सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा उपचुनाव में चुनावी सभा में वीआईपी उम्मीदवार दिनेश कुमार निषाद को अजेय बहुमत से जिताने की अपील: पूर्व मुख्यमंत्री मांझी एवं सन ऑफ मल्लाह मुकेश साहनी।

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)।
सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर मंगलवार को अनुमंडल के सिमरी बख्तियारपुर महंत नारायण दास उच्च विद्यालय एवं  सलखुआ प्रखंड के उच्च विद्यालय के मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की कटु आलोचना करते हुए कहा कि सुवे की वर्तमान सरकार बिहार के लोगों की अमन चैन शांति को छीन लिया है। सुवे में कानून व्यवस्था गिर चुकी है। हत्या, बलात्कार, गैंगरेप आदि का बोलबाला है। गरीब की इज्जत के साथ खिलवाड़ किया जाता है। अंत: नीतीश सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि गरीबों को सताने के नाम पर शराबबंदी की गई है। शराबबंदी के नाम पर सवा दो लाख गरीब लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। डेढ़ लाख लोग जेल से आवाजाही कर चुके है। क्या यही शराबबंदी है। जब अमीर एवं रसूख रखने वाले अधिकारी नेता के लोग शराब पीते हैं तो उसके लिए कोई कानून नहीं है। लेकिन गरीब का बेटा दो घूंट शराब पीकर सड़क पर निकलता है। तो पुलिस उसे ब्रेथ एनालाइजर लगाकर जेल भेज देती है। हम लोगों की सरकार बनेगी तो शराब बंदी को खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब हम मुख्यमंत्री थे, तो गरीबों के लिए सबसे अधिक योजनाएं चलाने का काम किया। जिसे नीतीश की सरकार ने खारिज कर दिया है।
उन्होंने कहा कि हमारी शासन में डिग्री होल्डर 20 से 40 वर्ष के बेरोजगारों को जब तक नौकरी नहीं मिलेगी उसे 5 हजार रूपए नियोजन भत्ता देने का काम किया था। ताकि वे उस पैसे से शिक्षा ग्रहण करें, किताब खरीदे। लेकिन नीतीश जी उसे भी हटा दिया। आज हमारी योजनाओं का अनुसरण झारखंड कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार विदेशों में कहती है। कि हमने शौचालय की योजनाओं चलाकर ओडीएफ कर दिया है।  लेकिन हजारों महिलाएं आज भी शौचालय के लिए बाहर जाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में कांग्रेस ने अपना कार्यालय तक नहीं बनाया। लेकिन मोदी ने 16 सौ करोड़ रुपए खर्च कर बीजेपी का कार्यालय बनाया।
इस अवसर पर वीआईपी सुप्रीमो मुकेश साहनी ने कहा कि पटना में 2 दिन बाढ़ आता है तो पटना में हाय तौबा मच जाती है। लेकिन हम कोसी क्षेत्र के रहने वाले लोग दो 2 महीने बाढ़ के पानी से जूझते हैं। इसकी सूर्य की सरकार को फिक्र नहीं है। उन्होंने कहा कि इन सत्तासीन लोगों की ताकत आप सभी मतदाता है। आपकी ताकत से हुई राज करते हैं। अगर सुवे के लोगों को अमन चैन शांति सुकून मैं खलल पड़ता है, तो ऐसे शासक को हटा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार में बेरोजगारी बढ़ी है रोजगार के अवसर समाप्त हुए हैं आज आज हमारे युवा दिल्ली मुंबई प्रदेश कमाने के लिए जाते हैं। क्या दिल्ली मुंबई के युवा कमाने के लिए बिहार आते हैं। उन्होंने कहा कि 15 साल की नीति शासनकाल में बिहार को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया।
इस अवसर पर वीआईपी नेता भोगी सहनी ने कहा कि सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा उपचुनाव में इस बार दिनेश निषाद स्वस्थ छवि के  एक सामाजिक कार्यकर्ता है। जिन्होंने बरसों से लोगों की सेवा करते आ रहे हैं। उन्होंने आम मतदाताओं से दिनेश निषाद को वोट देने की अपील की। वहीं उम्मीदवार दिनेश निषाद ने कहा कि मैं अनवरत वर्षों से  समाज सेवा से जुड़ा हुआ हूं। मेरे ऊपर  अभी तक 107 का मुकदमा भी दर्ज नहीं है। एक बार मुझे  विधानसभा भेजकर  सेवा करने का मौका दें। मैं आपके चुनौती पर खरा उतरूंगा। इस सभा की अध्यक्षता बेचन राम एवं मंच संचालन बिंदेश्वरी साहनी ने किया। सभा को भोगी साहनी, रेशमा शर्मा, रामरतन ऋषि देव, पिंकी सहनी, रतीलाल सादा, विनोद बंपर, अर्जुन सहनी, विभा शर्मा, गणेश मुखिया आदि सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

