सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सिमरी बख्तियारपुर में दुर्गा पूजा उत्सव का शांतिपूर्ण समापन, प्रतिमा का विसर्जन कर मां को विदाई

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)।

अनुमंडल के नगर परिषद क्षेत्र सहित अन्य पंचायतों में 10 दिनों तक चलने वाला दुर्गा पूजा उत्सव शुक्रवार को मां दुर्गे की प्रतिमा के विसर्जन के साथ शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर महिलाओं ने अश्रुपूर्ण विदाई गीत गाकर मां दुर्गे को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। विभिन्न जलाशयों में प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही दुर्गा पूजा पर्व का समापन हुआ। नगर परिषद मुख्य बाजार स्थित बड़ी दुर्गा स्थान में कलश का विसर्जन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गुरुवार को ही संपन्न कर दिया गया था। वहीं रेलवे दुर्गा स्थान और पुरानी बाजार दुर्गा स्थान में प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार को उच्च विद्यालय स्कूल रोड और पुरानी बाजार के जलाशयों में किया गया। 


इस बार दुर्गा पूजा मेला में अनुमंडल प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की कड़ी चौकसी विशेष रूप से देखी गई। सिमरी बख्तियारपुर एसडीओ आलोक राय और डीएसपी मुकेश कुमार ठाकुर सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी दिन-रात श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि व्यवस्था बनाए रखने में लगे रहे।

मेला में एनसीसी और स्काउट एवं गाइड के युवा, साथ ही सिमरी बख्तियारपुर के विभिन्न समिति कार्यकर्ताओं ने भी मंदिर परिसर में विधि व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। बारिश के वावजूद श्रद्धालुओं की भीड़ देर रात तक मंदिरों में उमड़ी रही, जहां जयकारों और भजन-कीर्तन के बीच

दुर्गा पूजा की भक्तिमय माहौल देखने को मिला। इस प्रकार, सिमरी बख्तियारपुर में आयोजित दुर्गा पूजा उत्सव ने न केवल धार्मिक श्रद्धा को साकार किया, बल्कि प्रशासन और समाज के संयुक्त प्रयास से शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से सम्पन्न होकर जिले में उत्सव का गौरव बढ़ाया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दशहरे की सुनहरी यादें : बचपन का एक संस्मरण

 सिमरी बख्तियारपुर,(सहरसा)। सीताराम प्रसाद गुप्ता  समय की धारा बहुत कुछ बहा ले जाती है, लेकिन कुछ स्मृतियाँ ऐसी होती हैं जो जीवनभर मन की गहराइयों में तैरती रहती हैं। आज भी जब दुर्गा पूजा के अवसर पर ढोल-नगाड़ों की थाप सुनाई देती है और हवा में अगरबत्ती की सुगंध घुलती है, तो मेरा मन बरबस पचास वर्ष पीछे लौट जाता है। बचपन का वह सुनहरा समय, जब दशहरा केवल पर्व नहीं बल्कि जीवन का उत्सव हुआ करता था। पिता की दुकान और पूजा का माहौल: मेरे पिता जी की प्रसिद्ध दुकान उस समय इलाके की बड़ी दुकानों में गिनी जाती थी। दुकान का नाम मेरे दादाजी एवं पिताजी के नाम से अमृतलाल सुभूक लाल फार्म का नाम हुआ करता था। इस दुकान में थोक एवं खुदरा किराने की दुकान हुआ करती थी। दशहरा के पूर्व के दुकान का दृश्य अद्भुत होता। —अगरबत्तियों की खुशबू, नारियल, खाद्य सामग्री, तेल, डालडा की न बिक्री जोरों से होती थी। एवं ग्राहक की माँग पूरी करते। हम चारों भाई नन्हें-नन्हें कदमों से दुकान पर चक्कर लगाते रहते। एवं ग्राहकों की भीड़ एवं चहल-पहल को देख विस्मित हो जाते। यह सब हमारे लिए किसी जादुई दुनिया जैसा था। बैलगाड़ी की सजा...

95.2 प्रतिशत अंक लाकर सृष्टि केसरी ने बढ़ाया सिमरीबख्तियारपुर का मान

 सिमरीबख्तियारपुर, सहरसा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इंटरमीडिएट परीक्षा में नगर परिषद क्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्रा सृष्टि केसरी ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन कि या है। सृष्टि की इस शानदार सफलता से पूरे सिमरीबख्तियारपुर सहित आसपास के इलाके में खुशी का माहौल है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही परिवार एवं शुभचिंतकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि सृष्टि शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है तथा उसने लगातार मेहनत और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उसकी इस सफलता पर स्वजन, रिश्तेदार एवं आसपास के लोग घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं। लोगों ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। सृष्टि के पिता कंचन कुमार केसरी एवं माता मनीषा देवी ने बेटी की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, लगन एवं आत्मविश्वास के कारण सृष्टि ने यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि बेटी की उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। सृष्टि ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं शिक्षकों को देते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन से य...

दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाया जा रहा है, दुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

 सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा) सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में नवरात्रि के अवसर पर दुर्गा पूजा का पर्व पूरे हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। मां दुर्गा मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर, स्टेशन परिसर और पुरानी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में मेला जैसा माहौल देखने को मिला। बड़ी दुर्गा स्थान पर संगमरमर से स्थापित प्रतिमा आकर्षक सजावट के साथ श्रद्धालुओं का मन मोह रही है। वहीं स्टेशन परिसर और पुरानी बाजार में कलाकारों द्वारा निर्मित भव्य प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ प्रतिमाओं के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए लगातार उमड़ रही है। साथ ही विभिन्न पूजा समितियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।  रेलवे दुर्गा स्थान पर ग्रामीण नृत्य एवं संगीत कार्यक्रम लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। सिर्फ नगर क्षेत्र ही नहीं, बल्कि प्रखंड के अष्टभुजा दुर्गा मंदिर सरोजा, मटेश्वर धाम कांठो, भोटि...