सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पूर्वी भारत को मिला नमो भारत ट्रेन के रूप में एक ऐतिहासिक उपहार,समस्तीपुर मंडल और मिथिला क्षेत्र को मिलने जा रहा है पूर्वी भारत का पहला नमो भारत ट्रेन,एक नया युग, एक नई शुरुआत।

समस्तीपुर:
पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल एवं ऐतिहासिक मिथिला क्षेत्र के लिए यह एक गर्व का क्षण है, जब उन्हें देश की तीसरी और पूर्वी भारत की पहली नमो भारत ट्रेन के रूप में एक विशेष उपहार मिलने जा रहा है। यह अत्याधुनिक ट्रेन न केवल इस क्षेत्र की राजधानी पटना से कनेक्टिविटी को नई गति देगी, बल्कि यात्रियों को एक सुविधाजनक, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल यात्रा का अनुभव भी प्रदान करेगी।
मुख्य विशेषताएं जो नमो भारत ट्रेन को बनाती हैं विशेष:
1 उच्च गति और कुशल संचालन:
नमो भारत ट्रेन की अधिकतम परिचालन गति 160 किमी/घंटा है। यह इसे भारत की अर्ध-उच्च गति ट्रेन सेवा बनाती है, जो लंबी दूरी को बहुत कम समय में तय कर सकती है।
2 आरामदायक और सुरक्षित यात्रा अनुभव:
इस ट्रेन में यात्रियों के लिए हल्के, गद्देदार सीटें, ऑटोमैटिक दरवाजे, सीसीटीवी कैमरे, और 'कवच' टक्कर रोधी प्रणाली जैसी आधुनिक सुरक्षा सुविधाएँ उपलब्ध हैं।

3.आधुनिक और तकनीकी रूप से उन्नत सुविधाएं:

•एल्यूमीनियम लगेज रैक
•एलसीडी डिस्प्ले सूचना प्रणाली
•मोबाइल चार्जिंग सॉकेट
•डिफ्यूज एलईडी लाइटिंग
•वातानुकूलित कोच

4.आसान आवागमन:
सीलबंद गैंगवे यात्रियों को एक कोच से दूसरे में सुगमता से आवागमन करने में सहायता करते हैं, जिससे यात्रा और भी सुविधाजनक बनती है।

 5.पर्यावरण के प्रति सजग पहल*:
यह ट्रेन सड़क यातायात पर दबाव कम करके प्रदूषण और दुर्घटनाओं की संभावना को घटाएगी, जिससे यह एक हरित और टिकाऊ परिवहन समाधान के रूप में उभरती है।

6.महिलाओं के लिए विशेष कोच:
नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम, नमो भारत ट्रेन में महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा हेतु एक विशेष कोच की व्यवस्था की गई है।

7.मल्टीमोडल कनेक्टिविटी:
यात्री नमो भारत स्टेशन से बस, मेट्रो और अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों से सीधे जुड़ सकेंगे, जिससे संपूर्ण यात्रा और भी सहज बनती है।
यह ट्रेन न केवल एक नया ट्रांसपोर्टेशन विकल्प है, बल्कि यह मिथिला और समस्तीपुर क्षेत्र के लोगों के लिए गर्व और समृद्धि का प्रतीक है। यह ऐतिहासिक कदम राज्य के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक सिद्ध होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दशहरे की सुनहरी यादें : बचपन का एक संस्मरण

 सिमरी बख्तियारपुर,(सहरसा)। सीताराम प्रसाद गुप्ता  समय की धारा बहुत कुछ बहा ले जाती है, लेकिन कुछ स्मृतियाँ ऐसी होती हैं जो जीवनभर मन की गहराइयों में तैरती रहती हैं। आज भी जब दुर्गा पूजा के अवसर पर ढोल-नगाड़ों की थाप सुनाई देती है और हवा में अगरबत्ती की सुगंध घुलती है, तो मेरा मन बरबस पचास वर्ष पीछे लौट जाता है। बचपन का वह सुनहरा समय, जब दशहरा केवल पर्व नहीं बल्कि जीवन का उत्सव हुआ करता था। पिता की दुकान और पूजा का माहौल: मेरे पिता जी की प्रसिद्ध दुकान उस समय इलाके की बड़ी दुकानों में गिनी जाती थी। दुकान का नाम मेरे दादाजी एवं पिताजी के नाम से अमृतलाल सुभूक लाल फार्म का नाम हुआ करता था। इस दुकान में थोक एवं खुदरा किराने की दुकान हुआ करती थी। दशहरा के पूर्व के दुकान का दृश्य अद्भुत होता। —अगरबत्तियों की खुशबू, नारियल, खाद्य सामग्री, तेल, डालडा की न बिक्री जोरों से होती थी। एवं ग्राहक की माँग पूरी करते। हम चारों भाई नन्हें-नन्हें कदमों से दुकान पर चक्कर लगाते रहते। एवं ग्राहकों की भीड़ एवं चहल-पहल को देख विस्मित हो जाते। यह सब हमारे लिए किसी जादुई दुनिया जैसा था। बैलगाड़ी की सजा...

95.2 प्रतिशत अंक लाकर सृष्टि केसरी ने बढ़ाया सिमरीबख्तियारपुर का मान

 सिमरीबख्तियारपुर, सहरसा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इंटरमीडिएट परीक्षा में नगर परिषद क्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्रा सृष्टि केसरी ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन कि या है। सृष्टि की इस शानदार सफलता से पूरे सिमरीबख्तियारपुर सहित आसपास के इलाके में खुशी का माहौल है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही परिवार एवं शुभचिंतकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि सृष्टि शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है तथा उसने लगातार मेहनत और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उसकी इस सफलता पर स्वजन, रिश्तेदार एवं आसपास के लोग घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं। लोगों ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। सृष्टि के पिता कंचन कुमार केसरी एवं माता मनीषा देवी ने बेटी की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, लगन एवं आत्मविश्वास के कारण सृष्टि ने यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि बेटी की उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। सृष्टि ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं शिक्षकों को देते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन से य...

दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाया जा रहा है, दुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

 सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा) सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में नवरात्रि के अवसर पर दुर्गा पूजा का पर्व पूरे हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। मां दुर्गा मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर, स्टेशन परिसर और पुरानी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में मेला जैसा माहौल देखने को मिला। बड़ी दुर्गा स्थान पर संगमरमर से स्थापित प्रतिमा आकर्षक सजावट के साथ श्रद्धालुओं का मन मोह रही है। वहीं स्टेशन परिसर और पुरानी बाजार में कलाकारों द्वारा निर्मित भव्य प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ प्रतिमाओं के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए लगातार उमड़ रही है। साथ ही विभिन्न पूजा समितियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।  रेलवे दुर्गा स्थान पर ग्रामीण नृत्य एवं संगीत कार्यक्रम लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। सिर्फ नगर क्षेत्र ही नहीं, बल्कि प्रखंड के अष्टभुजा दुर्गा मंदिर सरोजा, मटेश्वर धाम कांठो, भोटि...