सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वैश्य समाज सहरसा ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 116 वीं जयंती समारोह, कहा चौधरी चरण सिंह देश के किसानों के नेता थेः जिला अध्यक्ष मोहन प्रसाद साह

सहरसा @.....
वैश्य समाज सहरसा के तत्वावधान मे रविवार को मीर टोला स्थित कार्यालय मे भारत के सातवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का 116 वा जंयती समारोह पूर्वक किसान दिवस के रूप मे मनाया गया ।
इस जंयती समारोह का अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद साह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह सिर्फ़ एक राजनीतिज्ञ ही नहीं बल्कि किसानों के मसीहा थें। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पार्टी के अध्यक्ष के साथ भूतपूर्व प्रधानमंत्री एवं देश के लिए एक विचारधारा थें। चरण सिंह जी की राजनीति में कोई दुराव या कोई कपट नहीं था, बल्कि उन्हें जो अच्छा लगता था, उसे अच्छा कहते थे, उन्हें जो बुरा लगता था, उसे कहने में कोई गुरेज़ भी नहीं करते थे। उनके आदर्शों से आज भी सीख लेने की आवश्यकता है। वैश्य महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन चौधरी ने कहा कि उनका बहुत रौबीला व्यक्तित्व होता था, जिनके सामने लोगों की बोलने की हिम्मत नहीं पड़ती थी। रालोसपा जिला अध्यक्ष चंदन बगाची ने कहा कि अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान चरण सिंह भारतीय किसानों की दशा सुधारना चाहते थे। इसके लिए कई पॉलिसीज भी लाए। इसकी बड़ी वजह यह थी कि वह खुद भी किसान परिवार से थेंं। किसानों की समस्या को अच्छी तरह समझ सकते थे।
वैश्य समाज के जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार देव ने कहा कि हम सबको पता है कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। इसका मतलब है कि यहां की जनसंख्या का एक बड़ा भाग कृषि पर निर्भर है। किसानों की वजह से हमारे खाने की व्यवस्था होती है। लिहाजा उनकी मेहनत के सम्मान के लिए एक दिन तो बनता है। आज का दिन यानी 23 दिसंबर उन्हीं किसानों को समर्पित है, जो भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी भी कहे जाते हैं।
संचालन कर रहे जिला प्रवक्ता राजीव रंजन साह ने कहा कि आज सोचनीय विषय है, कि आजादी के इतनो दिनों के बाद भी देश की राजनीति किसान पर ही केन्द्रति रहा लेकिन आज तक किसान सिर्फ कर्ज माफी तक रह गया है। इस जंयती समारोह मे वार्ड पार्षद अरूण निराला, बैजनाथ चौधरी, संतोष कुमार मुगेरी, पूर्व पार्षद कामेश साह, पैक्स अध्यक्ष हरेराम साह, सुरेंद्र साह, कृष्ण मोहन चौधरी, नीरज गुप्ता, दिलीप साह, विमल साह, पंकज भगत, शशि सोनी, नीरज राम, शाक्ति गुप्ता,सत्यनारायण साह, सुनील साह, अभिनंदन कुमार, संतोष कुमार लड्डू, देवनरायण चौधरी, रामनाथ साह, मुन्ना भगत, राजेंद्र भगत, लालबहादुर साह, किशोर साह शांति साह, सिकंदर साह, दिनेश साह, रुपेश साह, किशोर साह, केदार साह, जनार्दन साह आदि शामिल थें 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दशहरे की सुनहरी यादें : बचपन का एक संस्मरण

 सिमरी बख्तियारपुर,(सहरसा)। सीताराम प्रसाद गुप्ता  समय की धारा बहुत कुछ बहा ले जाती है, लेकिन कुछ स्मृतियाँ ऐसी होती हैं जो जीवनभर मन की गहराइयों में तैरती रहती हैं। आज भी जब दुर्गा पूजा के अवसर पर ढोल-नगाड़ों की थाप सुनाई देती है और हवा में अगरबत्ती की सुगंध घुलती है, तो मेरा मन बरबस पचास वर्ष पीछे लौट जाता है। बचपन का वह सुनहरा समय, जब दशहरा केवल पर्व नहीं बल्कि जीवन का उत्सव हुआ करता था। पिता की दुकान और पूजा का माहौल: मेरे पिता जी की प्रसिद्ध दुकान उस समय इलाके की बड़ी दुकानों में गिनी जाती थी। दुकान का नाम मेरे दादाजी एवं पिताजी के नाम से अमृतलाल सुभूक लाल फार्म का नाम हुआ करता था। इस दुकान में थोक एवं खुदरा किराने की दुकान हुआ करती थी। दशहरा के पूर्व के दुकान का दृश्य अद्भुत होता। —अगरबत्तियों की खुशबू, नारियल, खाद्य सामग्री, तेल, डालडा की न बिक्री जोरों से होती थी। एवं ग्राहक की माँग पूरी करते। हम चारों भाई नन्हें-नन्हें कदमों से दुकान पर चक्कर लगाते रहते। एवं ग्राहकों की भीड़ एवं चहल-पहल को देख विस्मित हो जाते। यह सब हमारे लिए किसी जादुई दुनिया जैसा था। बैलगाड़ी की सजा...

95.2 प्रतिशत अंक लाकर सृष्टि केसरी ने बढ़ाया सिमरीबख्तियारपुर का मान

 सिमरीबख्तियारपुर, सहरसा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इंटरमीडिएट परीक्षा में नगर परिषद क्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्रा सृष्टि केसरी ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन कि या है। सृष्टि की इस शानदार सफलता से पूरे सिमरीबख्तियारपुर सहित आसपास के इलाके में खुशी का माहौल है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही परिवार एवं शुभचिंतकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि सृष्टि शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है तथा उसने लगातार मेहनत और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उसकी इस सफलता पर स्वजन, रिश्तेदार एवं आसपास के लोग घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं। लोगों ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। सृष्टि के पिता कंचन कुमार केसरी एवं माता मनीषा देवी ने बेटी की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, लगन एवं आत्मविश्वास के कारण सृष्टि ने यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि बेटी की उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। सृष्टि ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं शिक्षकों को देते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन से य...

दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाया जा रहा है, दुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

 सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा) सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में नवरात्रि के अवसर पर दुर्गा पूजा का पर्व पूरे हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। मां दुर्गा मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर, स्टेशन परिसर और पुरानी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में मेला जैसा माहौल देखने को मिला। बड़ी दुर्गा स्थान पर संगमरमर से स्थापित प्रतिमा आकर्षक सजावट के साथ श्रद्धालुओं का मन मोह रही है। वहीं स्टेशन परिसर और पुरानी बाजार में कलाकारों द्वारा निर्मित भव्य प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ प्रतिमाओं के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए लगातार उमड़ रही है। साथ ही विभिन्न पूजा समितियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।  रेलवे दुर्गा स्थान पर ग्रामीण नृत्य एवं संगीत कार्यक्रम लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। सिर्फ नगर क्षेत्र ही नहीं, बल्कि प्रखंड के अष्टभुजा दुर्गा मंदिर सरोजा, मटेश्वर धाम कांठो, भोटि...