95.2 प्रतिशत अंक लाकर सृष्टि केसरी ने बढ़ाया सिमरीबख्तियारपुर का मान

 सिमरीबख्तियारपुर, सहरसा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इंटरमीडिएट परीक्षा में नगर परिषद क्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्रा सृष्टि केसरी ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन कि या है। सृष्टि की इस शानदार सफलता से पूरे सिमरीबख्तियारपुर सहित आसपास के इलाके में खुशी का माहौल है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही परिवार एवं शुभचिंतकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि सृष्टि शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है तथा उसने लगातार मेहनत और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उसकी इस सफलता पर स्वजन, रिश्तेदार एवं आसपास के लोग घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं। लोगों ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। सृष्टि के पिता कंचन कुमार केसरी एवं माता मनीषा देवी ने बेटी की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, लगन एवं आत्मविश्वास के कारण सृष्टि ने यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि बेटी की उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। सृष्टि ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं शिक्षकों को देते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन से य...

सिमरी बख्तियारपुर में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: संजीवनी आयुष होमियोपैथिक सेंटर का भव्य उद्घाटन

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में शनिवार को एक नया अध्याय जुड़ा। नगर के हृदय स्थल पर इलेक्ट्रॉनिक्स आवास के बगल में "संजीवनी आयुष स्वास्थ्य केंद्र" का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह नए केंद्र के उद्यम से स्थानीय इलाके में हर्ष का मोरक्को है, क्योंकि अब उन्हें कॉम्प्लेक्स बिल्डरों के इलाज के लिए दूर जाना नहीं है।  ​उद्घाटन समारोह एवं मुख्य अतिथि कार्यक्रम का उद्घाटन: सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद के उपसभापति प्रतिनिधि सह वार्ड वार्ड विकास कुमार मोरी, किले के नेता चंद्रमणि, भाजपा नेता संजीव कुमार भगत, चिकित्सक डॉ. प्रणव कुमार एवं डॉ. फीफीक्स के सामूहिक रूप से मनोज कुमार यादव और दीपक शेखावत का निधन हो गया। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख चिकित्सक, चिकित्सक नागरिक, राजनीतिक प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रह रहे हैं। ओक्लाहोमा में आयोजित ऑर्केस्ट्रा के बाद मेडिकल क्षेत्र में होम्योपैथिक के बढ़ते प्रभाव पर चर्चा की गई। ​होम्योपैथी: सुरक्षित और आसान विकल्प: ​रोह को वर्तमान में दिखाते ह...

सहरसा में त्रिभुज इंटरनेशनल स्कूल, सिमराहा का भव्य शुभारंभपूर्व विधायक डॉ. अरुण कुमार यादव एवं प्रिंसिपल पुष्पलता यादव ने किया उद्घाटन

सहरसा: कोसी क्षेत्र के शिक्षा के क्षेत्र में एक नई उम्मीद लेकर त्रिभुज इंटरनेशनल स्कूल, सिमराहा (सहरसा) का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक डॉ. अरुण कुमार यादव एवं सीएम साइंस कॉलेज मधेपुरा की प्राचार्य प्रो. पुष्पलता यादव मौजूद रहीं। दोनों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर स्कूल के शैक्षणिक सफर की शुरुआत की। इस मौके पर संबोधित करते हुए डॉ. अरुण कुमार यादव ने कहा, "यह क्षेत्र लंबे समय से शैक्षणिक दृष्टि से पिछड़ा रहा है। ऐसे में त्रिभुज इंटरनेशनल स्कूल की स्थापना एक सराहनीय पहल है। अभिभावकों से अपील है कि वे अपने बच्चों का नामांकन कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखें।" विद्यालय के डायरेक्टर राकेश रोशन ने कहा कि उनका उद्देश्य कोसी जैसे पिछड़े इलाके में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि वे देश के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों में शैक्षणिक सलाहकार के रूप में कार्य कर चुके हैं, और उसी अनुभव के आधार पर इस स्कूल की नींव रखी गई है। विद्यालय की एकेडमिक हेड डॉ. समीक्षा आनंद ने बताया कि त्रिभुज इंटरनेशनल स...