सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सिमरी बख्तियारपुर विधायक जफर आलम ने किया टेन प्लस टू उच्च विद्यालय सिमरी बख्तियारपुर के चहारदीवारी ऊंची करण कार्य का शुभारंभ, कहा नौनिहालों के विद्यालय का किया जाएगा विकास।

सिमरी बख्तियारपुर,(सहरसा)।
सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत मुख्य बाजार स्थित टेन प्लस टू उच्च विद्यालय में शनिवार को क्षेत्रीय विधायक मो. जफर आलम ने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत 7 लाख 44 हजार 200 रुपए की राशि से चारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास शिलापट्ट अनावरण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र के विकास करने के लिए कदम उठाया गया है। ताकि शिक्षा के मंदिर में हमारे नौनिहाल तालीम लेकर बड़े अधिकारी बनकर घर, परिवार एवं सिमरी बख्तियारपुर का नाम ऊंचा करें। उन्होंने कहा कि उच्च विद्यालय में चहारदीवारी ऊंची करण कार्य जरूरी था। जिसका शिलान्यास किया जा चुका है।
इसके अलावा इस स्कूल में छह कमरे का अतिरिक्त भवन, मुख्य गेट का निर्माण, शौचालय एवं मूत्रालय आदि सहित अन्य सुविधाएं से सुसज्जित किया जाएगा। स्कूल के खेल मैदान में स्टेडियम, स्कूल मैदान के चारों तरफ चहारदीवारी एवं  बेरोजगारों को रोजगार देने हेतु स्कूल के सड़क की तरफ दुकान के लिए भवन का भी निर्माण कराया जाएगा। साथ ही विद्यालय परिसर में एक कैंटीन का भी निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के शांति गली स्थित सार्वजनिक भूमि पर पुस्तकालय का निर्माण कराया जाएगा। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्षा रोशन आरा ने कहीं की स्कूल के विकास के लिए नपं के द्वारा भी कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने कहीं कि स्कूल परिसर में कैंटीन का निर्माण कराई जा सकेगी। इसका प्रयास किया जाएगा। वार्ड पार्षद चंद्रमणि ने कहा कि स्कूल के विकास के लिए सतत प्रयत्नशील रहता हूं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ जाकिर हुसैन ने कहा कि विद्यालय विकास सदैव ही मेरी प्राथमिकता में शामिल है।  मेरा हर हमेशा प्रयास रहता है, कि मेरा यह स्कूल जिले में आदर्श स्कूल बनकर जिले में मिसाल बने। उन्होंने सहयोग के लिए विधायक को धन्यवाद ज्ञापित किया। संक्षिप्त कार्यक्रम का संचालन राकेश कुमार ने की। मौके पर एलएईओ अभय कुमार चंदन, चुनचुन देवी, नप अध्यक्षा प्रतिनिधि मोजाहिर आलम, गोरखनाथ केसरी, श्रवन भगत, खुशीलाल भगत, अशोक कुमार सिंह, बेलाल, विवेक भगत, वीरेंद्र भगत, शिक्षक सत्यम कुमार, चंदन कुमार, भवेश कुमार आदि सहित अन्य ने भाग लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

95.2 प्रतिशत अंक लाकर सृष्टि केसरी ने बढ़ाया सिमरीबख्तियारपुर का मान

 सिमरीबख्तियारपुर, सहरसा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इंटरमीडिएट परीक्षा में नगर परिषद क्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्रा सृष्टि केसरी ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन कि या है। सृष्टि की इस शानदार सफलता से पूरे सिमरीबख्तियारपुर सहित आसपास के इलाके में खुशी का माहौल है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही परिवार एवं शुभचिंतकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि सृष्टि शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है तथा उसने लगातार मेहनत और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उसकी इस सफलता पर स्वजन, रिश्तेदार एवं आसपास के लोग घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं। लोगों ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। सृष्टि के पिता कंचन कुमार केसरी एवं माता मनीषा देवी ने बेटी की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, लगन एवं आत्मविश्वास के कारण सृष्टि ने यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि बेटी की उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। सृष्टि ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं शिक्षकों को देते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन से य...

सिमरी बख्तियारपुर में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: संजीवनी आयुष होमियोपैथिक सेंटर का भव्य उद्घाटन

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में शनिवार को एक नया अध्याय जुड़ा। नगर के हृदय स्थल पर इलेक्ट्रॉनिक्स आवास के बगल में "संजीवनी आयुष स्वास्थ्य केंद्र" का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह नए केंद्र के उद्यम से स्थानीय इलाके में हर्ष का मोरक्को है, क्योंकि अब उन्हें कॉम्प्लेक्स बिल्डरों के इलाज के लिए दूर जाना नहीं है।  ​उद्घाटन समारोह एवं मुख्य अतिथि कार्यक्रम का उद्घाटन: सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद के उपसभापति प्रतिनिधि सह वार्ड वार्ड विकास कुमार मोरी, किले के नेता चंद्रमणि, भाजपा नेता संजीव कुमार भगत, चिकित्सक डॉ. प्रणव कुमार एवं डॉ. फीफीक्स के सामूहिक रूप से मनोज कुमार यादव और दीपक शेखावत का निधन हो गया। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख चिकित्सक, चिकित्सक नागरिक, राजनीतिक प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रह रहे हैं। ओक्लाहोमा में आयोजित ऑर्केस्ट्रा के बाद मेडिकल क्षेत्र में होम्योपैथिक के बढ़ते प्रभाव पर चर्चा की गई। ​होम्योपैथी: सुरक्षित और आसान विकल्प: ​रोह को वर्तमान में दिखाते ह...

सहरसा में त्रिभुज इंटरनेशनल स्कूल, सिमराहा का भव्य शुभारंभपूर्व विधायक डॉ. अरुण कुमार यादव एवं प्रिंसिपल पुष्पलता यादव ने किया उद्घाटन

सहरसा: कोसी क्षेत्र के शिक्षा के क्षेत्र में एक नई उम्मीद लेकर त्रिभुज इंटरनेशनल स्कूल, सिमराहा (सहरसा) का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक डॉ. अरुण कुमार यादव एवं सीएम साइंस कॉलेज मधेपुरा की प्राचार्य प्रो. पुष्पलता यादव मौजूद रहीं। दोनों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर स्कूल के शैक्षणिक सफर की शुरुआत की। इस मौके पर संबोधित करते हुए डॉ. अरुण कुमार यादव ने कहा, "यह क्षेत्र लंबे समय से शैक्षणिक दृष्टि से पिछड़ा रहा है। ऐसे में त्रिभुज इंटरनेशनल स्कूल की स्थापना एक सराहनीय पहल है। अभिभावकों से अपील है कि वे अपने बच्चों का नामांकन कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखें।" विद्यालय के डायरेक्टर राकेश रोशन ने कहा कि उनका उद्देश्य कोसी जैसे पिछड़े इलाके में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि वे देश के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों में शैक्षणिक सलाहकार के रूप में कार्य कर चुके हैं, और उसी अनुभव के आधार पर इस स्कूल की नींव रखी गई है। विद्यालय की एकेडमिक हेड डॉ. समीक्षा आनंद ने बताया कि त्रिभुज इंटरनेशनल स...