सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शहीद के आवास पर जाकर जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने जताया शोक

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)।

 जाप सुप्रीमो राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव सोमवार को शहीद आशीष कुमार सिंह के पैतृक आवास सरोजा जाकर शहीद परिवार के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने आवास पर रखे शहीद आशीष के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। एवं शहीद के 7 वर्षीय पुत्र शौर्यमान सिंह एवं 5 वर्षीय पुत्री गुड़िया को गले लगाया। उन्होंने शहीद की पत्नी सरिता सिंह एवं मां रुकमणी देवी से भी मिले। पत्नी एवं मां ने  पप्पू यादव को देखते ही दहाड़ मारकर रो पड़ी। वहां अत्यंत कारूणिक दृश्य उपस्थित हो गया। वहां उपस्थित हर किसी की आंखें नम हो गई। सांसद भी रोने से अपने आप को नहीं रोक पाए। शहीद के पिता गोपाल सिंह एवं भाई विपुल, सिंह राकेश सिंह सभी से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आशीष से मेरा व्यक्तिगत लगाव था। बेगूसराय में जब उसे गोली  लगने से घायल हुए थे। उस समय हम उनके पास गए थे। जब भी खगड़िया होकर गुजरता उससे मुलाकात होती। मुझे जब इसकी सूचना मीली तो सहज विश्वास नहीं हुआ। आशीष कर्तव्यनिष्ठ, जांबाज, साहसी पुलिस पदाधिकारी थे। उनकी असामयिक मौत से मुझे गहरा धक्का पहुंचा है। उन्होंने शोक संतृप्त परिजनों को सांत्वना भी दी। इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में अपराधिक की गतिविधि चरम सीमा पर है। बालू , शराब, ठेकेदार एवं जमीन दलाल माफिया के गठजोड़ से शासन तक चल रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में 9 महीने के अंदर 8 दरोगा शहीद हुए हैं। छपरा के अमरेंद्र तिवारी 2014 में शहीद हुए थे। लेकिन अब तक उसके वारिश को सरकारी नौकरी तक नहीं मिल पाई है। शहीद की पत्नी दर दर की ठोकर खाने के लिए बाध्य है। यह बिहार सरकार की कहानी है। उन्होंने कहा कि बिहार में एक भी अच्छे पदाधिकारी रहना नही चाहते है। वे अन्य प्रदेश में रहना ज्यादा पसंद करते हैं। यहां जो अच्छे पदाधिकारी हैं। वे शहीद हो रहे हैं। सियासत सत्ता का खेल अपराधी एवं जातीय रणनीति के आधार पर की जाती है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार मुझे 72 घंटे का मौका दें। मैं बिहार में ही एक ही अपराधी को रहने नहीं दूंगा। उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस की हालत चिंताजनक है। चौकीदार से लेकर पुलिस तक को कोई ट्रेनिंग समय समय पर नहीं दी जाती है। पुलिस के वरीय अधिकारी कैबिन में बैठकर अपने से छोटे पुलिस पदाधिकारी  को फरमान जारी करते हैं। शहीद आशीष कुमार सिंह को चंद पुलिसकर्मी ट्रैक्टर के माध्यम से दियारा के कुख्यात अपराध कर्मियों को पकड़ने की आदेश दी जाती है। परिणाम ऐसा होता है हमारे गांव का भाई शहीद होता है। लेकिन शहीद की पत्नी और बच्चे को देखने वाला अब इस सरकार में कोई नहीं है। उन्होंने शहीद के दोनों बच्चों की परवरिश एवं बिहार सरकार की तरफ से उचित मुआवजे अविलंब देने की मांग की है। इस अवसर पर जाप के जिला अध्यक्ष अब्दुल सलाम, सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र भगत, हरिहर गुप्ता प्रवक्ता शैलेंद्र शेखर, महबूब आलम जीबू, मुखिया इंदल यादव, शशि यादव, तारिक अनवर सिद्दकी, संजय यादव, अभिनव, अभिमन्यु यादव, नीतेश राज, सहित अन्य लोग भी साथ में थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

