सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

ऐलान: सिमरी बख्तियारपुर विद्युत विभाग, बुधवार को 10:00 बजे से लेकर 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित, इस दौरान चलेगा मुख्य बाजार एवं रानी बाग में अतिक्रमणक के खिलाफ बुलडोजर।

 सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)।@ सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत मुख्य बाजार सहित रानी बाग बाजार में वर्षों से जमे अतिक्रमण को मुक्त कराने के लिए बुधवार को तारीख मुकर्रर की गई है। इसको लेकर सिमरी बख्तियारपुर विद्युत विभाग ने नगर पंचायत टाउन फीडर की विद्युत आपूर्ति बुधवार को बंद कर दिया जाएगा। ताकि अतिक्रमण खाली कराने में कोई व्यवधान नहीं हो सकें। विद्युत विभाग के जेई बृजेश कुमार ने बताया कि नगर प्रशासन के अनुरोध पर मुख्य बाजार सहित रानी बाग बाजार में अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर बुधवार को सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक टाउन फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इधर नगर पंचायत में ध्वनि विस्तारक यंत्र से  मुख्य बाजार सहित रानी बाग बाजार में व्यापक प्रचार प्रसार कर अतिक्रमण किए हुए नगर के लोगों से अपील की है, कि वह अतिक्रमित भूमि को स्वत: खाली कर दें। अन्यथा नगर प्रशासन बाध्य होकर स्वयं अतिक्रमिक भूमि खाली कराएगी। वहीं अतिक्रमण किए हुए लोगों से अतिक्रमण नप प्रशासन द्वारा तोड़ने की भरपाई राशि भी वसूल करेगी। इस बाबत सिमरी बख्तियारपुर एसडीएम वीरेंद्र कुमार ने नगर पंचायत के ईओ कमले...

सहरसा वैश्य समाज ने दी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को श्रद्धांजलि, जिला अध्यक्ष मोहन साह ने कहा प्रणब दा देश के अनमोल रत्न।

सहरसा,@ भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं विद्वान राजनेता प्रणव मुखर्जी जी के निधन पर आज वैश्य समाज सहरसा के द्वारा मीर टोला स्थित वैश्य समाज के कार्यालय मे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया ।श्रद्धांजलि सभा मे पुष्प अर्पित करते हुए वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद साह ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति के निधन से राष्ट्रीय राजनीति और सामाजिक जीवन की अपूरणीय क्षति है। आज देश करोना के बाद अभूतपूर्व आर्थिक संकट से जूझ रहा है तब उनका जाना अत्यंत पीड़ादायक है।उनका अनुभव जन ज्ञान देश के लिए अनमोल था। भाजपा के जिला प्रवक्ता राजीव रंजन साह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश के राष्ट्रपति, वित्त मंत्री, रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री, वाणिज्य मंत्री और योजना आयोग के उपाध्यक्ष रहे थे। पांच दशक का लंबा बेदाग संसदीय जीवन, उसके बाद भी निरहंकारी व्यक्तित्व। इससे अधिक उपलब्धि किसी की झोली में नहीं है  पार्षद संतोष मुगेंरी ने अपना श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि पाँच दशकों से भारतीय राजनीति व सार्वजनिक जीवन में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले भारत रत्न श्री प्रणव मुखर्जी जी का देहांत एक युग का अंत ह...

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर, वैश्य समाज सहरसा ने दी श्रद्धांजलि, जिला अध्यक्ष मोहन साह ने कहा प्रणब दा के मौत से देश को क्षति।

सहरसा,@ पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को श्रद्धांजलि देते वैश्य समाज भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं विद्वान राजनेता प्रणवमुखर्जी जी के निधन पर आज वैश्य समाज सहरसा के द्वारा मीर टोला स्थित वैश्य समाज के कार्यालय मे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया ।श्रद्धांजलि सभा मे पुष्प अर्पित करते हुए वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद साह ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति के निधन से राष्ट्रीय राजनीति और सामाजिक जीवन की अपूरणीय क्षति है। आज देश करोना के बाद अभूतपूर्व आर्थिक संकट से जूझ रहा है तब उनका जाना अत्यंत पीड़ादायक है।उनका अनुभवजन्य ज्ञान देश के लिए अनमोल था। भाजपा के जिला प्रवक्ता राजीव रंजन साह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश के राष्ट्रपति, वित्त मंत्री, रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री, वाणिज्य मंत्री और योजना आयोग के उपाध्यक्ष रहे थे। पांच दशक का लंबा बेदाग संसदीय जीवन, उसके बाद भी निरहंकारी व्यक्तित्व। इससे अधिक उपलब्धि किसी की झोली में नहीं है। फिर भी सहज, सरल, पढ़ने-लिखने और जानने की उत्सुकता। यह सबके लिए प्रेरणादायी है। वार्ड पार्षद संतोष मुगेंरी ने अपना श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा ...

