अलकतरा से लदा ट्रैक्टर में लगा आग, धंटो मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू।
सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)।
सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के चकभारो पंचायत के प्राथमिक विद्यालय लगमा के परिसर में अलकतरा से लदी एक ट्रैक्टर में रविवार को दोपहर बाद आग लग गयी। आग लपट इतनी भीषण थीं कि दो दो दमकल से आग बुझाने का प्रयास विफल रहा। आग तब ही कम हुआ, जब पूरा अलकतरा जल गया एवं कुछ ग्रामीण खेत से मिट्टी को काटकर ट्रैक्टर के डाला में दिया। हालांकि आग का तपिश इतना ज्यादा था कि लोग दूर से ही प्रयास कर रहे है। तत्पश्चात ट्रैक्टर के इंजन को पानी से भिगाया गया। ताकि इंजन में आग लगने के बाद इंजन ब्लास्ट ना कर जाए। फिर दमकल कर्मी एवं स्थानीय लोग पूरी ताकत से आग बुझाने के धंटो बाद आग पर काबू पाया गया। आग की लपटे इतनी तेज थी कि एक किलोमीटर से ही बड़ा बड़ा काला धुंआ आसपास के लोगों को दिख रहा था। लगभग एक घंटे काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि सोनबर्षा राज प्रखंड के लगमा गांव से एक व्यक्ति का ट्रैक्टर है। जिन पर अलकतरा भरा था, चकभारो जा रही था की लगमा गांव में ही अचानक ट्रैक्टर के डाला में आग लग गया। किसी तरफ बस्ती से ट्रैक्टर लेकर स्कूल प्रांगण में ड्राइवर ट्रैक्टर खड़ा कर फरार हो गया। वही कुछ लोगों ने बताया कि ड्राइवर बीड़ी पीकर उनकी जली तीली को अलकतरा पर फेंक दिया। जिससे अलकतरा में आग लग गया।

0 Comments: