सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कोसी तटबंध के अंदर बहेगी विकास की बयार: खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली केसर...

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)।


सदियों से उपेक्षित कोसी तटबंध के भीतर दियारा इलाके के ग्रामीण 21 वी सदी के सपने को देखना छोड़ दिया था। एक अदद  सड़क तक नही थी, लोग ढिबरी युग में जी रहे थें। लेकिन अब कोशी दियारा क्षेत्र में विकास दिख रहा है, जहां कभी लोग विकास की आस लगाए बैठे थे, आज वही एनडीए के शासनकाल में सड़क, बिजली सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो रही है। अगले कुछ वर्षों में कोशी दियारा से सीधे लोग देश की राजधानी पहुंच सकेंगे।
उक्त बातें खगड़िया सांसद सह हज कमेटी के चेयरमैन चौधरी महबूब अली कैसर ने अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे के के  क्रम में कोशी दियारा क्षेत्र के ग्रामीणों से कहा। उन्होंने कोसी के दियारा फरकिया क्षेत्र के दौरे के क्रम में दियारा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आधा दर्जन पुल-पुलिया एवं सड़क का शिलान्यास किए।


 सांसद अपने काफिले के दुरूह मार्ग तय कर फेनगो हाल्ट पहुंचे, वहा से बाइक से साम्हरखुर्द गांव पहुंच गरीब गुरवों की समस्याओं को सुने। उन्होंने टी टू साम्हरकला पथ में कोशी नदी की उपधारा में 39 मीटर लंबा पुल का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। जिसकी लागत तकरीबन 2 करोड़ 22 लाख 57 हजार रुपए है। वही सांसद ने टी टू 04 से कबीरपुर पथ के प्रथम किलोमीटर पर स्थित होलिया नाला पर 58 मीटर लंबी उच्च स्तरीय पुल का शिलान्यास किया गया, जिसकी लागत 3 करोड़ 4 लाख रुपए है। इस पुल के निर्माण से एक बड़ी आबादी को आवागमन में सुविधा होगी चुंकि यह सड़क खगड़िया सहरसा सीमा पर स्थित है। चिड़ैया बाजार पहुंच वहां चिड़ैया बाजार से कबीरपुर सड़क जिसकी लंबाई तकरीबन 9.54 किलोमीटर का शिलान्यास किया गया। यह सड़क पथ निर्माण विभाग के द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चयनित किया गया है। इस सड़क की लागत 6 करोड़ 3 लाख रुपए है। इस सड़क के निर्माण से खगड़िया जिले का सीधा सम्पर्क खगड़िया से होने में सहायता होगी।


बरियाही - डेंगराही पथ का आधारसिला रखे जिसकी अनुमानित लागत 5 करोड़ 75 लाख है। इस सड़क की लंबाई करीब आठ किलोमीटर है। वही डेंगराही से चिड़ैया के रास्ते में पड़ने वाले कोसी की उपधारा में 2 करोड़ 82 लाख रुपए की लागत से पुल का शिलान्यास किया गया। बेलाही में दो करोड़ की लागत से उच्च स्तरीय पुल एवं धाप बाजार के समीप 2 करोड़ 83 लागत से फिर एक उच्च स्तरीय पुल का शिलान्यास किया गया। सांसद के साथ समाजसेवी अबू ओसामा, महेश सिंह, प्रसून सिंह, राहुल सिंह,प्रसून सिंह, सलखुआ सासंद प्रतिनधि मो वसी , रवीन्द्र शर्मा, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष अशोक शर्मा, गफ्फार आलम, राहिल अंसारी, अशोक सिंह, रामबिलास भगत, पूर्व मुखिया राजेंद्र मोची, चानो चौधरी, दयानंद भगत, अरुण भगत, श्याम भारती, मिथिलेश सिंह, कौशल किशोर, उमेश सिंह, रविन्द्र यादव आदि साथ  रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

