सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर एनडीए के मंत्री, सांसद एवं विधायक ने की, डॉ अरुण कुमार को ऐतिहासिक विजय दिलाने की अपील।

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)।  रिपोर्ट @ केके त्यागी
सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर शुक्रवार को उच्च विद्यालय सिमरी बख्तियारपुर के मैदान में एक चुनावी सभा का आयोजन किया गया। जिसमें एनडीए के मंत्री एवं वरीय नेताओं ने आम सभा को संबोधित किया। एनडीए के नेताओं ने सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा उपचुनाव ने एनडीए की प्रत्याशी डॉ अरुण कुमार को ऐतिहासिक मतों से जिताने का अपील की।
पूर्व विधायक एवं मधेपुरा सांसद दिनेश चंद्र यादव ने कहा कि एनडीए के सभी नेताओं ने मिलकर विकट परिस्थिति में भी मुझे समर्थन एवं आशीर्वाद देने का काम किया है। मैं मधेपुरा के सांसद जरूर हूं, लेकिन मेरा दिल सिमरी बख्तियारपुर के लिए भी धड़कता है। उन्होंने कहा कि सुबे के मुखिया नीतीश कुमार जी ने बहुत ही विश्वास के साथ विधानसभा उपचुनाव का टिकट एनडीए को दिया है। पता  इसके मान सम्मान की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर विकास की कड़ी को जोड़ने का काम भविष्य में करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सिमरी बख्तियारपुर पहले प्रखंड था। उसके बाद अनुमंडल बनाया गया। अनुमंडल बनने के बाद ही सिमरी बख्तियारपुर  विकास हुआ है। अनुमंडलीय अस्पताल भवन बना, नर्स ट्रेनिंग कॉलेज भबन, न्यायिक भवन, जेल आदि सहित अन्य विकास का कार्य चल रहा हैं। आने वाले दिनों में विकास का कारवां लंबा चलेगा।
सुपौल सांसद दिलेश्वर  कामत ने कहा कि महागठबंधन का अस्तित्व खत्म हो गया है पूरे बिहार में विकास की बयार बह रही है। इस अवसर पर बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के द्वारा किए गए विकास कार्य का देश का कोई भी राज्य जोड़ा नहीं लगा सकता। उन्होंने कहा कि आजादी के 1 दशकों के बाद महात्मा गांधी, भीमराव अंबेडकर, राम मनोहर लोहिया एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर के सपनों को सूबे की मुखिया नीतीश कुमार ने मजहब जाति धर्म की दीवार को तोड़ कर सबका साथ सबका विकास को धरातल पर उतारने का काम किया है। उन्होंने कहा कि शहरों को स्मार्ट बनाने के साथ-साथ गांव को भी स्मार्ट बनाने का काम या किया जा रहा है। 2020 तक बिहार के सभी गांव स्मार्ट बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष बाले वृद्धों की चिंता उनके घर वाले नहीं करते हैं। उनकी चिंता नीतीश जी ने की है। 60 वर्ष के वृद्ध जन योजना को लागू करने की कवायद चल रही है। 36 लाख वृद्धजन का पेंशन दिया जाएगा। चाहे  गरीब गरीब हो या अमीर सभी को पेंशन मिलेगा। सरकार ने दारू तारी बेचने वाले 21 हजार परिवारों को चिन्हित कर उसे 60 हजार से लेकर 1 लाख रूपए तक देकर रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। बिहार की इकलौती योजना मुख्यमंत्री आवास ग्राम चलेगी जिन लोगों के आवास 1 जनवरी 1996 में बना था। वह घर जर्जर हो गया है। उसका घर फिर से बनाया जाएगा। अतः सुबे के मुख्यमंत्री एवं कोसी क्षेत्र के मान सम्मान एवं ऐतिहासिक विकास के रचयिता पूर्व मंत्री एवं मधेपुरा सांसद दिनेश चंद्र यादव के हाथों को मजबूत करें।
बिहार सरकार के लघु सिंचाई मंत्री नरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि हम आपके सामने सेवा की मजदूरी मांगने आए हैं। नीतीश की एनडीए की सरकार न्याय के साथ विकास कर रही है। प्रेम, आपसी सौहार्द, गांव एवं शहर का विकास, सड़क, स्कूल, कॉलेज बिजली आदि से सुसज्जित किया गया है। एनडीए गठबंधन पीएम नरेंद्र मोदी, सूबे के मुखिया नीतीश कुमार, लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान के हाथों को मजबूत करें।
आलमनगर विधायक एवं लघु सिंचाई मंत्री नरेंद्र नारायण यादव की सुबह की सरकार ने बिहार के विकास के पहिए को आगे बढ़ाने का काम किया है। इस चुनावी सभा को प्रभारी मंत्री डा. रमेश ऋषि देव ने संबोधित करते हुए कहा कि उपचुनाव में आप सभी मतदाता 21 अक्टूबर को मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करने की अपील की। पूर्व विधायक एवं प्रत्याशी डा. अरुण कुमार ने कहा कि मैं आपके घर का  बेटा भाई बुजुर्गों से आशीर्वाद एवं नौजवानों का समर्थन मांगने आया हूं। आपकी आशीर्वाद एवं दुआ में वहुत दम है। मैं बुजुर्गों की पगड़ी  एवं आपके मान सम्मान को कभी गिरने नहीं दूंगा। इस सभा की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र सिंह कुशवाहा एवं मंच संचालन चंद्रमणि ने किया। सभा को निर्मली के विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव, सोनबरसा के विधायक रत्नेश सादा पूर्व विधायक गूंजेसर साह, जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया, भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज गुप्ता, लोजपा नेता  मोहम्मद हसन आलम, जदयू नेता विपिन गुप्ता, मुखिया संघ के अध्यक्ष ललन कुमार, सुमन सिंह मुखिया, भाजपा के संजीव भगत, विजय कुमार भीएस, मुकेश यादव, प्रसून सिंह, श्याम पोद्धार, बिजली प्रकाश, सीमा गुप्ता, निशा पांडे, स्मिता सिन्हा आदि सहित सहरसा, सुपौल एवं मधेपुरा के एनडीए के वरीय नेताओं ने भी भाग लिया। इस अवसर पर अन्य कई पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी को छोड़कर जदयू की सदस्यता ग्रहण की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दशहरे की सुनहरी यादें : बचपन का एक संस्मरण

