रामानंद सिंह ने किया संबोधित।

 सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। @ सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत मुख्य बाजार स्थित श्री कृष्ण सेवा सदन कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को प्रदेश से प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक रामानंद सिंह के आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में माला पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक रामानंद सिंह ने कहा कि डिजिटल सदस्यता अभियान को गति देने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराने का काम करें। उन्होंने डिजिटल का सदस्यता अभियान की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि सहरसा जिले में जो भी उपयुक्त सीट होगा कांग्रेस महागठबंधन की उम्मीदवार को देगी। उन्होंने कहा कि सहरसा में कांग्रेस को 2 सीट मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा कांग्रेसका गढ़ रहा है। यहां के उत्साही कार्यकर्ता धैर्य बनाकर रखें। एवं संगठन के प्रति सदैव समर्पित रहे। तभी इस विधानसभा में कांग्रेस के परंपरागत वोट को वापस होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सोनिया गांधी एवं राहुल राहुल गांधी त्याग की प्रतिमूर्ति है। इससे पूर्व कांग्रेस ...

रितेश रंजन को मिला बड़ी जिम्मेवारी, जानिए कौन सा प्रभार मिला.. !

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। राजद के प्रदेश सचिव रितेश रंजन को राजद के शीर्ष नेतृत्व ने खगड़िया जिला के सहायक प्रभारी के रूप में नियुक्त किया है.आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह जिम्मेदारी अहम मानी जा रही है.शीर्ष नेतृत्व ने खगड़िया जिले के सभी विधानसभा में बूथ स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करने एवं शीर्ष नेतृत्व को संगठन की संघठन की गतिविधि से अवगत कराना एवं विधानसभा को मजबूत करना प्रभारी की जिम्मेदारी होगी.इस मौके पर राजद के प्रदेश सचिव रितेश रंजन ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व में मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसे बखूबी निभाने का प्रयास करूंगा.खगड़िया जिला के संगठन को मजबूत करने के लिए पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर पर राष्ट्रीय जनता दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता के साथ बैठक की जाएगी. साथ ही उनकी भावनाओं को शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा. रितेश ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में कोरोनो और बाढ़ ने आम लोगो का जीना मुहाल कर दिया है.इस दौर में सरकार सोई है.वही प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद का एक - एक कार्यकर्ता उत्तर बिहार के बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद में काम कर रहा ह...

सहरसा वैश्य समाज ने शहीद चौक पर भारत चीन सीमा पर देश के शहीद, को कैंडल जलाकर दी गई, भावभीनी श्रद्धांजलि...

सहरसा@ भारत चीन सीमा पर शहीद हुए वीर सैनिकों की शहादत पर बुधवार को वैश्य समाज सहरसा के द्वारा शहर के शहीद चौक पर दो मिनट मौन रखते हुए मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गयी। श्रदांजलि देते हुए वैश्य समाज सहरसा के जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद साह ने कहा कि गर्व, शोक और संवेदना की इस घड़ी में बिहार सहित पुरा देश बलिदानी जवानों के परिवार के साथ सरकार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि चीन की ये हरकत असहनीय है। वैश्य समाज के कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार देव ने कहा कि विवादों को बातचीत से सुलझाया जाता है, न कि गोलियों से! भारत अपने सैनिकों की शहादत को कभी बेकार नहीं जाने देगा। भारत सरकार एक-एक जान का बदला लेंगे ऐसा विश्वास सरकार से है।  वैश्य समाज के जिला प्रवक्ता राजीव रंजन साह ने कहा कि भारतीय शूरवीर जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। उनके बलिदान से प्रेरित सम्पूर्ण राष्ट्र चीन के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा है। इस सैनिक संघर्ष में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हुए हैं, जिसमें तीन बिहार के हैं। समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर सुल्तानपुर के अमन सिंह जी, भोजपुर जिले के बिहियां के कुंदन ओझा जी, ...

विश्व रक्तदान दिवसः सिमरी बख्तियारपुर की संस्था एक पहल समाज की ओर... ने रक्त संग्रह कार्य में वर्ल्ड ब्लड डोनेट डे कैंप बिहार में नौवां स्थान प्राप्त किया। दी बधाई...