95.2 प्रतिशत अंक लाकर सृष्टि केसरी ने बढ़ाया सिमरीबख्तियारपुर का मान

 सिमरीबख्तियारपुर, सहरसा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इंटरमीडिएट परीक्षा में नगर परिषद क्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्रा सृष्टि केसरी ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन कि या है। सृष्टि की इस शानदार सफलता से पूरे सिमरीबख्तियारपुर सहित आसपास के इलाके में खुशी का माहौल है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही परिवार एवं शुभचिंतकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि सृष्टि शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है तथा उसने लगातार मेहनत और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उसकी इस सफलता पर स्वजन, रिश्तेदार एवं आसपास के लोग घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं। लोगों ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। सृष्टि के पिता कंचन कुमार केसरी एवं माता मनीषा देवी ने बेटी की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, लगन एवं आत्मविश्वास के कारण सृष्टि ने यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि बेटी की उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। सृष्टि ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं शिक्षकों को देते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन से य...

सिमरी बख्तियारपुर में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: संजीवनी आयुष होमियोपैथिक सेंटर का भव्य उद्घाटन

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में शनिवार को एक नया अध्याय जुड़ा। नगर के हृदय स्थल पर इलेक्ट्रॉनिक्स आवास के बगल में "संजीवनी आयुष स्वास्थ्य केंद्र" का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह नए केंद्र के उद्यम से स्थानीय इलाके में हर्ष का मोरक्को है, क्योंकि अब उन्हें कॉम्प्लेक्स बिल्डरों के इलाज के लिए दूर जाना नहीं है।  ​उद्घाटन समारोह एवं मुख्य अतिथि कार्यक्रम का उद्घाटन: सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद के उपसभापति प्रतिनिधि सह वार्ड वार्ड विकास कुमार मोरी, किले के नेता चंद्रमणि, भाजपा नेता संजीव कुमार भगत, चिकित्सक डॉ. प्रणव कुमार एवं डॉ. फीफीक्स के सामूहिक रूप से मनोज कुमार यादव और दीपक शेखावत का निधन हो गया। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख चिकित्सक, चिकित्सक नागरिक, राजनीतिक प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रह रहे हैं। ओक्लाहोमा में आयोजित ऑर्केस्ट्रा के बाद मेडिकल क्षेत्र में होम्योपैथिक के बढ़ते प्रभाव पर चर्चा की गई। ​होम्योपैथी: सुरक्षित और आसान विकल्प: ​रोह को वर्तमान में दिखाते ह...

वट सावित्री व्रत श्रद्धा और उल्लास के साथ, सुहागिनों ने पति की दीर्घायु की कामना की

सिमरी बख्तियारपुर, बिहारटं सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद सहित ग्रामीण क्षेत्र में शनिवार को वट सावित्री व्रत श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने 16 श्रृंगार कर बरगद (वट) वृक्ष की पूजा की- साबूत की और पति की लंबी उम्र और उत्कृष्ट सौभाग्य की कामना की। धार्मिक मत के अनुसार इसी दिन देवी सोनिया ने यमराज से युद्ध कराकर अपने पति सत्यवान के प्राणों की रक्षा की थी। यह व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। नगर परिषद क्षेत्र के हटिया गाछी, पुराना बाजार, रानी बाग, रंग बिरंगे क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्र में सुबह से ही पूजा-राहत का माहौल बना रहा। महिलाओं ने वट वृक्ष के नीचे दी कथा सात्विक और पारंपरिक-विधान से पूजा अर्चना की। अनोखा स्वर का प्रतीक वट वृक्ष माना जाता है: वट सावित्री व्रत में बरगद के पेड़ का विशेष महत्व बताया गया है। धार्मिक सिद्धांतों के अनुसार वृक्षों में ब्रह्मा, तने में भगवान विष्णु और उद्योगों में भगवान शिव का वास माना जाता है। शास्त्रों में कहा गया है कि वट वृक्ष की पूजा से सौभाग्य, सुख-शांति एवं स्थायी धन की प्राप्ति होती है। इस ...