सिमरी बख्तियारपुर काली मंदिर परिसर में मनाया गया, बलभद्र पूजा

सिमरी बख्तियारपुर,(सहरसा)। सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत मुख्य बाजार स्थित काली मंदिर परिसर में मंगलवार को श्री बलभद्र पूजन समारोह का आयोजन किया गया। लांक डाउन के कारण इस बार प्रतिमा नहीं बनाईं गयी है। सादगी पूर्वक एवं सोशल डिस्टेंस के दायरें में पूजा पाठ किया गया। ब्याहुत कलवार समाज के तत्वाधान में आयोजित इस समारोह में महिलाओं एवं पुरूष श्रद्धालुओं ने बलभद्र भगवान की पूजा अर्चना विधि विधान से की। आरती पूजन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि बलभद्र भगवान हल के माध्यम से पूरे विश्व को अन्न देकर समाज का पालन पोषण करते हैं। उसी तरह अपने समाज के लोगों के साथ साथ समाज के अन्य सभी लोगों की भलाई के लिए भी काम करना चाहिए। पूजन कार्य पुरोहित रूद्रानंद ठाकुर के सानिध्य में मनीष कुमार एवं खुशबू देवी के द्वारा पूजा पाठ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नप उपाध्यक्ष विकास कुमार विक्की, चंद्रमणि भगत, संजीव भगत, नीलम भगत, खुशीलाल भगत, बिंदेश्वरी भगत सहित समिति सदस्य वीरेंद्र भगत, विवेक भगत, रवि कुमार, रिंकू भगत, संजय भगत, अकाश भगत, सन्नी राज, विशाल कुमार ओम बाबू आदि थे।
सिमरी बख्तियारपुर,(सहरसा) सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत मुख्य बाजार स्थित श्री कृष्ण सेवा सदन कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को प्रदेश से प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक रामानंद सिंह के आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में माला पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक रामानंद सिंह ने कहा कि डिजिटल सदस्यता अभियान को गति देने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराने का काम करें। उन्होंने डिजिटल का सदस्यता अभियान की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि सहरसा जिले में जो भी उपयुक्त सीट होगा कांग्रेस महागठबंधन की उम्मीदवार को देगी। उन्होंने कहा कि सहरसा में कांग्रेस को 2 सीट मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा कांग्रेसका गढ़ रहा है। यहां के उत्साही कार्यकर्ता धैर्य बनाकर रखें। एवं संगठन के प्रति सदैव समर्पित रहे। तभी इस विधानसभा में कांग्रेस के परंपरागत वोट को वापस होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सोनिया गांधी एवं राहुल राहुल गांधी त्याग की प्रतिमूर्ति है। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर...

सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत मुख्य बाजार स्थित कृष्ण सेवा सदन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, प्रदेश पर्यवेक्षक रामानंद सिंह ने किया संबोधित।

 सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। @ सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत मुख्य बाजार स्थित श्री कृष्ण सेवा सदन कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को प्रदेश से प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक रामानंद सिंह के आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में माला पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक रामानंद सिंह ने कहा कि डिजिटल सदस्यता अभियान को गति देने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराने का काम करें। उन्होंने डिजिटल का सदस्यता अभियान की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि सहरसा जिले में जो भी उपयुक्त सीट होगा कांग्रेस महागठबंधन की उम्मीदवार को देगी। उन्होंने कहा कि सहरसा में कांग्रेस को 2 सीट मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा कांग्रेसका गढ़ रहा है। यहां के उत्साही कार्यकर्ता धैर्य बनाकर रखें। एवं संगठन के प्रति सदैव समर्पित रहे। तभी इस विधानसभा में कांग्रेस के परंपरागत वोट को वापस होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सोनिया गांधी एवं राहुल राहुल गांधी त्याग की प्रतिमूर्ति है। इससे पूर्व कांग्रेस ...

रितेश रंजन को मिला बड़ी जिम्मेवारी, जानिए कौन सा प्रभार मिला.. !

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। राजद के प्रदेश सचिव रितेश रंजन को राजद के शीर्ष नेतृत्व ने खगड़िया जिला के सहायक प्रभारी के रूप में नियुक्त किया है.आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह जिम्मेदारी अहम मानी जा रही है.शीर्ष नेतृत्व ने खगड़िया जिले के सभी विधानसभा में बूथ स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करने एवं शीर्ष नेतृत्व को संगठन की संघठन की गतिविधि से अवगत कराना एवं विधानसभा को मजबूत करना प्रभारी की जिम्मेदारी होगी.इस मौके पर राजद के प्रदेश सचिव रितेश रंजन ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व में मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसे बखूबी निभाने का प्रयास करूंगा.खगड़िया जिला के संगठन को मजबूत करने के लिए पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर पर राष्ट्रीय जनता दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता के साथ बैठक की जाएगी. साथ ही उनकी भावनाओं को शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा. रितेश ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में कोरोनो और बाढ़ ने आम लोगो का जीना मुहाल कर दिया है.इस दौर में सरकार सोई है.वही प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद का एक - एक कार्यकर्ता उत्तर बिहार के बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद में काम कर रहा ह...