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)।@ विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत हटिया गाछी रोड स्थित काली मंदिर परिसर में रविवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन में एक पहल समाज की ओर... संस्था ने वर्ल्ड ब्लड डोनर डे कैंप में नौवां स्थान प्राप्त किया। इस कैंप में लोगों ने स्वैच्छिक रूप से रक्तदान किया। आयोजक एक पहल समाज की ओर... के संयोजक आकाश भगत वीरेंद्र भगत सर्वप्रथम रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूर्व जिप उपाध्यक्ष रितेश रंजन ने कहा कि 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस मनाया जाता है 14 जून को नोबेल प्राइज विजेता कार लैंडस्टेनर का जन्म हुआ था यही वे वैज्ञानिक हैं जिन्होंने ए बी ओ ब्लड ग्रुप सिस्टम खोजने का श्रेय मिला है। इन्हीं के जन्मदिन  को लेकर विश्व रक्तदान दिवस मनाया जाता है। मौसम खराब रहने के बावजूद भी 40 रक्त दाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में सहरसा रेड क्रॉस सोसाइटी के स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने एंबुलेंस से पहुंचकर रक्त संग्रह का कार्य किया। सर्वप्रथम रक्त दाताओं के रक्त की जांच की गई तत्पश्चात रक्त संग्रह किया गया। मौके पर...

सिमरी बख्तियारपुर में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन मनाया गया, इस अवसर पर राजद नेताओं ने अनुमंडल अस्पताल जाकर मरीजों को फल वितरित किया।

 सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)।@ पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के 73वें जन्मदिवस पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश सचिव रितेश रंजन ने सिमरी बख़्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच दर्जनों मरीजो के बीच फल का वितरण किया. इस मौके पर रितेश रंजन ने कहा कि लालू प्रसाद यादव सामाजिक न्याय के एकमात्र मसीहा हैं.इस देश में गरीबों की आवाज हैं.साजिशन जेल में बंद लालू यादव जी को आज पूरा देश याद कर रहा है.आज अगर लालू प्रसाद यादव जेल से बाहर होते तो वैश्विक महामारी कोरोना में जो स्थिति गरीब - मजदूरों के साथ हुई वह नही होती.इसलिए राजद लालू यादव के जन्मदिन को गरीब सम्मान दिवस के रूप में मना रही है.वही अभय भगत ने कहा कि जमीन से जुड़े नेता और गरीबो के हितैषी लालू यादव केंद्र की साजिश का शिकार है.इस मौके पर सैयद हैलाल असरफ, विपिन भगत, विजय यादव, सुरेंद्र यादव, गोपाल कुमार, मशीर खान, धर्मेंद्र पोद्दार, रागिब हुसैन, सचिन भगत सहित अन्य मौजूद थे.

सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला, अनुमंडल प्रशासन ने कंटेंटमेंट एरिया घोषित कर सेनीटाइज कर किया सील।

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)।@ सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत मुख्य बाजार से सटे वार्ड नंबर 12 में गुरुवार को एक कोरोना मरीज पाए जाने की पुष्टि हुई है। जिसके कारण नगर क्षेत्र में निवास करने वाले नगरवासी में हड़कंप मचा हुआ है। नगर प्रशासन ने गुरुवार को वार्ड के उस परिसर को चारों तरफ से सील कर कंटेंटमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। वही उक्त वार्ड के कोरोना मरीज 23 साल की लड़की को सहरसा से पीपी किट पहने स्वास्थ्य कर्मियों ने एंबुलेंस से सहरसा ले जाया गया है। इससे पूर्व अग्निशाम दस्ता के गाड़ी के द्वारा संपूर्ण वार्ड के मोहल्ले को सेनीटाइज किया गया है। मौके पर नगर पंचायत के ईओ कमलेश कुमार प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार, बख्तियारपुर थाना अध्यक्ष रणवीर कुमार, अनुमंडल के स्वास्थ्य प्रबंधक महबूब आलम, नप उपाध्यक्ष विकास कुमार विकी, नप अध्यक्ष प्रतिनिधि मोजाहिर आलम वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अरुण कुमार, हसनैन मौहसिन आदि ने पहुंचकर कंटेंटमेंट जोन की व्यवस्था मैं कार्य करते रहे। नप ईओ  एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि कंटेंटमेंट जोन मैं सभी प्रकार की दुकानें बंद रहेगी। इस मोहल...

सिमरी बख्तियारपुर के निर्मला क्लासेज एंड सक्सेस प्वाइंट के छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा में उच्चतम प्राप्तांक प्राप्त कर फहराया परचमः डायरेक्टर इंजीनियर मुकुंद भगत ने छात्रों की सफलता को लेकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)।@ सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत के हटिया गाछी रोड स्थित निर्मला क्लासेज एंड सक्सेस पॉइंट कोचिंग के छात्रों ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा 2020 में उच्चतम प्राप्तांक पाकर कोचिंग संस्थान सहित सिमरी बख्तियारपुर का नाम रोशन किया है। इस कोचिंग संस्थान के शत प्रतिशत छात्रों ने प्रथम श्रेणी से मैट्रिक की परीक्षा पास की है। संस्थान के  80 से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। और सभी छात्र अच्छे अंक से उत्तीर्ण हुए। डायरेक्टर इंजीनियर मुकुंद भगत ने बताया कि किसान पुत्र सुमन  कुमार ने सबसे अधिक 451 अंक लाकर सेंटर में टांप किया है। वहीं दीपक कुमार 446, वैभव कुमार 427, कृष्ण कुमार 413, अद्वेत जयसवाल 395, कुणाल कुमार 393, भरत 389, सौरभ 385, गौरव 383, संजीव 379 अंक लाकर संस्थान का नाम रौशन किया है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष भी हमारे कोचिंग के  छात्रों ने शत प्रतिशत सफलता प्राप्त किया था। निरंतर हमारी संस्थान आगे बढ़ रही है। इंटर की परीक्षा में भी हमारा ही ब्रांच सक्सेस प्वाइंट के छात्रों ने परीक्षा के उच्चतम प्राप्तांक ...

