सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

आज रविवार को बिजली आपूर्ति सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत मे बाधित रहेगी।

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। बख्तियारपुर नगर पंचायत मुख्य बाजार क्षेत्र में रविवार को को 10:00 बजे सुबह से लेकर 5:00 बजे शाम तक विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी। सिमरी बख्तियारपुर विद्युत अवर प्रमंडल कार्यालय के एसडीईओ आलोक कुमार रंजन ने बताया कि सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत क्षेत्र के ड्योढ़ी बस्ती मे एलटी वायर को बदलने को लेकर टाउन फिडर को बंद रहेगा। वही रानीबाग साईड मे आपूर्ति चालू रहेगा। उन्होंने कहा कि  50 वर्ष पूर्व लगे  जर्जर  तारों को पहली बार बदला जा रहा है। नए तार लग जाने से तार टूटकर गिरने एवं दुर्घटना होने की समस्या उत्पन्न हो जाती थी। जिसके कारण  घंटों विद्युत आपूर्ति भी बाधित रहती थी। अतः आम उपभोक्ताओं के हित को देखते हुए  सुरक्षा एवं संरक्षा के मुद्दे नगर तार बदलने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के कारण उपभोक्ता की हो रही  असुविधा के लिए खेद है।
सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत मुख्य बाजार क्षेत्र में रविवार को को 10:00 बजे सुबह से लेकर 5:00 बजे शाम तक विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी। सिमरी बख्तियारपुर विद्युत अवर प्रमंडल कार्यालय के एसडीईओ आलोक कुमार रंजन ने बताया कि सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत क्षेत्र के शर्मा चौक पर एलटी वायर को बदलने को लेकर टाउन फिडर को बंद रहेगा। उन्होंने कहा कि  50 वर्ष पूर्व लगे  जर्जर  तारों को पहली बार बदला जा रहा है। नए तार लग जाने से तार टूटकर गिरने एवं दुर्घटना होने की समस्या उत्पन्न हो जाती थी। जिसके कारण  घंटों विद्युत आपूर्ति भी बाधित रहती थी। अतः आम उपभोक्ताओं के हित को देखते हुए  सुरक्षा एवं संरक्षा के मुद्दे नगर तार बदलने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के कारण उपभोक्ता की हो रही  असुविधा के लिए खेद है।

वैश्य समाज ने मनाई महात्मा गांधी की पुण्यतिथिः सत्य एवं अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधीः अध्यक्ष मोहन साह।

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। अनुमंडल के सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत डाक बंगला चौराहे स्थित एक स्कूल के सभागार में वैश्य नेता संजीव भगत के अध्यक्षता मे राष्टपिता महात्मा गांधी जी के पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसरपर पुण्यतिथि समारोह को संबोधित करते हुए वैश्य समाज सहरसा के जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद साह ने कहा कि गांधी जी आज भी प्रासंगिक  हैं। आप राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को केवल उनके स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए योगदान के लिए याद नहीं कर सकते हैं। उन्होंने मानवता के लिए जो संदेश दिया है, वह अद्भुत है। महात्मा गांधी ने विश्व की तमाम समस्याओं के हल का मार्ग सुझाया है। सत्य व अहिंसा का ऐसा मार्ग उन्होंने प्रदर्शित किया है, जिस पर चलकर हम किसी भी बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान कर सकते हैं। व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष विकास गुप्ता ने कहा कि आपके सामने चाहे कोई भी मुसीबत क्यों न आ जाए, आप सत्य के मार्ग को कभी भी नहीं छोड़िए। सफलता आपके कदमों में होगी। महात्मा गांधी ने सत्य को आधार बनाकर जिस सत्याग्रह की शुरुआत की, उसने अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया। वैश्य समाज सहरसा क...

काउंटडाउन स्टार्ट : हो जाइये तैयार, कुछ घंटो बाद दौड़ेगा सिमरी !

