सिमरी बख्तियारपुर के पहाड़पुर में ऐतिहासिक रहा मुशायरा सह कवि सम्मेलन का आगाज: देश स्तर के शायर एवं सायरा ने अपनी नज़्म से रात भर महफिल को बनाया यादगार, खगरिया सांसद सह हज कमिटी के चेयरमैन चौधरी महबूब अली केसर ने फीता काटकर किया उद्घाटन।
सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। गुरुवार की सर्द रातों में सिमरी बख्तियारपुर के पहाड़पुर उच्च विद्यालय के मैदान में ज्यों-ज्यों रात जवां होती गई, उत्तर प्रदेश के शायर एवं सायरा ने रात भर मुशायरे की कसिस से दर्शकों की राते गुलजार होती रही। एक से बढ़कर एक शेरो व शायरी, गीत, गजल राष्ट्रभक्ति से लेकर महबूब की मेहंदी तक की नज्म की कर्णप्रिय आवाज परवान चढ़ता गया। वहीं दर्शकों की वाहवाही का सिलसिला तेज होता गया। वक्त था ऑल इंडिया मुशायरा कवि सम्मेलन 2018 एमएनडी उच्च विद्यालय पहाड़पुर के आगाज का। ऑल इंडिया मुशायरा सह कवि सम्मेलन का उद्घाटन खगड़िया सांसद हज कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी महबूब अली कैसर, सलखुआ प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष सह मुखिया मिथिलेश विजय, डायरेक्टर सफायर हाईवे स्कूल के डायरेक्टर मोहम्मद नाजिम अनवर संयोजक चांद मंजर इमाम ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि मुशायरा कवि सम्मेलन हिंदू मुस्लिम गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल कायम करती है। आज उर्दू हिंदी की गीत गजल शायरी कविता हिंदुस्तान के दिलों पर र...