सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मोहनपुर पंचायत में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र को दिया लैपटॉप, कहा प्रतिभा के धनी मेधावी छात्रों के जज्बे को सलाम: संजीव कुमार चौधरी जयसवाल

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)।
सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के मोहनपुर पंचायत के मध्य विद्यालय हरियों में गांधी जयंती के अवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख शबनम कुमारी, मोहनपुर पंचायत के मुखिया संजीव कुमार चौधरी जयसवाल, सांसद प्रतिनिधि रितेश रंजन, भाजपा नेता संजीव भगत, निर्धन चौधरी, राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षक आनंद झा, नेटवाॅल के जिला सचिव राज किशोर गुप्ता, शारीरिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष प्रमोद झा, मध्य विद्यालय हरियों शिक्षिका पुनीता कुमारी, उप मुखिया चंदन साह, पपलेस कुमार, सरपंच योगेन्द्र साह, कुंदन साह, कैलास सादा, मनीष यादव, राधे साह आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काट कर किया। 
मेधावी छात्र को लैपटॉप देकर सम्मानित करते मोहनपुर पंचायत के मुखिया संजीव कुमार चौधरी जायसवाल।
इससे पूर्व अतिथियों ने गांधी जी एवं लालबहादुर शास्त्री के तेलीय चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। तत्पश्चात पश्चात स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। वहीं सकूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति कर दर्शकों का मन मोह लिया। मौके पर प्रखंड प्रमुख ने संबोधित करते हुए कहा कि मोहनपुर में प्रतिभा की कमी नहीं है। पंचायत के मुखिया के द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर बच्चों के मनोबल को बढ़ाने का काम किया है। वहीं सांसद प्रतिनिधि रितेश रंजन ने कहा कि मोहनपुर के मुखिया की सोच को हम सलाम करते हैं। उन्होंने अपने पंचायत के मेधावी बच्चों के मनोबल को बढ़ाने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन कर उसे सम्मानित करने का काम किया है।
ऐसा ही कार्यक्रम अन्य पंचायत में भी होना चाहिए। वहीं भाजपा नेता संजीव भगत ने कहा कि ऐसे समारोह के आयोजन से बच्चों के बीच प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है। और उसमे आगे बढ़ने की लालसा जगती है।समारोह में मोहनपुर पंचायत के मेधावी छात्र छात्राओं, सफल युवा सहित बुजुर्ग लोगों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मौके पर मोहनपुर पंचायत के मुखिया संजीव कुमार चौधरी जायसवाल के द्वारा पंचायत में टांपर छात्र प्रिन्स कुमार को इस वर्ष का सर्वश्रेष्ठ छात्र घोषित करते हुए उसे लैपटॉप एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा शिक्षा, खेल, समाजसेवा एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को भी चादर, मोमेंट एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 
मौके पर आयोजन मोहनपुर पंचायत के मुखिया ने कहा क मैं अपने मोहनपुर पंचायत के लिए समर्पित हूं। पंचायत के विकास के साथ-साथ हमने युवाओं के विकास एवं बच्चों के बीच शिक्षा का अलख जगाने का भी काम करता रहा हूं। मुझे तब खुशी मिलती है जब मेरे पंचायत के युवा किसी सरकारी नौकरी में ओहदे पर जाते हैं। जब कोई पंचायत की छात्र-छात्राएं शिक्षा हो या खेल हो उसने टॉपर बनकर  शील्ड लाकर वे अपने घर परिवार सहित हमारे पंचायत का नाम रौशन करने का काम करते है। वैसे प्रतिभा संपन्न छात्र-छात्राओं एवं युवा के जज्बे को हम सलाम करते हैं। एवं उनके मेधावी प्रतिभा को बढ़ाने के लिए प्रत्येक साल प्रतिभा सम्मान का आयोजन होता आ रहा है। यह हमारे लिए खुशी की बात है। मौक़े पर पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।
सम्मानित छात्र छात्रा प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र के साथ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दशहरे की सुनहरी यादें : बचपन का एक संस्मरण

