Headlines
Loading...
सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद सभागार में होली मिलन समारोह

सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद सभागार में होली मिलन समारोह

 सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)।


सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद कार्यालय के सभागार में गुरुवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान होली मिलन समारोह में मौजूद अध्यक्ष प्रतिनिधि हस्सान आलम एवं उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विकास कुमार विक्की ने मौजूद सभी वार्ड पार्षदों एवं गणमान्य व्यक्तियों को मिठाई खिलाकर एवं अबीर गुलाल लगाकर होली एवं रमजान की बधाई दी। मौके पर इन लोगों ने कहा है कि प्रेम एवं सद्भाव का संदेश दिया। समारोह में मौजूद अध्यक्ष प्रतिनिधि हस्सान आलम एवं उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विकास कुमार विक्की ने कहा कि यह आयोजन सिर्फ दो त्योहारों का संगम नहीं, बल्कि हमारे समाज में सद्भाव और एकता की मजबूत नींव रखने की एक पहल है। 
हम सभी धर्मों के लोग मिलकर खुशियां मनाएं, यही भारत की संस्कृति एकता एवं विरासत है। कार्यक्रम के दौरान सभी पार्षदों एवं उपस्थित नागरिकों ने एक-दूसरे से गले मिलकर होली और रमजान की शुभकामनाएं दी। नगर वासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सिमरी बख्तियारपुर में आपसी भाईचारे और सौहार्द्र की अनूठी मिसाल बताया। मौके पर समाजसेवी अबू तोरब, बड़ा बाबू पुष्प रंजन सिंह, टैक्स दारोगा हसनैन मोहसिन, जेई नीतीश कुमार, दीपक कुमार झा, रहमत अली, अमीन भीम कुमार, बिट्टू मिश्रा, फैजान आलम, सहनान आलम, दीपक भगत, मंटू पासवान, अनिता देवी  सहित अन्य नपकर्मी मौजूद रहे।


0 Comments: