सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रखंड जनता दल (यू०) कार्यकारिणी कमिटी की समीक्षात्मक बैठक

 सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा।


सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के रायपुरा स्कूल के परिसर में सोमवार को प्रखंड जनता दल (यू०) कार्यकारिणी कमिटी की समीक्षात्मक बैठक संपन्न हो गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह कुशवाहा ने की। बैठक में जिला अध्यक्ष चन्द्रदेव मुखिया सहित जिले के कई वरीय नेताओं ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा जिस प्रकार सबके सहयोग से बिहार आगे बढ़ रहा है। ठीक उसी प्रकार हम सभी को एक साथ मिलकर संगठन को आगे बढाना हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वच्छ छवि हमलोगों की पूंजी हैं। इसलिए कोई ऐसा काम नहीं करें कि हमारा सर शर्म से झुक जाये। इसलिए गांव में जायें एवं मुख्यमंत्री द्वारा सबके लिए किये गए विकास कार्य को बतायें तथा संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित करें। वरीय नेता राजकुमार साह ने कहा नीतीश कुमार कभी भी किसी की अधिनता स्वीकार नहीं किए हैं। न व्यक्ति की और न सत्ता की। वे सदा जनता के साथ खड़े रहे हैं। जनता का पक्ष ही उनका पक्ष रहा है, जनता का दु:ख दर्द उनका प्रमुख सरोकार रहा है। इसलिए उनके हाथों को हम सब मजबूती दें। मानवेंद्र ठाकूर ने कहा बुथ पर जीत से ही हम समाज को रोशन कर सकते हैं। मोहिउद्दीन राइन ने कहा नीतीश कुमार अल्पसंख्यकों के सच्चे रहनूमा हैं। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी समाज में सद्भावना बनाये रखा है। हम सब उनके मन के भावना को ऊँचाई दें। देवेन्द्र देव ने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी पार्टी की पूंजी होती है। मौके पर जगधर यादव, नोमान खाँ, राजेश कुमार, कृतनारायण सिंह, रणजीत यादव, शिवनारायण राय, मानिक लाल शर्मा, उदय कुमार, महानन्द कुमार, प्रताप नारायण सिंह, मनोज सिंह, रविनदर सिह, विभूति, सुजीत मेहता, सिकंदर साह, कपलेश्वरी सादा, जोगिंदर सादा, पवन कुमार,  रामजीवन प्रसाद सिंह सहित अन्य कार्यकताओं ने भाग लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

95.2 प्रतिशत अंक लाकर सृष्टि केसरी ने बढ़ाया सिमरीबख्तियारपुर का मान

 सिमरीबख्तियारपुर, सहरसा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इंटरमीडिएट परीक्षा में नगर परिषद क्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्रा सृष्टि केसरी ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन कि या है। सृष्टि की इस शानदार सफलता से पूरे सिमरीबख्तियारपुर सहित आसपास के इलाके में खुशी का माहौल है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही परिवार एवं शुभचिंतकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि सृष्टि शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है तथा उसने लगातार मेहनत और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उसकी इस सफलता पर स्वजन, रिश्तेदार एवं आसपास के लोग घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं। लोगों ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। सृष्टि के पिता कंचन कुमार केसरी एवं माता मनीषा देवी ने बेटी की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, लगन एवं आत्मविश्वास के कारण सृष्टि ने यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि बेटी की उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। सृष्टि ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं शिक्षकों को देते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन से य...

सिमरी बख्तियारपुर में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: संजीवनी आयुष होमियोपैथिक सेंटर का भव्य उद्घाटन

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में शनिवार को एक नया अध्याय जुड़ा। नगर के हृदय स्थल पर इलेक्ट्रॉनिक्स आवास के बगल में "संजीवनी आयुष स्वास्थ्य केंद्र" का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह नए केंद्र के उद्यम से स्थानीय इलाके में हर्ष का मोरक्को है, क्योंकि अब उन्हें कॉम्प्लेक्स बिल्डरों के इलाज के लिए दूर जाना नहीं है।  ​उद्घाटन समारोह एवं मुख्य अतिथि कार्यक्रम का उद्घाटन: सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद के उपसभापति प्रतिनिधि सह वार्ड वार्ड विकास कुमार मोरी, किले के नेता चंद्रमणि, भाजपा नेता संजीव कुमार भगत, चिकित्सक डॉ. प्रणव कुमार एवं डॉ. फीफीक्स के सामूहिक रूप से मनोज कुमार यादव और दीपक शेखावत का निधन हो गया। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख चिकित्सक, चिकित्सक नागरिक, राजनीतिक प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रह रहे हैं। ओक्लाहोमा में आयोजित ऑर्केस्ट्रा के बाद मेडिकल क्षेत्र में होम्योपैथिक के बढ़ते प्रभाव पर चर्चा की गई। ​होम्योपैथी: सुरक्षित और आसान विकल्प: ​रोह को वर्तमान में दिखाते ह...

सहरसा में त्रिभुज इंटरनेशनल स्कूल, सिमराहा का भव्य शुभारंभपूर्व विधायक डॉ. अरुण कुमार यादव एवं प्रिंसिपल पुष्पलता यादव ने किया उद्घाटन

सहरसा: कोसी क्षेत्र के शिक्षा के क्षेत्र में एक नई उम्मीद लेकर त्रिभुज इंटरनेशनल स्कूल, सिमराहा (सहरसा) का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक डॉ. अरुण कुमार यादव एवं सीएम साइंस कॉलेज मधेपुरा की प्राचार्य प्रो. पुष्पलता यादव मौजूद रहीं। दोनों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर स्कूल के शैक्षणिक सफर की शुरुआत की। इस मौके पर संबोधित करते हुए डॉ. अरुण कुमार यादव ने कहा, "यह क्षेत्र लंबे समय से शैक्षणिक दृष्टि से पिछड़ा रहा है। ऐसे में त्रिभुज इंटरनेशनल स्कूल की स्थापना एक सराहनीय पहल है। अभिभावकों से अपील है कि वे अपने बच्चों का नामांकन कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखें।" विद्यालय के डायरेक्टर राकेश रोशन ने कहा कि उनका उद्देश्य कोसी जैसे पिछड़े इलाके में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि वे देश के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों में शैक्षणिक सलाहकार के रूप में कार्य कर चुके हैं, और उसी अनुभव के आधार पर इस स्कूल की नींव रखी गई है। विद्यालय की एकेडमिक हेड डॉ. समीक्षा आनंद ने बताया कि त्रिभुज इंटरनेशनल स...