सिमरी बख्तियारपुर के निर्मला क्लासेज एंड सक्सेस प्वाइंट के छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा में उच्चतम प्राप्तांक प्राप्त कर फहराया परचमः डायरेक्टर इंजीनियर मुकुंद भगत ने छात्रों की सफलता को लेकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)।@ सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत के हटिया गाछी रोड स्थित निर्मला क्लासेज एंड सक्सेस पॉइंट कोचिंग के छात्रों ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा 2020 में उच्चतम प्राप्तांक पाकर कोचिंग संस्थान सहित सिमरी बख्तियारपुर का नाम रोशन किया है। इस कोचिंग संस्थान के शत प्रतिशत छात्रों ने प्रथम श्रेणी से मैट्रिक की परीक्षा पास की है। संस्थान के 80 से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। और सभी छात्र अच्छे अंक से उत्तीर्ण हुए। डायरेक्टर इंजीनियर मुकुंद भगत ने बताया कि किसान पुत्र सुमन कुमार ने सबसे अधिक 451 अंक लाकर सेंटर में टांप किया है। वहीं दीपक कुमार 446, वैभव कुमार 427, कृष्ण कुमार 413, अद्वेत जयसवाल 395, कुणाल कुमार 393, भरत 389, सौरभ 385, गौरव 383, संजीव 379 अंक लाकर संस्थान का नाम रौशन किया है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष भी हमारे कोचिंग के छात्रों ने शत प्रतिशत सफलता प्राप्त किया था। निरंतर हमारी संस्थान आगे बढ़ रही है। इंटर की परीक्षा में भी हमारा ही ब्रांच सक्सेस प्वाइंट के छात्रों ने परीक्षा के उच्चतम प्राप्तांक ...