सिमरी बख्तियारपुर विधायक जफर आलम ने किया टेन प्लस टू उच्च विद्यालय सिमरी बख्तियारपुर के चहारदीवारी ऊंची करण कार्य का शुभारंभ, कहा नौनिहालों के विद्यालय का किया जाएगा विकास।

सिमरी बख्तियारपुर,(सहरसा)। सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत मुख्य बाजार स्थित टेन प्लस टू उच्च विद्यालय में शनिवार को क्षेत्रीय विधायक मो. जफर आलम ने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत 7 लाख 44 हजार 200 रुपए की राशि से चारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास शिलापट्ट अनावरण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र के विकास करने के लिए कदम उठाया गया है। ताकि शिक्षा के मंदिर में हमारे नौनिहाल तालीम लेकर बड़े अधिकारी बनकर घर, परिवार एवं सिमरी बख्तियारपुर का नाम ऊंचा करें। उन्होंने कहा कि उच्च विद्यालय में चहारदीवारी ऊंची करण कार्य जरूरी था। जिसका शिलान्यास किया जा चुका है। इसके अलावा इस स्कूल में छह कमरे का अतिरिक्त भवन, मुख्य गेट का निर्माण, शौचालय एवं मूत्रालय आदि सहित अन्य सुविधाएं से सुसज्जित किया जाएगा। स्कूल के खेल मैदान में स्टेडियम, स्कूल मैदान के चारों तरफ चहारदीवारी एवं  बेरोजगारों को रोजगार देने हेतु स्कूल के सड़क की तरफ दुकान के लिए भवन का भी निर्माण कराया जाएगा। साथ ही विद्यालय परिसर में एक कैंटीन का भी निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के शांति...

फिल्मी दुनिया के लिए दुख की खबर, फिल्मी जगत के सुपरस्टार ऋषि कपूर की अब हमारे बीच नहीं रहे। चाहने वाले गम में डूबे।

ऋषि कपूर की मौत की जानकारी महानायक अमिताभ बच्चन ने सबसे पहले दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, वो चला गया, मैं अंदर से टूट गया हूं। आपको बता दें सितंबर 2018 में ऋषि कपूर अमेरिका गए थे। इसके बाद 3 अक्टूबर 2018 को ऋषि कपूर को कैंसर होने की खबर आई थी जिसे मीडिया से बात करते हुए उनके भाई रणधीर कपूर ने कंफर्म किया था। ऋषि कपूर जीवनीः ऋषि कपूर एक भारतीय फिल्म अभिनेता-निर्माता हैं। ऋषि कपूर अपने जमाने के चॉकलेटी हीरो के रूप में जाने जाते हैं। ऋषि कपूर एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखते जिसने बॉलीवुड में बहुत ही महत्‍वपूर्ण योगदान दिया है। ऋषि कपूर ने अपने फ़िल्मी करियर में सैकड़ों फ़िल्में की हैं। इस दौरान उन्होंने कई अवार्ड भी अपने नाम किये। साल 2008 में ऋषि कपूर को फिल्म फेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी नवाजा गया। ऋषि कपूर अभी भी बॉलीवुड में एक सक्रिय अभिनेता हैं।   पृष्ठभूमिः ऋषि कपूर का जन्म 4 सितम्बर 1952 को मुंबई के चेंबूर में हुआ। ऋषि कपूर बॉलीवुड के शो मैन यानी राज कपूर के मंझले बेटे हैं। ऋषि कपूर का निक नेम चिंटू हैं। ऋषि कपूर के दो भाई हैं।  रणधीर कपूर और राजीव कपूर और दो...

