सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

सितंबर, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत, डायमंड रोड, रानी बाग में खुला अत्याधुनिक सुविधा से सुसज्जित डायमंड रेस्टोरेंट।

सिमरी बख्तियारपुर, ( सहरसा)। सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत में अब सिटी टाउन की जैसी सुविधा धीरे धीरे परवान चल चढ़ रहा है। 2 वर्षों में जहां आधुनिकता के दौर में एक से एक मॉल, खान पान रेस्टोरेंट खुल रहे हैं। ऐसे में रेस्टोरेंट व्यवसाय होटल के मामले में सिमरी बख्तियारपुर में विकास भी हो रहा है। निजी व्यवसाई इस व्यवसाय में खुलकर पूंजी निवेश कर आगे आ रहे हैं। इसी एक कड़ी में नगर का सबसे सुसज्जित एवं आधुनिक सुविधा से लैस फैमिली डायमंड रेस्टोरेंट सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत डायमंड रोड रानी बाग के पास खुल गया है। कुछ ही दिनों पूर्व इसका उद्घाटन सम्मानित व्यक्तियों के द्वारा किया गया। रेस्टोरेंट की साज-सज्जा महानगरी टाउन से कम नहीं है। डायमंड स्टूडेंट के प्रबंधक ने साज-सज्जा एवं क्वालिटी पर विशेष ध्यान एवं प्राथमिकता देते हुए सिमरी बख्तियारपुर नगर के लोगों को एक सौगात दी है। जहां अपने पूरे परिवार के साथ लजीज मिष्ठान एवं व्यंजन का भरपूर लाभ उठा सकते है। सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत डायमंड रोड रानी बाग में अत्याधुनिक डायमंड स्वीट्स एवं रेस्टोरेंट का उद्घाटन नफीस आलम सिद्ध...

सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर एनडीए के मंत्री, सांसद एवं विधायक ने की, डॉ अरुण कुमार को ऐतिहासिक विजय दिलाने की अपील।

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)।  रिपोर्ट @ केके त्यागी सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर शुक्रवार को उच्च विद्यालय सिमरी बख्तियारपुर के मैदान में एक चुनावी सभा का आयोजन किया गया। जिसमें एनडीए के मंत्री एवं वरीय नेताओं ने आम सभा को संबोधित किया। एनडीए के नेताओं ने सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा उपचुनाव ने एनडीए की प्रत्याशी डॉ अरुण कुमार को ऐतिहासिक मतों से जिताने का अपील की। पूर्व विधायक एवं मधेपुरा सांसद दिनेश चंद्र यादव ने कहा कि एनडीए के सभी नेताओं ने मिलकर विकट परिस्थिति में भी मुझे समर्थन एवं आशीर्वाद देने का काम किया है। मैं मधेपुरा के सांसद जरूर हूं, लेकिन मेरा दिल सिमरी बख्तियारपुर के लिए भी धड़कता है। उन्होंने कहा कि सुबे के मुखिया नीतीश कुमार जी ने बहुत ही विश्वास के साथ विधानसभा उपचुनाव का टिकट एनडीए को दिया है। पता  इसके मान सम्मान की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर विकास की कड़ी को जोड़ने का काम भविष्य में करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सिमरी बख्तियारपुर पहले प्रखंड था। उसके बाद अनुमंडल बनाया गया। अनुमंडल बनने के बाद ही सिम...

सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा उपचुनाव में पूर्व विधायक एवं एनडीए प्रत्याशी डॉ अरुण कुमार ने नामांकन कियाः पूर्व विधायक ने कहा कि जनता की सेवा मेरी पहली प्राथमिकता।