 सिमरी बख्तियारपुर,(सहरसा)। सीताराम प्रसाद गुप्ता  समय की धारा बहुत कुछ बहा ले जाती है, लेकिन कुछ स्मृतियाँ ऐसी होती हैं जो जीवनभर मन की गहराइयों में तैरती रहती हैं। आज भी जब दुर्गा पूजा के अवसर पर ढोल-नगाड़ों की थाप सुनाई देती है और हवा में अगरबत्ती की सुगंध घुलती है, तो मेरा मन बरबस पचास वर्ष पीछे लौट जाता है। बचपन का वह सुनहरा समय, जब दशहरा केवल पर्व नहीं बल्कि जीवन का उत्सव हुआ करता था। पिता की दुकान और पूजा का माहौल: मेरे पिता जी की प्रसिद्ध दुकान उस समय इलाके की बड़ी दुकानों में गिनी जाती थी। दुकान का नाम मेरे दादाजी एवं पिताजी के नाम से अमृतलाल सुभूक लाल फार्म का नाम हुआ करता था। इस दुकान में थोक एवं खुदरा किराने की दुकान हुआ करती थी। दशहरा के पूर्व के दुकान का दृश्य अद्भुत होता। —अगरबत्तियों की खुशबू, नारियल, खाद्य सामग्री, तेल, डालडा की न बिक्री जोरों से होती थी। एवं ग्राहक की माँग पूरी करते। हम चारों भाई नन्हें-नन्हें कदमों से दुकान पर चक्कर लगाते रहते। एवं ग्राहकों की भीड़ एवं चहल-पहल को देख विस्मित हो जाते। यह सब हमारे लिए किसी जादुई दुनिया जैसा था। बैलगाड़ी की सजा...

95.2 प्रतिशत अंक लाकर सृष्टि केसरी ने बढ़ाया सिमरीबख्तियारपुर का मान

 सिमरीबख्तियारपुर, सहरसा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इंटरमीडिएट परीक्षा में नगर परिषद क्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्रा सृष्टि केसरी ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन कि या है। सृष्टि की इस शानदार सफलता से पूरे सिमरीबख्तियारपुर सहित आसपास के इलाके में खुशी का माहौल है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही परिवार एवं शुभचिंतकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि सृष्टि शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है तथा उसने लगातार मेहनत और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उसकी इस सफलता पर स्वजन, रिश्तेदार एवं आसपास के लोग घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं। लोगों ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। सृष्टि के पिता कंचन कुमार केसरी एवं माता मनीषा देवी ने बेटी की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, लगन एवं आत्मविश्वास के कारण सृष्टि ने यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि बेटी की उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। सृष्टि ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं शिक्षकों को देते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन से य...

ज्ञानस्थली का 9 वां स्थापना दिवस आयोजित ज्ञानस्थली ने ग्रामीण इलाके में शिक्षा का अलख जगाया: पीयूष

 सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद स्थित ज्ञानस्थली विद्यानिकेतन ने अपना 9 वां  स्थापना दिवस मनाया। मौके पर संस्थान द्वारा सांसकृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन शहर के जाने माने चिकित्सक डॉ प्रियनंदन प्रसाद, स्नेह सौरभी, मुंबई से आएं श्याम शाह, अमित कुमार, निरंजन गुप्ता एवं अन्य लोगों ने किया। इस अवसर पर डॉ प्रिय नंदन प्रसाद ने कहा कि ने कहा कि बच्चों को संस्कारवान, अनुशासित और अच्छे तरीके से शिक्षा दी जानी चाहिए, जिससे बच्चों में शिक्षा की नींव मजबूत हो सके।  स्नेह सौरभी ने कहा कि बच्चों में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए बच्चों को शुरू से ही अच्छी शिक्षा दी जानी चाहिए, जिसमें आप सभी शिक्षकों और अभिभावकों की भूमिका महत्वपूर्ण होनी चाहिए। वहीं जन सुराज के जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष प्रसाद ने कहा कि ज्ञानस्थली विद्यानिकेतन में 9वां स्थापना दिवस एवं वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। इस तरह के आयोजन से बच्चों में सांसकृतिक एवं कलात्मक गुणों का विकास होता है। हम श्री अमित कुमार एवं समस्त ज्ञानस्थली परिवार को साधुवाद देता हूं और बधाई देता हूं...