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत मुख्य बाजार स्थित उच्च विद्यालय के मैदान में 26 जनवरी को लेकर सद्भावना साइकिल यात्रा की तैयारी पूरी कर ली गई है। सद्भावना साइकिल यात्रा के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व स्पीकर बिहार विधानसभा के उदय नारायण चौधरी, पूर्व मंत्री अब्दुल गफूर, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर यादव, सहरसा के विधायक अरुण यादव शिरकत करेंगे। सद्भावना साइकिल यात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर भव्य मंच एवं दर्जनों तोरण द्वार बनाए गए हैं। सद्भावना साइकिल रैली यात्रा पथ के विभिन्न चौक चौराहे पर सामाजिक संगठनों द्वारा साइकिल यात्री को पेयजल, शरबत, ड्राई फ्रूट आदि की व्यवस्था की गई है। शुक्रवार को सद्भावना साइकिल यात्रा के आकर्षण एवं देश भक्ति जज्बे की निगेवाही ड्रोन कैमरा करेगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में एलसीडी प्रोजेक्टर लगाए जा रहे हैं। कार्यक्रम उत्सव को वीडियो कैमरे कैद करेगी। कार्यक्रम की समीक्षा को  लेकर उच्च विद्यालय सिमरी बख्तियारपुर के मैदान में दस्तक के संयोजक रितेश रंजन ने कहा की 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर  एक ही ड्रेस एवं तिरंगे झंडे ...

सिमरी बख्तियारपुर में 26 जनवरी को होगा फैंसी क्रिकेट टूर्नामेंट अधिकारी एकादश बनाम नागरिक एकादश के बीच रोचक मुकाबला।

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह को धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने को लेकर सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल कार्यालय वैस्म में एक बैठक आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता सिमरी बख्तियारपुर एसडीओ अरविंद कुमार ने किया। इस बैठक में एसडीओ ने कहा कि मुख्य अनुमंडलीय समारोह अनुमंडल कार्यालय परिसर में होगा। जहां झंडोत्तोलन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त एसडीओ कार्यालय, डीएसपी कार्यालय, रजिस्ट्री ऑफिस, अधिवक्ता संघ, बख्तियारपुर थाना, अनुमंडलीय अस्पताल, विकलांग कल्याण समिति सहित अन्य सरकारी कार्यालयों में झंडोत्तोलन का कार्यक्रम किया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह के सफल आयोजन हेतु अन्य बिंदुओं पर अधिकारीयो को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अनुमंडल कार्यालय के पीछे स्थित मैदान में अधिकारी एकादश बनाम नागरिक एकादश के बीच फैंसी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। इसके लिए कप्तान के रूप में अधिकारी एकादश की तरफ से खुद अनुमंडल एसडीओ होंगे एवं नागरिक एकादश एक कप्तान के रूप में शक्ति नंदन भारती प्रतिनिधित्व करेंगे। विजेता एवं उपविजेता टीम  को पारितोषिक वितरण किया जाएगा। दोनो...

*आज गुरुवार को भी बंद रहेगी बिजली*

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार को 10:00 बजे सुबह से लेकर 5:00 बजे शाम तक विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी। सिमरी बख्तियारपुर विद्युत अवर प्रमंडल कार्यालय के एसडीईओ आलोक कुमार रंजन ने बताया कि सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत क्षेत्र में दुर्गा स्थान से लेकर जासो ट्रांसफार्मर तक एलटी वायर को बदलने का काम पूरा नहीं हुआ है जिसको लेकर टाउन फिडर को बंद किया गया है। असुविधा के लिए खेद है।

*सहरसा से मुंबई के लिए चलेगी ट्रेन, पटना बांद्रा हमसफर एक्सप्रेस को सहरसा तक किया गया एक्सटेंड*

सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा। पटना से बांद्रा के बीच चलने वाली हमसफर ट्रेन अब समस्तीपुर रेल मंडल के सहरसा से चलेगी। रेल मंत्री ने किया ट्रेन का मार्ग विस्तार कोसी क्षेत्र के रेल यात्रियों में खुशी। रेलमंत्री पीयूष गोयल ने 22 ट्रेनों को एक्सटेंड करने का फैसला किया है। यात्रियों के सुविधाओ को देखते हुए एक्सपेरिमेंट के आधार पर इन ट्रेनों को बढ़ाया गया है। कई हमसफर एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनों को एक्सटेंड किया जा रहा है। बांद्रा से पटना आने वाली 22913/22914 पटना आने के बाद बहुत देर खड़ी रहती थी। लंबे समय से सहरसा से लंबी दूरी की ट्रेन की मांग की जा रही थी। रेलमंत्री के इस कदम से यात्रियों को लाभ होगा। बड़ी संख्या में लोग मुंबई में रहते है। जल्द ही सहरसा जं पर पांचों प्लेटफार्म यात्रियों के लिए खोल दिए जाएंगे फिलहाल दो ही प्लेटफार्म से ट्रेनें चल रही है। ट्रेन संख्या 22913/22914 बांद्रा पटना हमसफर एक्सप्रेस को सहरसा तक बढ़ाया गया है। यह ट्रेन सहरसा खगड़िया बेगूसराय के रास्ते पटना जाएगी।