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। केके त्यागी।   सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर आज पांचवें दिन शुक्रवार को एनडीए प्रत्याशी पूर्व विधायक डा.अरुण कुमार ने सिमरी बख्तियारपुर एसडीएम सह निर्वाची पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार के चेंबर में नामांकन का पर्चा दाखिल किया। वही उनके प्रस्तावक के रूप में लोजपा के मोहम्मद हसन आलम थे। इस तरह  शुक्रवार तक कुल 2 प्रत्याशियों ने विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। वही अब तक 10 उम्मीदवारों ने अनुमंडल कार्यालय में कार्यरत नाजिर संतोष कुमार से नाजिर रसीद कटाया है। गुरुवार को उमेश चंद्र भारती एवं डोमी शर्मा ने रसीद कटाया। इधर नामांकन का पर्चा दाखिल करने के बाद एलडीए प्रत्याशी पूर्व विधायक डॉ अरुण कुमार ने नामांकन का पर्चा दाखिल कर वापस मुख्य गेट पर पहुंचने के उपरांत कार्यकर्ता एवं समर्थकों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मैं आपके घर का बेटा भाई हूं। जनता की सेवा करना मेरी पहली प्राथमिकता है। ■ शनिवार एवं रविवार को नहीं होंगे नामांकन का पर्चा दाखिल सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा उपचुनाव निर्...

लंदन यूनिवर्सिटी ने दिल्ली में सिमरी बख्तियारपुर निवासी एवं गायत्री शिक्षा निकेतन के चेयरमैन इंजीनियर योगेंद्र प्रसाद यादव को डॉक्टरेट की मानक उपाधि से सम्मानित किया, कहा वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत का परिणाम: डॉक्टर इंजीनियर योगेंद्र प्रसाद यादव।

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। लंदन के यूनिवर्सिटी  के द्वारा गायत्री शिक्षा निकेतन के चेयरमैन एवं शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त इंजीनियर योगेंद्र प्रसाद यादव को इंदिरापुरम स्थित हैबिटेट सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में डांक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। अनुमंडल  में शिक्षा के क्षेत्र में यह सम्मान इंजीनियर जोगिंदर प्रसाद को मिलने के कारण सिमरी बख्तियारपुर ही नहीं बल्कि कोसी क्षेत्र का भी नाम रोशन किया है। यह सम्मान लंदन की बॉल्सब्रिज यूनिवर्सिटी द्वारा इंजीनियर जोगिंदर प्रसाद यादव को  शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए एवं सीबीएसई बोर्ड  की परीक्षा में शत प्रतिशत रिजल्ट देने के कारण में डांक्टरेट की मानद उपाधि दी गई है।  वह पिछले 40 वर्षो से कम खर्च में अच्छी शिक्षा मुहैया कराने की दिशा में काम कर रहे हैं। डा. इंजीनियर योगेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि एक इंजीनियर होने के बावजूद भी  मुझे शिक्षा के प्रति शुरू से ही लगाव रहा है। शहरों में नौकरी करने के बावजूद भी मेरी लालसा अपने गांव के बच्चों की शिक्षा के सर्व...

सिमरी के महखड़ पंचायत में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका का ग्रामीणों की उपस्थिति में चयन: एलएस नीतू कुमारी।

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। रिपोर्ट केके त्यागी प्रखंड क्षेत्र के महखड़ पंचायत वार्ड नंबर 10 के आंगनबाड़ी बहाली के लिए गुरुवार को विशेष आमसभा का आयोजन पासवान टोला महखड़ में किया गया। आमसभा ग्रामीणों की मौजूदगी में एल गूगल एस नीतू कुमारी ने सेविका पद पर नीतु कुमारी को चयन किया एवं मसोमात पवन देवी को सहायिका पद के लिए चयन किया गया। एलएस नीतू कुमारी ने ग्रामीणों की मौजूदगी में शांतिपूर्ण प्रक्रिया के साथ प्रमाणपत्र सेविका एवं सहायिका को दिया गया। एलएस नीतू कुमारी ने बताया कि मेघा सूची में एक नंबर पर आयी नीतु कुमारी को सेविका के लिए चयन किया गया एवं मेघा सूची दो पर आयी मसोमात पवन देवी को सहायिका पद के लिए चयन किया गया। मौके पर वार्ड सदस्य अजय साह एवं संजय कुमार सहित अन्य ग्रामीण ने भाग लिया।