 सिमरी बख्तियारपुर,(सहरसा)। सीताराम प्रसाद गुप्ता  समय की धारा बहुत कुछ बहा ले जाती है, लेकिन कुछ स्मृतियाँ ऐसी होती हैं जो जीवनभर मन की गहराइयों में तैरती रहती हैं। आज भी जब दुर्गा पूजा के अवसर पर ढोल-नगाड़ों की थाप सुनाई देती है और हवा में अगरबत्ती की सुगंध घुलती है, तो मेरा मन बरबस पचास वर्ष पीछे लौट जाता है। बचपन का वह सुनहरा समय, जब दशहरा केवल पर्व नहीं बल्कि जीवन का उत्सव हुआ करता था। पिता की दुकान और पूजा का माहौल: मेरे पिता जी की प्रसिद्ध दुकान उस समय इलाके की बड़ी दुकानों में गिनी जाती थी। दुकान का नाम मेरे दादाजी एवं पिताजी के नाम से अमृतलाल सुभूक लाल फार्म का नाम हुआ करता था। इस दुकान में थोक एवं खुदरा किराने की दुकान हुआ करती थी। दशहरा के पूर्व के दुकान का दृश्य अद्भुत होता। —अगरबत्तियों की खुशबू, नारियल, खाद्य सामग्री, तेल, डालडा की न बिक्री जोरों से होती थी। एवं ग्राहक की माँग पूरी करते। हम चारों भाई नन्हें-नन्हें कदमों से दुकान पर चक्कर लगाते रहते। एवं ग्राहकों की भीड़ एवं चहल-पहल को देख विस्मित हो जाते। यह सब हमारे लिए किसी जादुई दुनिया जैसा था। बैलगाड़ी की सजा...

95.2 प्रतिशत अंक लाकर सृष्टि केसरी ने बढ़ाया सिमरीबख्तियारपुर का मान

 सिमरीबख्तियारपुर, सहरसा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इंटरमीडिएट परीक्षा में नगर परिषद क्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्रा सृष्टि केसरी ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन कि या है। सृष्टि की इस शानदार सफलता से पूरे सिमरीबख्तियारपुर सहित आसपास के इलाके में खुशी का माहौल है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही परिवार एवं शुभचिंतकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि सृष्टि शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है तथा उसने लगातार मेहनत और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उसकी इस सफलता पर स्वजन, रिश्तेदार एवं आसपास के लोग घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं। लोगों ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। सृष्टि के पिता कंचन कुमार केसरी एवं माता मनीषा देवी ने बेटी की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, लगन एवं आत्मविश्वास के कारण सृष्टि ने यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि बेटी की उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। सृष्टि ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं शिक्षकों को देते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन से य...

ज्ञानस्थली का 9 वां स्थापना दिवस आयोजित ज्ञानस्थली ने ग्रामीण इलाके में शिक्षा का अलख जगाया: पीयूष

 सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद स्थित ज्ञानस्थली विद्यानिकेतन ने अपना 9 वां  स्थापना दिवस मनाया। मौके पर संस्थान द्वारा सांसकृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन शहर के जाने माने चिकित्सक डॉ प्रियनंदन प्रसाद, स्नेह सौरभी, मुंबई से आएं श्याम शाह, अमित कुमार, निरंजन गुप्ता एवं अन्य लोगों ने किया। इस अवसर पर डॉ प्रिय नंदन प्रसाद ने कहा कि ने कहा कि बच्चों को संस्कारवान, अनुशासित और अच्छे तरीके से शिक्षा दी जानी चाहिए, जिससे बच्चों में शिक्षा की नींव मजबूत हो सके।  स्नेह सौरभी ने कहा कि बच्चों में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए बच्चों को शुरू से ही अच्छी शिक्षा दी जानी चाहिए, जिसमें आप सभी शिक्षकों और अभिभावकों की भूमिका महत्वपूर्ण होनी चाहिए। वहीं जन सुराज के जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष प्रसाद ने कहा कि ज्ञानस्थली विद्यानिकेतन में 9वां स्थापना दिवस एवं वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। इस तरह के आयोजन से बच्चों में सांसकृतिक एवं कलात्मक गुणों का विकास होता है। हम श्री अमित कुमार एवं समस्त ज्ञानस्थली परिवार को साधुवाद देता हूं और बधाई देता हूं...