Lockdown@ अल-खिदमत फाउंडेशन के द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद के बीच राहत सामग्री पैकेट का किया गया, वितरण, एसडीएम ने कहा इस आपात स्थिति में फाउंडेशन का कार्य सराहनीय।

सिमरीबख्तियारपुर, (सहरसा)। कोरोना वायरस की महामारी से बचने के लिए लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। और देश में लागू लाॅकडाउन के कारण अच्छे अच्छे घरों के चुल्हा ठंडे होने लगे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकारी स्तर से लेकर समाजिक संगठनों ने भी बढ़चढ़ कर मदद का हाथ बढाने लगे हैं। सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल में अल-खिदमत फाउंडेशन के द्वारा राहत सामग्री पैकेट का वितरण जरूरतमंदों के बीच घर घर किया जा रहा है। आज सोमवार को रानीबाग के मेला ग्राउंड में अनुमंडल पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार एवं एएसडीएम अश्वनी कुमार ने नगर पंचायत के जरूरतमंदों के बीच पैकेट का वितरण करते हुए अल-खिदमत फाउंडेशन के कार्यो की सराहना करते हुए, कहा कि इस संकट की घड़ी में इस तरह की मदद और लोगों की भावना प्रशंसनीय है।  इस अवसर पर फाउंडेशन के संरक्षक मुमताज रहमानी ने बताया कि हमारी टीम के युवा काफी मेहनत से काम कर रहे हैं। और घर-घर जरूरतमंदों तक पैकेट पहुंचा रहे हैं। जिसमें एक परिवार के जरुरत के अनुसार चावल, दाल, चना, आलू, तेल, मसाला, प्याज, चूरा, चीनी, मैदा, साबुन आदि रहता है। और यह वितरण हमारी युवा टीम लगातार कर रह...

कोरोना वायरस कहर के बीच लाँक डाउन को लेकर हैप्पी हाँरिजंस ट्रस्ट गरीब निस्सहाय जरूरतमंद 1000 परिवारों के बीच बांटेगी की राशन राहत कीट।

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा)। हैप्पी हॉरिजंस ट्रस्ट का राशन किट वितरण शुरू कोविड-19 कोरोना वायरस के कहर के बीच जहां लोगों को घर में रहने की सख्त हिदायत है। पूरे देश में लॉक डाउन चल रहा है वही सिमरी बख्तियारपुर में हैप्पी होरिजॉन्स ट्रस्ट 1000 परिवारों को मुफ्त राशन मुहैया कराएगी। यह अभियान का आज तीसरा दिन है अब तक 200 परिवारों को राशन मुहैया कराया जा चुका है। संस्था की टीम सिमरी बख्तियारपुर के सिमरी, हरेवा, कोरलाहा पंचायत में मुसहर टोली एवं राम टोली में 200 परिवारों को राशन किट मुहैया कराया। इस राशन कीट में 5 किलो चावल 1 किलो दाल 2 किलो आलू एक साबुन एक मास्क 1 किलो नमक दिया गया। ट्रस्ट के संस्थापक क्षितिज आनंद ने फोन पर हमें बताया कि हमारी टीम जो सिमरी बख्तियारपुर में शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही है।इस महामारी के समय जरूरतमंदों के बीच भोजन मुहैया कराती रहेगी, उन्होंने बताया इस काम में संस्था के मैनेजर विनय कुमार एवं सोनू कुमार रहेंगे एवं संस्था में वोलेंटियर के तौर पर श्याम जयसवाल, रिकी जायसवाल, सुमित गुप्ता, सन्नी श्रीवास्तव, विजय कुमार, पप्पू कुमार, हरिनंदन कुमार इत्यादि शा...

सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर रविवार को भी तत्काल टिकट सुविधा का लाभ, 19 जनवरी से शुरू हुई सेवा, लगाए गए दिल्ली से मंगाए 30 स्टीलनेस स्टील के चेयर।

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)।  पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी  ने सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन के यात्रियों को सौगात दी है। अब सिमरी बख्तियारपुर में रविवार को नहीं रहेगी रेल रिजर्वेशन काउंटर की छुट्टी। रविवार को रिजर्वेशन के लिए यात्रियों को नहीं लगानी पड़ेगी दूसरे बड़े स्टेशनों की दौड़। सिमरी बख्तियारपुर के यात्री रिजर्वेशन काउंटर पर रविवार को भी ले सकेंगे तत्काल टिकट सुविधा का लाभ। जिसकी शुरुआत आज रविवार से हो गई है आज रविवार के प्रथम दिन रिजर्वेशन काउंटर के सीआरएस चंद्र किशोर कुमार रविवार को रिजर्वेशन काउंटर से 21815 रुपैया रेल राजस्व की प्राप्ति की है। पूर्व मध्य रेलवे के जीएम ने रविवार को रिजर्वेशन लेने की जरूरत वाले यात्रियों को होने वाली परेशानियों पर संज्ञान लेते हुए, सिमरी बख्तियारपुर के रिजर्वेशन काउंटर को रविवार को भी खुला रखे जाने का आदेश जारी कर दिया है। यह व्यवस्था 19 जनबरी 20 20 से प्रभावी हो गया है। रविवार को भी रिजर्वेशन काउंटर खुले रहने की मांग यहां को यात्रियों के पूर्व से रही थी जो कि पूरा हो गया। इसके साथ ही जीएम के सिमरी बख्तियारपुर में ...