सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सिमरी बख्तियारपुर के निर्मला क्लासेज एंड सक्सेस प्वाइंट के छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा में उच्चतम प्राप्तांक प्राप्त कर फहराया परचमः डायरेक्टर इंजीनियर मुकुंद भगत ने छात्रों की सफलता को लेकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)।@
सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत के हटिया गाछी रोड स्थित निर्मला क्लासेज एंड सक्सेस पॉइंट कोचिंग के छात्रों ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा 2020 में उच्चतम प्राप्तांक पाकर कोचिंग संस्थान सहित सिमरी बख्तियारपुर का नाम रोशन किया है। इस कोचिंग संस्थान के शत प्रतिशत छात्रों ने प्रथम श्रेणी से मैट्रिक की परीक्षा पास की है। संस्थान के  80 से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। और सभी छात्र अच्छे अंक से उत्तीर्ण हुए। डायरेक्टर इंजीनियर मुकुंद भगत ने बताया कि किसान पुत्र सुमन  कुमार ने सबसे अधिक 451 अंक लाकर सेंटर में टांप किया है। वहीं दीपक कुमार 446, वैभव कुमार 427, कृष्ण कुमार 413, अद्वेत जयसवाल 395, कुणाल कुमार 393, भरत 389, सौरभ 385, गौरव 383, संजीव 379 अंक लाकर संस्थान का नाम रौशन किया है।
उन्होंने बताया कि गत वर्ष भी हमारे कोचिंग के  छात्रों ने शत प्रतिशत सफलता प्राप्त किया था। निरंतर हमारी संस्थान आगे बढ़ रही है। इंटर की परीक्षा में भी हमारा ही ब्रांच सक्सेस प्वाइंट के छात्रों ने परीक्षा के उच्चतम प्राप्तांक हासिल कर संस्थान का मान बढ़ाया था। हम सीमित संसाधन में अच्छी शिक्षा देने का माद्दा रखते हैं। हमारे शिक्षण संस्थान में प्रत्येक विषय के विद्वान शिक्षकों के द्वारा छात्रों की तैयारी तकनीकी रूप से की जाती है। साथ ही अनुशासन के साथ कमजोर छात्रों को एक्स्ट्रा क्लास के माध्यम से भी तैयारी कराई जाती है। 
डायरेक्टर इंजीनियर मुकुन्द भगत ने परीक्षा में उत्तीर्ण सभी छात्रों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है। वही छात्र सुमन कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय  अपने माता-पिता सहित  कोचिंग संस्थान के डायरेक्टर मुकुंद सर को दिया है। जिनके कुशल नेतृत्व में अपनी पढ़ाई कर सफलता का कदम चूमा हूं। कोचिंग के छात्रों के अच्छे प्रदर्शन पर कलवार सेना के प्रदेश सचिव पंकज भगत, समाजसेवी डेरिंग मोनू ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए कोचिंग संस्थान के डायरेक्टर की भूरी भूरी प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि सिमरी बख्तियारपुर में सरकारी शिक्षा का स्तर में कमी आई है। जिसकी भरपाई यहां के शिक्षित युवक कोचिंग संस्थान खोलकर बच्चों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने डायरेक्टर को भी बधाई दी है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दशहरे की सुनहरी यादें : बचपन का एक संस्मरण

 सिमरी बख्तियारपुर,(सहरसा)। सीताराम प्रसाद गुप्ता  समय की धारा बहुत कुछ बहा ले जाती है, लेकिन कुछ स्मृतियाँ ऐसी होती हैं जो जीवनभर मन की गहराइयों में तैरती रहती हैं। आज भी जब दुर्गा पूजा के अवसर पर ढोल-नगाड़ों की थाप सुनाई देती है और हवा में अगरबत्ती की सुगंध घुलती है, तो मेरा मन बरबस पचास वर्ष पीछे लौट जाता है। बचपन का वह सुनहरा समय, जब दशहरा केवल पर्व नहीं बल्कि जीवन का उत्सव हुआ करता था। पिता की दुकान और पूजा का माहौल: मेरे पिता जी की प्रसिद्ध दुकान उस समय इलाके की बड़ी दुकानों में गिनी जाती थी। दुकान का नाम मेरे दादाजी एवं पिताजी के नाम से अमृतलाल सुभूक लाल फार्म का नाम हुआ करता था। इस दुकान में थोक एवं खुदरा किराने की दुकान हुआ करती थी। दशहरा के पूर्व के दुकान का दृश्य अद्भुत होता। —अगरबत्तियों की खुशबू, नारियल, खाद्य सामग्री, तेल, डालडा की न बिक्री जोरों से होती थी। एवं ग्राहक की माँग पूरी करते। हम चारों भाई नन्हें-नन्हें कदमों से दुकान पर चक्कर लगाते रहते। एवं ग्राहकों की भीड़ एवं चहल-पहल को देख विस्मित हो जाते। यह सब हमारे लिए किसी जादुई दुनिया जैसा था। बैलगाड़ी की सजा...

95.2 प्रतिशत अंक लाकर सृष्टि केसरी ने बढ़ाया सिमरीबख्तियारपुर का मान

 सिमरीबख्तियारपुर, सहरसा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इंटरमीडिएट परीक्षा में नगर परिषद क्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्रा सृष्टि केसरी ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन कि या है। सृष्टि की इस शानदार सफलता से पूरे सिमरीबख्तियारपुर सहित आसपास के इलाके में खुशी का माहौल है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही परिवार एवं शुभचिंतकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि सृष्टि शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है तथा उसने लगातार मेहनत और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उसकी इस सफलता पर स्वजन, रिश्तेदार एवं आसपास के लोग घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं। लोगों ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। सृष्टि के पिता कंचन कुमार केसरी एवं माता मनीषा देवी ने बेटी की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, लगन एवं आत्मविश्वास के कारण सृष्टि ने यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि बेटी की उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। सृष्टि ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं शिक्षकों को देते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन से य...

दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाया जा रहा है, दुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

 सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा) सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में नवरात्रि के अवसर पर दुर्गा पूजा का पर्व पूरे हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। मां दुर्गा मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर, स्टेशन परिसर और पुरानी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में मेला जैसा माहौल देखने को मिला। बड़ी दुर्गा स्थान पर संगमरमर से स्थापित प्रतिमा आकर्षक सजावट के साथ श्रद्धालुओं का मन मोह रही है। वहीं स्टेशन परिसर और पुरानी बाजार में कलाकारों द्वारा निर्मित भव्य प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ प्रतिमाओं के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए लगातार उमड़ रही है। साथ ही विभिन्न पूजा समितियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।  रेलवे दुर्गा स्थान पर ग्रामीण नृत्य एवं संगीत कार्यक्रम लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। सिर्फ नगर क्षेत्र ही नहीं, बल्कि प्रखंड के अष्टभुजा दुर्गा मंदिर सरोजा, मटेश्वर धाम कांठो, भोटि...