सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

फिल्मी दुनिया के लिए दुख की खबर, फिल्मी जगत के सुपरस्टार ऋषि कपूर की अब हमारे बीच नहीं रहे। चाहने वाले गम में डूबे।

ऋषि कपूर की मौत की जानकारी महानायक अमिताभ बच्चन ने सबसे पहले दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, वो चला गया, मैं अंदर से टूट गया हूं। आपको बता दें सितंबर 2018 में ऋषि कपूर अमेरिका गए थे। इसके बाद 3 अक्टूबर 2018 को ऋषि कपूर को कैंसर होने की खबर आई थी जिसे मीडिया से बात करते हुए उनके भाई रणधीर कपूर ने कंफर्म किया था। ऋषि कपूर जीवनीः ऋषि कपूर एक भारतीय फिल्म अभिनेता-निर्माता हैं। ऋषि कपूर अपने जमाने के चॉकलेटी हीरो के रूप में जाने जाते हैं। ऋषि कपूर एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखते जिसने बॉलीवुड में बहुत ही महत्‍वपूर्ण योगदान दिया है। ऋषि कपूर ने अपने फ़िल्मी करियर में सैकड़ों फ़िल्में की हैं। इस दौरान उन्होंने कई अवार्ड भी अपने नाम किये। साल 2008 में ऋषि कपूर को फिल्म फेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी नवाजा गया। ऋषि कपूर अभी भी बॉलीवुड में एक सक्रिय अभिनेता हैं।   पृष्ठभूमिः ऋषि कपूर का जन्म 4 सितम्बर 1952 को मुंबई के चेंबूर में हुआ। ऋषि कपूर बॉलीवुड के शो मैन यानी राज कपूर के मंझले बेटे हैं। ऋषि कपूर का निक नेम चिंटू हैं। ऋषि कपूर के दो भाई हैं।  रणधीर कपूर और राजीव कपूर और दो...

Lockdown@ अल-खिदमत फाउंडेशन के द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद के बीच राहत सामग्री पैकेट का किया गया, वितरण, एसडीएम ने कहा इस आपात स्थिति में फाउंडेशन का कार्य सराहनीय।

सिमरीबख्तियारपुर, (सहरसा)। कोरोना वायरस की महामारी से बचने के लिए लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। और देश में लागू लाॅकडाउन के कारण अच्छे अच्छे घरों के चुल्हा ठंडे होने लगे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकारी स्तर से लेकर समाजिक संगठनों ने भी बढ़चढ़ कर मदद का हाथ बढाने लगे हैं। सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल में अल-खिदमत फाउंडेशन के द्वारा राहत सामग्री पैकेट का वितरण जरूरतमंदों के बीच घर घर किया जा रहा है। आज सोमवार को रानीबाग के मेला ग्राउंड में अनुमंडल पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार एवं एएसडीएम अश्वनी कुमार ने नगर पंचायत के जरूरतमंदों के बीच पैकेट का वितरण करते हुए अल-खिदमत फाउंडेशन के कार्यो की सराहना करते हुए, कहा कि इस संकट की घड़ी में इस तरह की मदद और लोगों की भावना प्रशंसनीय है।  इस अवसर पर फाउंडेशन के संरक्षक मुमताज रहमानी ने बताया कि हमारी टीम के युवा काफी मेहनत से काम कर रहे हैं। और घर-घर जरूरतमंदों तक पैकेट पहुंचा रहे हैं। जिसमें एक परिवार के जरुरत के अनुसार चावल, दाल, चना, आलू, तेल, मसाला, प्याज, चूरा, चीनी, मैदा, साबुन आदि रहता है। और यह वितरण हमारी युवा टीम लगातार कर रह...

कोरोना वायरस कहर के बीच लाँक डाउन को लेकर हैप्पी हाँरिजंस ट्रस्ट गरीब निस्सहाय जरूरतमंद 1000 परिवारों के बीच बांटेगी की राशन राहत कीट।

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा)। हैप्पी हॉरिजंस ट्रस्ट का राशन किट वितरण शुरू कोविड-19 कोरोना वायरस के कहर के बीच जहां लोगों को घर में रहने की सख्त हिदायत है। पूरे देश में लॉक डाउन चल रहा है वही सिमरी बख्तियारपुर में हैप्पी होरिजॉन्स ट्रस्ट 1000 परिवारों को मुफ्त राशन मुहैया कराएगी। यह अभियान का आज तीसरा दिन है अब तक 200 परिवारों को राशन मुहैया कराया जा चुका है। संस्था की टीम सिमरी बख्तियारपुर के सिमरी, हरेवा, कोरलाहा पंचायत में मुसहर टोली एवं राम टोली में 200 परिवारों को राशन किट मुहैया कराया। इस राशन कीट में 5 किलो चावल 1 किलो दाल 2 किलो आलू एक साबुन एक मास्क 1 किलो नमक दिया गया। ट्रस्ट के संस्थापक क्षितिज आनंद ने फोन पर हमें बताया कि हमारी टीम जो सिमरी बख्तियारपुर में शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही है।इस महामारी के समय जरूरतमंदों के बीच भोजन मुहैया कराती रहेगी, उन्होंने बताया इस काम में संस्था के मैनेजर विनय कुमार एवं सोनू कुमार रहेंगे एवं संस्था में वोलेंटियर के तौर पर श्याम जयसवाल, रिकी जायसवाल, सुमित गुप्ता, सन्नी श्रीवास्तव, विजय कुमार, पप्पू कुमार, हरिनंदन कुमार इत्यादि शा...

सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर रविवार को भी तत्काल टिकट सुविधा का लाभ, 19 जनवरी से शुरू हुई सेवा, लगाए गए दिल्ली से मंगाए 30 स्टीलनेस स्टील के चेयर।

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)।  पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी  ने सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन के यात्रियों को सौगात दी है। अब सिमरी बख्तियारपुर में रविवार को नहीं रहेगी रेल रिजर्वेशन काउंटर की छुट्टी। रविवार को रिजर्वेशन के लिए यात्रियों को नहीं लगानी पड़ेगी दूसरे बड़े स्टेशनों की दौड़। सिमरी बख्तियारपुर के यात्री रिजर्वेशन काउंटर पर रविवार को भी ले सकेंगे तत्काल टिकट सुविधा का लाभ। जिसकी शुरुआत आज रविवार से हो गई है आज रविवार के प्रथम दिन रिजर्वेशन काउंटर के सीआरएस चंद्र किशोर कुमार रविवार को रिजर्वेशन काउंटर से 21815 रुपैया रेल राजस्व की प्राप्ति की है। पूर्व मध्य रेलवे के जीएम ने रविवार को रिजर्वेशन लेने की जरूरत वाले यात्रियों को होने वाली परेशानियों पर संज्ञान लेते हुए, सिमरी बख्तियारपुर के रिजर्वेशन काउंटर को रविवार को भी खुला रखे जाने का आदेश जारी कर दिया है। यह व्यवस्था 19 जनबरी 20 20 से प्रभावी हो गया है। रविवार को भी रिजर्वेशन काउंटर खुले रहने की मांग यहां को यात्रियों के पूर्व से रही थी जो कि पूरा हो गया। इसके साथ ही जीएम के सिमरी बख्तियारपुर में ...

सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा उपचुनाव में चुनावी सभा में वीआईपी उम्मीदवार दिनेश कुमार निषाद को अजेय बहुमत से जिताने की अपील: पूर्व मुख्यमंत्री मांझी एवं सन ऑफ मल्लाह मुकेश साहनी।

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर मंगलवार को अनुमंडल के सिमरी बख्तियारपुर महंत नारायण दास उच्च विद्यालय एवं  सलखुआ प्रखंड के उच्च विद्यालय के मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की कटु आलोचना करते हुए कहा कि सुवे की वर्तमान सरकार बिहार के लोगों की अमन चैन शांति को छीन लिया है। सुवे में कानून व्यवस्था गिर चुकी है। हत्या, बलात्कार, गैंगरेप आदि का बोलबाला है। गरीब की इज्जत के साथ खिलवाड़ किया जाता है। अंत: नीतीश सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि गरीबों को सताने के नाम पर शराबबंदी की गई है। शराबबंदी के नाम पर सवा दो लाख गरीब लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। डेढ़ लाख लोग जेल से आवाजाही कर चुके है। क्या यही शराबबंदी है। जब अमीर एवं रसूख रखने वाले अधिकारी नेता के लोग शराब पीते हैं तो उसके लिए कोई कानून नहीं है। लेकिन गरीब का बेटा दो घूंट शराब पीकर सड़क पर निकलता है। तो पुलिस उसे ब्रेथ एनालाइजर लगाकर जेल भेज देती है। हम लोगों की सरकार बनेगी तो शराब बंद...

दुर्गा पूजा को लेकर पूर्व विधायक एवं विधानसभा उप चुनाव प्रत्याशी डॉ अरुण कुमार ने किया क्षेत्र भ्रमण, विभिन्न दुर्गा मंदिरों में किया दर्शन।

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक  डा.अरुण कुमार ने सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्ड में भ्रमण कर आम जनता से चुनावी जनसंपर्क अभियान चलाया। इससे पूर्व सिमरी  बख्तियारपुर नगर पंचायत क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित बड़ी दुर्गा स्थान, स्टेशन दुर्गा मंदिर एवं पुरानी बाजार दुर्गा मंदिर में मैया का दर्शन कर मत्था टेका  एबं पूजा पाठ की। उन्होंने नगर पंचायत मुख्य बाजार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दौरान दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भैया सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा की कल्याण करें। उन्होंने कहा कि मतदाताओं की बोट में बड़ी ताकत होती है। मैं सदैव सिमरी बख्तियारपुर के लिए एक भाई, बेटा एवं आपके भतीजा के रूप में आप सबों के मान सम्मान को कभी गिरने नही दिया हुं। अतः मुझे एक मौका दे। इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया सिमरी बख्तियारपुर के विकास के लिए  भाई अरुण कुमार की वोट दे। मुखिया संघ के अध्यक्ष ललन कुमार ने कहा कि  डॉ अरुण कुमार स्टीम सिमरी बख्तियारपुर की सेवा में  तत्प...

■ दुर्गा पूजा: दुर्गा पूजा के अवसर पर हिंद स्पोर्ट्स क्लब, सिमरी बख्तियारपुर के तत्वाधान में शुद्ध पेयजल का लगाया जाएगा स्टॉल।

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत मुख्य बाजार, बड़ी दुर्गा स्थान रोड सहित अन्य कई स्थानों पर हिंद स्पोर्ट्स सोसाइटी के तत्वावधान में दशमी पूजा मंगलवार को शुद्ध पेयजल का स्टॉल लगाया जाएगा। ताकि मेला में आए लोगों को पानी की सुविधा  मिल सके।  उक्त जानकारी सोसायटी के सचिव डेरिंग मोनू ने दी है।