95.2 प्रतिशत अंक लाकर सृष्टि केसरी ने बढ़ाया सिमरीबख्तियारपुर का मान

 सिमरीबख्तियारपुर, सहरसा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इंटरमीडिएट परीक्षा में नगर परिषद क्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्रा सृष्टि केसरी ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन कि या है। सृष्टि की इस शानदार सफलता से पूरे सिमरीबख्तियारपुर सहित आसपास के इलाके में खुशी का माहौल है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही परिवार एवं शुभचिंतकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि सृष्टि शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है तथा उसने लगातार मेहनत और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उसकी इस सफलता पर स्वजन, रिश्तेदार एवं आसपास के लोग घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं। लोगों ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। सृष्टि के पिता कंचन कुमार केसरी एवं माता मनीषा देवी ने बेटी की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, लगन एवं आत्मविश्वास के कारण सृष्टि ने यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि बेटी की उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। सृष्टि ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं शिक्षकों को देते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन से य...

सिमरी बख्तियारपुर में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: संजीवनी आयुष होमियोपैथिक सेंटर का भव्य उद्घाटन

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में शनिवार को एक नया अध्याय जुड़ा। नगर के हृदय स्थल पर इलेक्ट्रॉनिक्स आवास के बगल में "संजीवनी आयुष स्वास्थ्य केंद्र" का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह नए केंद्र के उद्यम से स्थानीय इलाके में हर्ष का मोरक्को है, क्योंकि अब उन्हें कॉम्प्लेक्स बिल्डरों के इलाज के लिए दूर जाना नहीं है।  ​उद्घाटन समारोह एवं मुख्य अतिथि कार्यक्रम का उद्घाटन: सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद के उपसभापति प्रतिनिधि सह वार्ड वार्ड विकास कुमार मोरी, किले के नेता चंद्रमणि, भाजपा नेता संजीव कुमार भगत, चिकित्सक डॉ. प्रणव कुमार एवं डॉ. फीफीक्स के सामूहिक रूप से मनोज कुमार यादव और दीपक शेखावत का निधन हो गया। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख चिकित्सक, चिकित्सक नागरिक, राजनीतिक प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रह रहे हैं। ओक्लाहोमा में आयोजित ऑर्केस्ट्रा के बाद मेडिकल क्षेत्र में होम्योपैथिक के बढ़ते प्रभाव पर चर्चा की गई। ​होम्योपैथी: सुरक्षित और आसान विकल्प: ​रोह को वर्तमान में दिखाते ह...

वट सावित्री व्रत श्रद्धा और उल्लास के साथ, सुहागिनों ने पति की दीर्घायु की कामना की

सिमरी बख्तियारपुर, बिहारटं सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद सहित ग्रामीण क्षेत्र में शनिवार को वट सावित्री व्रत श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने 16 श्रृंगार कर बरगद (वट) वृक्ष की पूजा की- साबूत की और पति की लंबी उम्र और उत्कृष्ट सौभाग्य की कामना की। धार्मिक मत के अनुसार इसी दिन देवी सोनिया ने यमराज से युद्ध कराकर अपने पति सत्यवान के प्राणों की रक्षा की थी। यह व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। नगर परिषद क्षेत्र के हटिया गाछी, पुराना बाजार, रानी बाग, रंग बिरंगे क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्र में सुबह से ही पूजा-राहत का माहौल बना रहा। महिलाओं ने वट वृक्ष के नीचे दी कथा सात्विक और पारंपरिक-विधान से पूजा अर्चना की। अनोखा स्वर का प्रतीक वट वृक्ष माना जाता है: वट सावित्री व्रत में बरगद के पेड़ का विशेष महत्व बताया गया है। धार्मिक सिद्धांतों के अनुसार वृक्षों में ब्रह्मा, तने में भगवान विष्णु और उद्योगों में भगवान शिव का वास माना जाता है। शास्त्रों में कहा गया है कि वट वृक्ष की पूजा से सौभाग्य, सुख-शांति एवं स्थायी धन की प्राप्ति होती है। इस ...